Public App Logo
Profile Picture

Bhilwara Tarang News

@rajkumargoyal
93767Followers
236Following
आजाद नगर सांवरिया बस्ती में दुर्गा शक्ति अखाड़ा बहनों ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व भजन-कीर्तन
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
 दुर्गा शक्ति अखाड़ा प्रमुख कविता छिपा ने बताया स्थित आस्था के केंद्र सगस जी महाराज मंदिर की साफ-सफाई के साथ बस्ती की दुर्गा शक्ति अखाड़ा की बहनों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति अखाड़ा के 10वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं इसी क्रम में मंदिर परिसर में दुर्गा शक्ति अखाड़ा बहनों द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा धार्मिक वातावरण में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया इसके बाद महिलाओं ने भक्ति भाव से भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए कविता छिपा ने बताया कि आयोजन के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में एकता, संस्कार और सेवा भाव का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया
पारोली पहुंचा विकास रथ, ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
आकोला (रमेशचंद्र डाड)

 भाजपा मंडल पारोली की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर रहा विकास रथ ग्राम पंचायत पारोली पहुंचा। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

विकास रथ के प्रभारी किशन सिंह राजपूत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, जो किसी कारणवश अब तक इनका लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति केंद्र या राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।

इस दौरान कोठाज पंचायत प्रशासक गोपाल सिंह  प्रशासनिक प्रतिनिधि विनोद संचेती, मंडल महामंत्री किशन सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुगलिया, बरदी चंद जैन, खाना माली, दिनेश माली, गोपाल माली सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

विकास रथ के पारोली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने अभियान की जानकारी प्राप्त की। रथ मंडल क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
गोवटा बांध स्थित बाण माता शक्तिपीठ पर शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां तेज

श्रद्धालुओं के लिए छाया, पेयजल व ठहरने की व्यवस्था; पंचमी व अष्टमी पर होंगे विशेष धार्मिक आयोजन
आकोला ( रमेशचंद्र डाड)
मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री बाण माता शक्तिपीठ गोवटा बांध पर शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियां विकास संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा के सानिध्य में जोर-शोर से की जा रही हैं। संस्थान के व्यवस्थापक प्रमोद कुमार धाकड़ ने बताया कि आश्विन शुक्ल पक्ष की एकम से प्रारंभ होने वाले नवरात्रि महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

नवरात्रि के दौरान शक्तिपीठ परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त छाया, पेयजल एवं ठहरने की व्यवस्था संस्थान के पदाधिकारियों की देखरेख में की जा रही है। विद्वान पंडित भेरूलाल शर्मा एवं बनवारीलाल शर्मा के वेद मंत्रोच्चार के साथ नियमित रूप से एक जोड़े द्वारा यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। पक्षाघात रोगियों के लिए भी श्रद्धालुओं के सहयोग से संस्थान की ओर से अल्पाहार एवं भोजन की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।

नवरात्रि महोत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, गायत्री अनुष्ठान एवं शतचंडी यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही ख्याति प्राप्त भजन कलाकारों द्वारा बाण माता के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

पंचमी पर प्रभात फेरियों का महासंगम

पंचमी के अवसर पर 15 अक्टूबर, गुरुवार को प्रभात फेरियों का महासंगम आयोजित होगा। इस दौरान श्रद्धालु गाते-बजाते हुए माता के दरबार में पहुंचेंगे।

अष्टमी जागरण में रातभर गूंजेंगे माता के भजन

18 अक्टूबर, रविवार को अष्टमी जागरण का आयोजन होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए रातभर बाण माता के दर्शन की व्यवस्था रहेगी। अष्टमी जागरण में श्री गन्धेरी श्याम म्यूजिकल ग्रुप के साथ सुप्रसिद्ध गायक कलाकार राजू रावल एवं भैरू पुरी गोस्वामी द्वारा रातभर भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

छप्पन भोग के साथ नवरात्रि का समापन

19 अक्टूबर, सोमवार को बाण माता की छप्पन भोग झांकी के दर्शन होंगे। इसके बाद दोपहर में शुभ मुहूर्त में गाजे-बाजे के साथ पाती विसर्जन किया जाएगा। पाती विसर्जन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर शारदीय नवरात्रि महोत्सव का विधिवत समापन किया जाएगा।

नवरात्रि महोत्सव को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शक्तिपीठ पहुंचने की संभावना है।
अणुव्रत प्रेरणा एवं गीत महासंगान दिवस मनाया

छात्र-छात्राओं ने अणुव्रत गीत का किया सामूहिक गायन

पुर/भीलवाड़ा :रतन लाल आचार्य                                        अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में अणुव्रत समिति पुर की ओर से जेम्स इंडिया पब्लिक स्कूल में अणुव्रत प्रेरणा एवं गीत महासंगान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेरापंथ युवक परिषद के निवर्तमान मंत्री नरेंद्र सिंघवी ने की। समिति की ओर से उन्हें अणुव्रत पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं द्वारा अणुव्रत गीत के सामूहिक गायन से हुई। समिति अध्यक्ष नंदलाल बैरवा ने कहा कि अणुव्रत आंदोलन व्यक्ति एवं राष्ट्र के नैतिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे नियमों और संकल्पों को अपने जीवन में अपनाकर व्यक्ति अणुव्रती बन सकता है तथा अणुव्रत जीवनशैली से परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

समिति मंत्री शिवकुमार बैरवा ने अणुव्रत के सिद्धांतों एवं जीवन में उनके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समिति की ओर से विद्यालय के विद्यार्थियों को ‘देश व अणुव्रत’ पुस्तिका भेंट की गई।

कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर ने किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से रुकमणी देवी, किरण आचार्य, कल्पना, आशा बैरवा एवं करिश्मा सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में संस्था प्रधान शांतीलाल धोलपुरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
*70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस में भीलवाड़ा ने रचा इतिहास*
अलवर/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल
अलवर में चल रही 70वीं शिक्षा विभाग राजस्थान द्वारा आयोजित माध्यमिक उच्च माध्यमिक 17/19 छात्र राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भीलवाड़ा ने फाइनल में जगह बना ली है।

भीलवाड़ा ने पहले राउंड में राजसमंद को 3-0, प्री क्वार्टर फाइनल में उदयपुर को 3-0, क्वार्टर में कोटा को 3-1 और सेमीफाइनल में सीकर को 3-2 से हराया।

कप्तान नीरज खोईवाल, जतिनराज श्रीमाली, दर्श समदानी, नैतिक कुमावत, रोहित रेगर का प्रदर्शन शानदार रहा।

टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में कोच गोपाल माली के कुशल निर्देशन के साथ-साथ टीम प्रभारी अशोक पोरवाल एवं आबिद अंसारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। दोनों टीम प्रभारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उनका मनोबल बनाए रखा।

जिले के खेल प्रेमियों ने टीम को फाइनल के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
नवनिर्वाचित महापौर सहित 70 पार्षदों का सफाई कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत,
सफाई कर्मचारियों ने रखीं विभिन्न मांगें, जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

भीलवाड़ा : कृष्ण गोपाल माली                                           अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ एवं नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के संयुक्त तत्वावधान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं पूर्व नगर परिषद सभापति लक्ष्मी नारायण डाड़ तथा नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव सहित निगम के सभी 70 पार्षदों का साफा, उपरणा एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष आर.डी. चन्नाल ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को जनप्रतिनिधियों और नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के हित में सकारात्मक पहल करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की।

समारोह में राजेश मल्होत्रा, छीतर मल गेंगट, गोविन्द चन्नाल, कैलाश जीनगर, रितेश मल्होत्रा, प्रहलाद आदीवाल, राकेश गेंगट, गोपाल चन्नाल, मुकेश चन्नाल, शिव कुमार गांवरी, प्रवीण अटवाल, राजेंद्र खोखर, मुकेश गहलोत, राजेश गोरण, राजू गहलोत, राजेश गारु सहित विभिन्न वार्डों के जमादार एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में कर्मचारियों ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर : प्रधानाचार्य बघेरवाल
राजकीय बालिका विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान
शाहपुरा/भीलवाड़ा : सुभाष व्यास                                             राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तहनाल गेट, शाहपुरा में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य  अनिल कुमार बघेरवाल ने की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य तथा समाजसेवी  रामप्रसाद पारीक, सेवानिवृत्त व्याख्याता  बोदूलाल गर्ग एवं सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक  घनश्याम उपाध्याय का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत, अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य  अनिल कुमार बघेरवाल ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं। वे अपने अनुभव, संस्कार और जीवन-मूल्यों के माध्यम से नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेकर परिवार एवं समाज में सम्मान, सेवा और संवेदनशीलता की भावना विकसित करनी चाहिए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृद्धजनों का सम्मान एवं सेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विशेषता है। परिवार में बुजुर्गों का स्नेह और मार्गदर्शन नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करता है।
इस अवसर पर  सूर्य प्रकाश शर्मा ने वृद्धजनों के सम्मान और सेवा का संदेश देने वाली प्रेरणादायी कहानी सुनाई। उन्होंने कहानी के माध्यम से बताया कि माता-पिता एवं बुजुर्गों की सेवा केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि संस्कारों की सच्ची पहचान है। जिस परिवार में वृद्धजनों का सम्मान और स्नेह बना रहता है, वहां संस्कार एवं मानवीय मूल्यों की परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती रहती है।
कार्यक्रम का संचालन  सूर्य प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर गुलाबचंद रेगर, लीला व्यास, सुमन राठौर, शकुंतला मीना, चंद्रकला टाक, अनीता शर्मा, प्रतिभा सोलंकी, कमला खारोल, प्रेम देवी मीणा, पूजा धाकड़ सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
डे नाइट भीलवाड़ा साइकिल रेस प्रतियोगिता ,
बालकों के साथ युवाओं बुजुर्गों ने  दिखाया उत्साह
मिराया, दिव्या, गीतिका,सार्थक ,
आयुष और  हंसराज बने चैंपियन

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                               भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी द्वारा संचालित विधायक खेल विकास योजना के अंतर्गत फुटबॉल खिलाड़ी मोहित बासिटा के जन्म दिवस के उपलक्ष पर स्थानीय गर्ल्स कॉलेज खेल मैदान पर मुरली साइकिल के तत्वाधान में "डे नाइट भीलवाड़ा साइकिल रेस प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया l
योजना के संयोजक एवं शिक्षाविद विवेक निमावत ने बताया कि योजना का उद्देश्य  बालकों को खेलो की प्रति जोड़ना है ताकि मोबाइल और टीवी से दूर रह सके और बालकों का सर्वांगीण विकास हो ।
   इस प्रतियोगिता में छोटे बालकों , के साथ युवाओं और बुजुर्गों ने   उत्साह से भाग लिया l इस दौरान नन्हे बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता भी करवाई गई l
खेल प्रशिक्षक एवं  मुख्य कोच अजित जैन ने बताया कि साइकिल रेस में मिराया डाड, गरिमा सिसोदिया, दिव्या ढ़ोली, हंसराज सिंह, सार्थक राठी, मयंक मोदी ,आयुष कुमावत, कृष्णा मीणा, शुभम सेन, जसवीर सिंह,आर्यन गांच्छा ,किंजल, गौरव मेघवंशी, गोविंद शर्मा ,मोहित बासिटा, दीक्षिता मीणा, गीतिका कृपलानी, नीरज राव, गुंजन सांसी ,कुशांक कृपलानी और हितेश शर्मा अपने-अपने वर्गों में विजेता रहे । 
    3 साल से 6 साल तक के बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता में काव्या बासिटा, अथिया जाट ,निवी जैन और शिवांश ने मेडल जीते  l समापन समारोह में खेल प्रेमी कैलाश चंद्र डाड, मुरली साइकिल के यश झुर्रार्नी ,  विधायक कार्यालय प्रभारी बाबू लाल टाक , समाजसेवी,सत्य नारायण गुग्गड़ और भीलवाड़ा साइकिल क्लब के सदस्य सत्यनारायण राठी और भेरुलाल सुवालका ने बच्चों को पदक देकर सम्मानित किया l 
    योजना के प्रशिक्षक दिनेश सोलंकी ,मनीषा सोलंकी, पलक राजपूत ने अभिभावकों ,बच्चों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया l
*पोषण और स्वच्छता स्वस्थ समाज की आधारशिला : मीणा*
*राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम*
कोटा/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                           सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय, कोटा की ओर से महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र, लक्खी बुर्ज कोटा में राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं विविध आहार, उचित पूरक आहार, स्वच्छ पेयजल तथा व्यक्तिगत स्वच्छता को अपनाकर बच्चों, महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक सावित्री विजयवर्गीय ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों एवं महिलाओं तक पोषण और स्वच्छता संबंधी संदेश पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं बच्चों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान पोषण एवं स्वच्छता विषय पर मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। परिसर में स्वच्छता गतिविधि के साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अनुपयोगी सामग्री एवं कबाड़ के उचित निस्तारण, पुराने अभिलेखों की छंटाई तथा ई-कचरे के पृथक्करण एवं पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण के बारे में भी जानकारी दी गई।

मीणा ने कहा कि “पोषण के साथ स्वच्छता” को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ परिवार एवं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने अभियानों की सफलता के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

------
*राज्य सरकार नें राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का कार्यकाल 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया*

*विख्यात विधिवेता एवं सेवानिवृत न्यायाधीश मदनलाल भाटी की अध्यक्षता में प्रदेश में कार्य कर रहा 5 सदस्य ओबीसी आयोग*
जयपुर से कमलेश आमेटा
जयपुर, राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विख्यात विधिवेता एवं सेवानिवृत न्यायाधीश मदनलाल भाटी की अध्यक्षता में गठित 5 सदस्य राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के कार्यकाल को 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया है। ओबीसी आयोग के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि इस आशय के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ललित कुमार  द्वारा आदेश जारी किया है। आदेशानुसार आयोग के अध्यक्ष मदन लाल भाटी (सेनि.न्यायाधीश) सहित सदस्य मोहन मोरवाल,प्रो.राजीव सक्सैना, एडवोकेट श्री गोपाल कृष्णा, पवन मंडाविया का कार्यकाल भी 31 मार्च 2027 तक बढ़ाया गया है। आयोग के कार्यों के लिए टर्म ऑफ़ रेफरेंस (टीओआर) पृथक रूप से जारी किए जाएंगे।

गौरतलब है कि राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग को स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से 09 मई 2025 को राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग का गठन किया गया था, जिसने हाल ही में 5 अगस्त को राज्य सरकार को निकाय चुनावों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से जुड़ी अपनी अनुशंसाए  प्रस्तुत की है। इसी अनुक्रम में इसे राज्य सरकार द्वारा अब 31 मार्च 2027 तक विस्तारित किया गया है। राज्य सरकार के इस आदेश से आयोग को अन्य पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से संबंधित विषयों पर अपना कार्य निरंतर जारी रखने के लिए आवश्यक समय एवं अवसर प्राप्त होगा। आयोग द्वारा स्थानीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से संबंधित विषयों पर निर्धारित कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनीतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के अध्यक्ष मदन भाटी (सेनि.न्यायाधीश) ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग के  कार्यकाल विस्तार से अन्य पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता और व्यापकता के साथ कार्य करने, समुचित अध्ययन, परीक्षण करने के व्यापक का अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकाल विस्तार आयोग की जिम्मेदारी को और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है। आयोग आगामी अवधि में निर्धारित प्रदत्त दायित्वों का पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवैधानिक भावना के अनुरूप निर्वहन करते हुए समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी की सदस्यता पर फिर उठे सवाल, राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पहुंची याचिका

अनुच्छेद 191(2) व दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) का हवाला देकर अयोग्य घोषित करने की मांग; भाजपा कार्यक्रमों में कोठारी की सक्रिय मौजूदगी बनी चर्चा का केंद्र
भीलवाड़ा : (विशेष संवाददाता )                                                      भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक अशोक कुमार कोठारी की विधानसभा सदस्यता को लेकर एक बार फिर सियासी और संवैधानिक सवाल खड़े हो गए हैं। भीलवाड़ा निवासी राजेश सिंह सिसोदिया ने विधायक कोठारी के खिलाफ भारत के संविधान के अनुच्छेद 191(2) सहपठित दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) के तहत याचिका प्रस्तुत कर उन्हें विधानसभा सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किए जाने की मांग की है। याचिका 18 सितंबर 2026 को प्रस्तुत किए जाने का उल्लेख दस्तावेज में है।
याचिका राज्यपाल, राजस्थान तथा राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की गई है। इसमें अशोक कुमार कोठारी को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-180, भीलवाड़ा से वर्तमान निर्दलीय विधायक बताते हुए उनकी सदस्यता को संवैधानिक प्रावधानों की कसौटी पर जांचने और अयोग्यता संबंधी कार्रवाई की मांग की गई है।
निर्दलीय विधायक, लेकिन भाजपा के कार्यक्रमों में खुली मौजूदगी
मामले को चर्चा में लाने वाला अहम पहलू यह है कि विधायक अशोक कोठारी लगातार भाजपा से जुड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते नजर आ रहे हैं। हालिया नगर निगम चुनाव की राजनीतिक गतिविधियों के दौरान भी उनकी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक उपस्थिति सामने आई। महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान भी कोठारी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मौजूद रहे। 
इसके अलावा सितंबर 2026 में सामने आई एक रिपोर्ट में भाजपा कार्यक्रम में कोठारी के भाजपा दुपट्टे के साथ नजर आने को लेकर भी सवाल उठाए गए थे। 
यहीं से विवाद का संवैधानिक पक्ष और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है—विधानसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड में कोठारी वर्तमान में निर्दलीय विधायक के रूप में दर्ज हैं, जबकि सार्वजनिक राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भाजपा के साथ निकटता लगातार दिखाई दे रही है।
2024 का विवाद भी फिर सुर्खियों में
कोठारी की भाजपा से नजदीकी को लेकर विवाद नया नहीं है। सितंबर 2024 में उनके भाजपा सदस्यता अभियान से जुड़ने को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ था। उस समय विपक्ष की ओर से उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उठाई गई थी। रिपोर्टों के अनुसार कोठारी ने उस समय भाजपा की सदस्यता से जुड़े प्रमाण साझा किए थे।
हालांकि बाद में भाजपा की ओर से कोठारी को पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिए जाने से इनकार किए जाने की बात भी सामने आई थी और तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा था कि कोठारी भाजपा के सदस्य नहीं हैं।
अब नई याचिका ने पुराने विवाद को फिर कुरेदा
अब सितंबर 2026 में दाखिल नई याचिका ने इस पूरे प्रकरण को एक बार फिर संवैधानिक बहस के केंद्र में ला दिया है। याचिकाकर्ता ने संविधान के अनुच्छेद 191(2) और दसवीं अनुसूची के पैरा 2(2) का उल्लेख करते हुए विधायक कोठारी को अयोग्य घोषित करने की मांग की है।
याचिका का आधार यह सवाल है कि निर्दलीय निर्वाचित विधायक की राजनीतिक दल से संबद्धता अथवा ऐसी गतिविधियां, यदि वे संविधान के दलबदल संबंधी प्रावधानों के दायरे में आती हैं, तो उनकी विधानसभा सदस्यता पर क्या प्रभाव पड़ता है।
2023 में निर्दलीय जीते थे कोठारी
विधानसभा चुनाव 2023 में अशोक कुमार कोठारी ने भीलवाड़ा विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीता था। निर्वाचन विभाग के आधिकारिक प्रमाणपत्र में भी उन्हें 180-भीलवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय निर्वाचित बताया गया है।
वर्तमान राजस्थान विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अशोक कुमार कोठारी को Independent सदस्य के रूप में दर्ज किया गया है। 
अब निगाह संवैधानिक प्रक्रिया पर:-
फिलहाल महत्वपूर्ण बात यह है कि याचिका दाखिल होना अपने आप में सदस्यता समाप्त होने का निर्णय नहीं है। याचिका में लगाए गए आधार, उपलब्ध दस्तावेज और विधायक की स्थिति पर सक्षम संवैधानिक प्राधिकारी द्वारा विचार और निर्धारित प्रक्रिया के बाद ही कोई अंतिम निर्णय सामने आएगा।
लेकिन इस याचिका ने भीलवाड़ा की राजनीति में एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—जब विधानसभा के रिकॉर्ड में विधायक निर्दलीय हैं, तो भाजपा के सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी लगातार सक्रिय मौजूदगी और राजनीतिक भूमिका को संवैधानिक प्रावधानों की कसौटी पर कैसे देखा जाएगा?
अब इस पूरे मामले में राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष के स्तर पर होने वाली आगामी कार्रवाई पर राजनीतिक गलियारों की निगाहें टिक गई हैं।
पुर में महापौर का औचक दौरा, अफसरों को दो टूक—व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

बंद रोड लाइटों से लेकर सफाई और निर्माण कार्यों तक लिया जायजा, मौके पर ही दिए त्वरित सुधार के निर्देश
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) नगर निगम की महापौर जसवंत कंवर बुधवार को अचानक पुर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचीं तो निगम अधिकारियों में भी हलचल मच गई। महापौर ने वार्ड संख्या 1, 2, 3 और 70 में पहुंचकर सफाई, रोड लाइट, सड़क एवं निर्माण कार्यों की जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सामने आई खामियों पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर को क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में लापरवाही, निर्माण कार्यों की कमियां और अन्य जनसमस्याओं से अवगत कराया। महापौर ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर मौजूद निगम अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
कई स्थानों पर रोड लाइटें बंद मिलीं। इस पर महापौर ने अधिकारियों को तत्काल बंद लाइटें चालू करवाने के निर्देश दिए, ताकि रात के समय आमजन को आवागमन में परेशानी नहीं हो। उन्होंने वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने के साथ ही पेंच रिपेयर कार्यों में तेजी लाने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए।
महापौर ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश देते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया।
1 अक्टूबर को इन वार्डों में पहुंचेगी महापौर की टीम
पुर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर महापौर का निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। 1 अक्टूबर को वार्ड संख्या 4, 5, 6, 15 एवं 16 का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
दीपावली पर आतिशबाजी बेचने की तैयारी? 7 अक्टूबर तक करें अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री करने की तैयारी कर रहे इच्छुक लोगों के लिए जरूरी सूचना है। जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में आतिशबाजी के अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
अंतिम तारीख निकलने के बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा, ऐसे में इच्छुक आवेदकों को निर्धारित समय सीमा में आवेदन करना होगा। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसकी जानकारी स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से व्यापक स्तर पर प्रचारित की जाए, ताकि पात्र आवेदक समय रहते आवेदन कर सकें।
प्रशासन ने साफ किया है कि लाइसेंस के इच्छुक आवेदक 7 अक्टूबर तक प्रक्रिया पूरी करें।
बालिकाओं को सिखाए सेहत के मंत्र, एनीमिया से बचाव का दिया संदेश

पोषण, माहवारी स्वच्छता और सुरक्षित जीवनशैली पर जागरूकता कार्यक्रम

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला अधिकारिता विभाग की ओर से मंगरोप और भोली के राजकीय विद्यालयों में बालिका स्वास्थ्य, पोषण एवं एनीमिया रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उप निदेशक नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की केन्द्र प्रबंधक गंगा दाधीच ने बालिकाओं को संतुलित आहार, आयरन व पोषक तत्वों की उपयोगिता, एनीमिया से बचाव तथा माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन की जानकारी दी।
विधिक परामर्शदाता सुमन खोईवाल, मनो-सामाजिक परामर्शदाता सुनीता शर्मा एवं सामाजिक परामर्शदाता सीमा शर्मा ने किशोरावस्था में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। बालिकाओं को किसी भी असुरक्षित स्थिति में अभिभावक, शिक्षक या हेल्पलाइन से मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी व गतिविधियों के जरिए जागरूकता बढ़ाई गई। विजेता बालिकाओं को पुरस्कार तथा सभी छात्राओं को गुड़-चना के पैकेट वितरित किए गए। प्रधानाचार्य वंदना कोशिक, रीना खोईवाल एवं शिल्पा सोलंकी ने बालिकाओं को शिक्षा के जरिए अपना भविष्य मजबूत बनाने का संदेश दिया।
नगर निगम में महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का भव्य स्वागत
अग्रवाल सम्मेलन ने माला, साफा और स्मृति चिह्न भेंट कर दी बधाई; शहर के विकास और स्वच्छता को लेकर जताई उम्मीद

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) नगर निगम परिसर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की दक्षिण-पश्चिम राजस्थान इकाई की ओर से नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बुबना एवं भवानी शंकर दुदानी के नेतृत्व में हुए समारोह में समाज के पदाधिकारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला, मारवाड़ी साफा और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।
महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया, युवा प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नगर निगम की नई टीम स्वच्छता और शहर के विकास को नई दिशा देगी।
महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने अग्रवाल सम्मेलन का आभार जताते हुए भीलवाड़ा को आदर्श, स्वच्छ और जनहितैषी शहर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास का संकल्प दोहराया।
समारोह में मुकेश अग्रवाल (नेवरिया), सुमित सिंघला, पुखराज निमोदिया, सुभाष दुदानी, आशा निमोदिया, सीमा निमोदिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ओवरलोडिंग, नशे में ड्राइविंग और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बढ़ेगी कार्रवाई; नाबालिग वाहन चालकों पर भी शिकंजा

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)जिले में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने अब सख्ती का रुख अपनाया है। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर बने सभी अवैध कट तत्काल बंद करने, उनकी संयुक्त जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा हादसों के लिहाज से चिन्हित राष्ट्रीय राजमार्ग के 23 और शहरी क्षेत्र के 9 ब्लैक स्पॉट का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए गए। कोठारी नदी स्थित भदाली खेड़ा पुलिया सहित चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्थायी सुधार कार्य कराने को कहा गया।
अंडरपास से लेकर स्कूलों तक सुरक्षा के इंतजाम
एनएच के अंडरपास की सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप और मिरर लगाने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई को अवैध दुकानों के अक्षांश-देशान्तर उपलब्ध कराने तथा राइट ऑफ वे (ROW) में संचालित अवैध शराब की दुकानों का संयुक्त सर्वे कर उन्हें हटाने के निर्देश दिए गए।
शहर के स्कूलों, मंदिरों, सामुदायिक भवनों और मैरिज गार्डन के आसपास जेब्रा क्रॉसिंग, रंबल स्ट्रिप, रोड लाइनिंग और चौराहा विकास कराने के साथ रंग-रोगन एवं सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। दीपावली से पहले शहर की सड़कों पर जंगल सफाई, पेच रिपेयर और व्हाइट लाइनिंग का काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए।
नाबालिग वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई
स्कूलों में 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों द्वारा वाहन लाने पर चालान के साथ अभिभावकों को समझाइश देने के निर्देश दिए गए। स्कूल वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर भी कार्रवाई के निर्देश हैं। ट्रैफिक पार्क के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
हादसे में मदद करने वालों को मिलेगा प्रोत्साहन
गुड सेमिरिटन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगाने तथा नुक्कड़ नाटक आयोजित करने के निर्देश दिए गए। राहवीर योजना के तहत सड़क हादसों में घायल लोगों के उपचार से संबंधित प्रस्ताव भिजवाने को कहा गया। वहीं IRAD सॉफ्टवेयर पर लंबित प्रविष्टियों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए गए।
नो-पार्किंग और गलत दिशा में चलने वालों पर शिकंजा
राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों के नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने और विपरीत दिशा में वाहन चलाने वालों पर चालान, लाइसेंस निलंबन और लगातार पेट्रोलिंग की कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, अर्थमूवर्स सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए जिला परिवहन विभाग और नगर निगम को 15 दिवसीय विशेष कैंप आयोजित करने को कहा गया।
आवारा पशुओं और अतिक्रमण से भी मिलेगी राहत
शहर की सड़कों से निराश्रित पशुओं एवं आवारा स्वानों को क्रमशः काईन हाउस और डॉग शेल्टर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। चौराहों से अतिक्रमण हटाकर सौंदर्यीकरण कराने को कहा गया। शिवाजी गार्डन पर ट्रांसफार्मर एवं थड़ियों को हटाने तथा तेज गति से वाहन चलाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग पर सख्ती
बैठक में ओवरलोड वाहनों तथा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बिना हेलमेट वाहन चलाने और शराब के नशे में ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ चालान कार्रवाई बढ़ाने को कहा गया। जिले में प्रवेश करने वाले ओवरलोड वाहनों के आवागमन का समय निर्धारण करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा केवल विभागीय जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रशासन, पुलिस, परिवहन, नगर निगम और आमजन के साझा प्रयासों से ही सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
महात्मा गांधी अस्पताल का बदला समय, 1 अक्टूबर से नई टाइमिंग लागू

सामान्य दिनों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक, रविवार व राजकीय अवकाश पर 9 से 11 बजे तक रहेगा संचालन

भीलवाड़ा (.महेन्द्र नागौरी )
महात्मा गांधी अस्पताल में मरीजों की ओपीडी और चिकित्सकीय सेवाओं को लेकर 1 अक्टूबर 2026 से अस्पताल के समय में बदलाव किया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार यह नई व्यवस्था 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी।
महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि निर्धारित नई समय-सारिणी के अनुसार सामान्य कार्य दिवसों में अस्पताल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगा। वहीं रविवार एवं अन्य राजकीय अवकाश के दिनों में अस्पताल का संचालन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों एवं उनके परिजनों से अपील की है कि उपचार और चिकित्सकीय सेवाओं के लिए अस्पताल पहुंचते समय नई समय-सारिणी का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
पोषण से सेहत, स्वच्छता से सुरक्षा—जागरूकता रैली में गूंजा स्वस्थ समाज का संदेश
राष्ट्रीय पोषण माह व स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने दिखाया उत्साह

कोटा (जम) राष्ट्रीय पोषण माह एवं स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र, लक्खी बुर्ज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय कोटा ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर लोगों को जागरूक किया।
केंद्रीय संचार ब्यूरो के सहायक निदेशक रामेश्वर लाल मीणा ने बताया कि 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चल रहे राष्ट्रीय पोषण माह की इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” है। उन्होंने संतुलित आहार, पूरक पोषण, स्वच्छ पेयजल और व्यक्तिगत स्वच्छता को स्वस्थ जीवन की बुनियाद बताया।
महिला पर्यवेक्षक सावित्री विजयवर्गीय ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं तक पोषण एवं स्वच्छता का संदेश पहुंचाने में अहम कड़ी हैं।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्वच्छता गतिविधि और जागरूकता रैली आयोजित की गई। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए और उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही कबाड़ के उचित निस्तारण, पुराने अभिलेखों की छंटाई तथा ई-कचरे के पर्यावरण-अनुकूल निस्तारण की जानकारी दी गई।
मीणा ने कहा कि “पोषण के साथ स्वच्छता” को आदत बनाकर ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की नींव मजबूत की जा सकती है। अभियान की सफलता के लिए जनभागीदारी को उन्होंने सबसे जरूरी बताया।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का विमोचन

भीलवाडा/ पुर( महेन्द्र नागौरी)
अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में आचार्य महाश्रमणजी द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक अणुव्रत समिति पुर की ओर से विभिन्न विद्यालयों में होगा।
तेरापंथ भवन में मुनि श्री यशवंत कुमारजी एवं मुनि श्री मोक्ष कुमारजी के सानिध्य में सप्ताह के बैनर का विमोचन किया गया। समिति अध्यक्ष नंदलाल बैरवा ने बताया कि अणुव्रत आंदोलन अहिंसा, सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और अनुशासन जैसे मूल्यों के जरिए बेहतर जीवन का संदेश देता है।
कार्यक्रम में राज्य प्रभारी अभिषेक कोठारी, समिति मंत्री शिवकुमार सहित श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।
श्रीराम व्यायामशाला जूडो सेंटर का शानदार प्रदर्शन, 25 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों का चयन

पुर/भीलवाड़ा। राजकुमार गोयल                                              70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय माध्यमिक शिक्षा विभाग की जूडो प्रतियोगिता में श्रीराम व्यायामशाला पुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम रखा। प्रतियोगिता में व्यायामशाला के 25 जूडो खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किए तथा राज्य स्तर के लिए चयनित हुए।

जिला जूडो सचिव एवं प्रशिक्षक चेतन चोबे ने बताया कि जिला जूडो अध्यक्ष गिरिराज चौबे के सानिध्य में आयोजित प्रतियोगिता में श्रीराम व्यायामशाला के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

17 वर्ष छात्र वर्ग में सीताराम विश्नोई (40 किग्रा), कन्हैया लाल तेली (45 किग्रा), हरिश आचार्य (50 किग्रा), शुभम आचार्य (55 किग्रा), विनोद बैरवा (60 किग्रा), सचिन विश्नोई (66 किग्रा), चेतन माली (73 किग्रा), मनीष आचार्य (81 किग्रा) तथा नवीन खोईवाल (90 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

19 वर्ष छात्र वर्ग में कुणाल आचार्य (40 किग्रा), विष्णु कुमार बलाई (45 किग्रा), सचिन खारोल (50 किग्रा), अंकित राजोरा (55 किग्रा), राहुल खारोल (66 किग्रा), रोहित पालड़िया (73 किग्रा) तथा ऋषभ खोईवाल (90 किग्रा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार 17 वर्ष छात्रा वर्ग में लक्ष्मी चौधरी (40 किग्रा), वैदिका विश्नोई (44 किग्रा), आयुषी जाट (52 किग्रा) एवं सलोनी विश्नोई (57 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

19 वर्ष छात्रा वर्ग में आरती आचार्य (40 किग्रा), खुशी गुर्जर (48 किग्रा), लीला जाट (52 किग्रा), रिंकू गुर्जर (57 किग्रा) तथा कान्ता खारोल (63 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया।

प्रतियोगिता में शानदार सफलता के बाद श्रीराम व्यायामशाला में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर जूडो सह-प्रशिक्षक जगदीश राजोरा, भगवती लाल शर्मा, मनोज चतुर्वेदी, पुष्कर राजोरा, बाबूलाल गाडरी, शिवलाल खारोल, देवलाल खारोल, यशपाल खोईवाल, अभिमन्यु चौबे, राजेंद्र आचार्य, आसकरण जाट, परसराम, मनोज, प्रकाश राजोरा एवं सत्यनारायण गुर्जर सहित जूडो खेल प्रेमियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

25 स्वर्ण पदकों के साथ राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ियों की यह उपलब्धि श्रीराम व्यायामशाला पुर के जूडो प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम मानी जा रही है।
भीलवाड़ा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
मतदाता अधिकारों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, गांधी भवन से कलेक्ट्रेट तक गूंजे नारे
शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन सड़क पर उतरे
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागोरी)। लोकतंत्र और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को भीलवाड़ा में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। गांधी भवन से कलेक्ट्रेट तक निकले पैदल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक के नेतृत्व में कांग्रेसजन सुबह गांधी भवन पहुंचे। यहां से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला गया और चुनावी प्रक्रिया व मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस ने अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर राजस्थान में 28-29 सितंबर को ऐसे प्रदर्शन आयोजित किए गए; पार्टी ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आरोपों को प्रमुख मुद्दा बनाया है।
खटीक ने कहा कि मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी। प्रदर्शन में धर्मेंद्र पारीक, मनोज पालीवाल, अनिल राठी, हामिद रंगरेज, सत्यवीर सिंह राठौड़, योगेश सोनी, निसार सिलावट, शिवराज सुराणा, हेमेन्द्र सिंह राणावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
दीपावली से पहले शहर की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, निगम का ‘ऑपरेशन पैचवर्क’ तेज

महापौर-आयुक्त सड़कों पर उतरे, ठेकेदारों को फटकार के साथ तेजी के निर्देश; आमजन बोले—गड्ढे नहीं, अब पक्की राहत चाहिए

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)। दीपावली से पहले भीलवाड़ा की सड़कों की सूरत बदलने की कवायद तेज हो गई है। बरसात से जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़कों और गड्ढों को लेकर नगर निगम ने मोर्चा संभाल लिया है। महापौर जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी और आयुक्त कमल सिंह यादव ने शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर पैच रिपेयर की रफ्तार और गुणवत्ता जांची।
निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदारों और अभियंताओं को काम में तेजी लाकर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। निगम प्रशासन के मुताबिक रेलवे पटरी के दोनों ओर के क्षेत्रों में भी पैचवर्क के लिए अलग से टेंडर जारी किए गए हैं।
आमजन की मांग—‘त्योहार से पहले सड़कें ठीक हों, खानापूर्ति नहीं’
सड़कों की बदहाली से परेशान शहरवासियों का कहना है कि गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों, बुजुर्गों और पैदल राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली पर बाजारों में भीड़ बढ़ेगी, इसलिए सड़कों की हालत जल्द सुधरना जरूरी है।
लोगों ने निगम से साफ कहा कि सिर्फ गड्ढे भरने की औपचारिकता नहीं, मजबूत और टिकाऊ पैचवर्क चाहिए, ताकि कुछ दिनों बाद सड़कें फिर गड्ढों में तब्दील न हों।
महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि निगम का लक्ष्य दीपावली से पहले सड़कों को अधिकतम स्तर तक दुरुस्त करना है, ताकि शहरवासियों और व्यापारियों को त्योहार के दौरान सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।
कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस का हल्लाबोल: बैरिकेड्स पार करने की कोशिश, CEC का पुतला फूंका

‘वोट चोरी’ और चुनावी धांधली के आरोपों पर गरजे कांग्रेसी; पुलिस ने रोका, जमकर हुई नारेबाजी

भीलवाड़ा (जम) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) ने कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर 2 बजे से शुरू हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया। मुख्य द्वार पर तैनात पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया। माहौल गरमाने के बीच कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
रामलाल जाट बोले- जनादेश की डकैती नहीं होने देंगे:-
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। कांग्रेस का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जा रहे हैं।
जाट ने मतदाता सूचियों में हुए बदलाव की निष्पक्ष जांच और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।
नेताओं ने भी साधा निशाना
प्रदर्शन को पूर्व विधायक हगामी लाल मेवाड़ा, विधायक प्रत्याशी ओम नराणीवाल, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार सिंह, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर तथा पूर्व जिला प्रमुख एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने संबोधित किया। नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र जांच और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
प्रदर्शन में पीसीसी सचिव शंकर लाल गाडरी, महेश सोनी सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महेश सोनी ने किया।
शांति भंग के आरोप में 77 आरोपी गिरफ्तार, विभिन्न मामलों में वांछित 17 भी पुलिस गिरफ्त में
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न पुलिस थानों की ओर से कार्रवाई करते हुए धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग के आरोप में कुल 77 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकरणों में वांछित 17 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से थाना-वार की गई कार्रवाई में आरोपियों के नाम, पिता का नाम, उम्र एवं निवास का विवरण इस प्रकार है—
बडलियास थाना
कैलाश पुत्र भयामलाल नायक, उम्र 20 वर्ष, निवासी नांदोलाई का खेड़ा, बडला, थाना बडलियास, जिला भीलवाड़ा।
भैरूलाल पुत्र देबीलाल नायक, उम्र 34 वर्ष, निवासी सुवाणा, थाना सदर, जिला भीलवाड़ा।
देवराज पुत्र भाम्भूलाल नायक, उम्र 26 वर्ष, निवासी सुवाणा, थाना सदर, जिला भीलवाड़ा।
तीनों को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गंगापुर थाना
शंकरलाल जाट पुत्र पन्नालाल जाट, उम्र 40 वर्ष, निवासी सातलियास, थाना गंगापुर, जिला भीलवाड़ा को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
हनुमाननगर थाना
भीमसिंह पुत्र सीताराम मीणा, उम्र 32 वर्ष, निवासी कुचलवाड़ा खुर्द, थाना हनुमाननगर।
अशोक पुत्र सीताराम मीणा, उम्र 31 वर्ष, निवासी कुचलवाड़ा, थाना हनुमाननगर।
भंवरसिंह पुत्र रामकिशन मीणा, उम्र 36 वर्ष, निवासी केशरपुरा, थाना हनुमाननगर।
उमेदसिंह पुत्र रामकिशन मीणा, उम्र 40 वर्ष, निवासी केसरपुरा, थाना हनुमाननगर, जिला भीलवाड़ा।
सभी को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
कोटड़ी थाना
विक्रम सिंह पुत्र ओमप्रकाश फौजदार, जाति जाट, उम्र 38 वर्ष, निवासी नगला केसरिया, थाना चिकसाना, जिला भरतपुर को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
पारोली थाना
दिलखुश पुत्र रामलाल गुर्जर, उम्र 23 वर्ष, निवासी धनवाड़ा।
गजेन्द्र उर्फ बिन्दु पुत्र शंकर गुर्जर, उम्र 22 वर्ष, निवासी धनवाड़ा, थाना पारोली, जिला भीलवाड़ा।
दोनों को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
काछोला थाना
तोताराम पुत्र उकार बंजारा, उम्र 30 वर्ष, निवासी पीपली का डेरा, थाना काछोला, जिला भीलवाड़ा।
तेजसिंह पुत्र बंजरंग सिंह राजपूत, उम्र 38 वर्ष, निवासी खाखुन्दा, थाना काछोला, जिला भीलवाड़ा।
दोनों को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
गुलाबपुरा थाना
जीमल पुत्र मजीद खां, उम्र 48 वर्ष।
जब्बार पुत्र मजीद खां, उम्र 37 वर्ष।
दासीम पुत्र हमीम खां, उम्र 32 वर्ष।
दारून पुत्र हमीम, उम्र 25 वर्ष।
चारों निवासी बलवन्तपुरा, थाना गुलाबपुरा, जिला भीलवाड़ा।
तरुण पुत्र महावीर प्रसाद प्रजापत, उम्र 20 वर्ष।
राजवीर पुत्र महावीर प्रसाद प्रजापत, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी अंटाली, हाल निरंकारी भवन के पास, गुलाबपुरा, जिला भीलवाड़ा।
सभी को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
शम्भुगढ़ थाना
धर्मसिंह पुत्र बीका सिंह रावत, उम्र 36 वर्ष, निवासी लगेतखेड़ा, थाना बार, जिला ब्यावर।
शोएब अख्तर बिसायती पुत्र मोहम्मद सलीम बिसायती, उम्र 25 वर्ष, निवासी आरके कॉलोनी, मकान नंबर एच-5, वार्ड नंबर 32, भीलवाड़ा।
पार्वती पत्नी ईश्वर सिंह रावत, उम्र 44 वर्ष, निवासी मोड़ा मगरा, थाना शम्भुगढ़, जिला भीलवाड़ा।
कैलाश पुत्र मगना बलाई, उम्र 40 वर्ष, निवासी मोटरास, थाना शम्भुगढ़।
सभी को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
रायला थाना
रणवीरसिंह पुत्र शिवसिंह राजपूत, उम्र 52 वर्ष, निवासी कांवलीया खेड़ा, थाना रायला, जिला भीलवाड़ा।
कैलाश पुत्र माधु कुम्हार प्रजापत, उम्र 59 वर्ष, निवासी कुम्हार मोहल्ला अरवड़, थाना फुलियाकला, जिला भीलवाड़ा।
संपत पुत्र लालाराम माली, उम्र 40 वर्ष, निवासी बागरवालों का खेड़ा, थाना रायला, जिला भीलवाड़ा।
सन्नी पुत्र शंकरलाल जाट, उम्र 23 वर्ष, निवासी बन का खेड़ा, थाना बडलियास, जिला भीलवाड़ा।
सभी को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
प्रतापनगर थाना
आशीष पुत्र धनराज मीणा, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुराडिया, थाना जहाजपुर, जिला भीलवाड़ा, हाल चंद्रशेखर आजाद नगर, भीलवाड़ा।
श्रवण पुत्र रतनलाल बंजारा, उम्र 22 वर्ष, निवासी अमरपुरा, थाना कुकड़ेश्वर, जिला नीमच, मध्यप्रदेश, हाल चंद्रशेखर आजाद नगर, भीलवाड़ा।
भैरूलाल पुत्र पाबूलाल सांसी, उम्र 56 वर्ष, निवासी नेहरू कॉलोनी, आजादनगर, ई-सेक्टर, जिला भीलवाड़ा।
आकाश पुत्र भैरूलाल सांसी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ई-131 बंजारा बस्ती, आजादनगर, जिला भीलवाड़ा।
सायरी बाई पत्नी भैरूलाल सांसी, उम्र 50 वर्ष, निवासी नेहरू कॉलोनी, आजादनगर, भीलवाड़ा।
कृष्णा मीणा पुत्र धनराज मीणा, निवासी 4-8 चंद्रशेखर आजादनगर, जिला भीलवाड़ा।
सभी को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
आसींद थाना
पुरणलाल खारोल पुत्र मदनलाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी भानास, थाना आसींद, जिला भीलवाड़ा।
अशोक पुत्र मेवाराम, उम्र 23 वर्ष, निवासी भानास, थाना आसींद, जिला भीलवाड़ा।
दोनों को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
करेड़ा थाना
मुना पुत्र रतन लोहार, उम्र 20 वर्ष, निवासी उदयरामजी का गुढ़ा।
मुला पुत्र नन्दराम भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी लापलिया खेड़ा, थाना करेड़ा, जिला भीलवाड़ा।
दोनों को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
बनेड़ा थाना
दिनेश कीर पुत्र घीसू कीर, उम्र 26 वर्ष।
उदयलाल पुत्र शंकरलाल गुर्जर, उम्र 26 वर्ष।
विनोद गाडरी पुत्र नाथूलाल गाडरी, उम्र 26 वर्ष।
तीनों निवासी चमनपुरा, थाना बनेड़ा, जिला भीलवाड़ा। सभी को धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
भीमगंज थाना
राघवसिंह राठौड़ पुत्र देवेन्द्रसिंह राठौड़ राजपूत, उम्र 20 वर्ष, व्यवसाय व्यापार, निवासी कालूसिंह जी का खेड़ा, थाना फूलियाकला, जिला भीलवाड़ा, हाल सिद्धि सिद्धि इन्क्लेव (कृष्ण कुंज), भीलवाड़ा, थाना कोतवाली।
खुशालसिंह पुत्र गणपतसिंह सोलंकी राजपूत, उम्र 24 वर्ष, व्यवसाय निजी नौकरी, निवासी जाखौली, थाना बसौली, जिला बूंदी, हाल सी-51 ऋद्धि सिद्धि इन्क्लेव (कृष्ण कुंज), थाना सदर, जिला भीलवाड़ा।
रौनित लढ़्ढा पुत्र परितोष कुमार लढ़्ढा, जाति माहेश्वरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी विजयसिंह पथिक नगर, भीलवाड़ा, थाना सुभाषनगर।
चेतन साहू पुत्र छीतरलाल तेली, उम्र 29 वर्ष, निवासी पंचमुखी बालाजी के आगे वाली गली, दादाबाड़ी, थाना भीलवाड़ा।
रोनक सांसी पुत्र शंकर सांसी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ए-168 आजादनगर, थाना प्रतापनगर, जिला भीलवाड़ा।
सभी को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
बागौर थाना
विक्रम पुत्र नारायणनाथ कालबेलिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी राशमी, थाना देवगढ़, जिला राजसमंद।
सुरेश पुत्र लालूराम बागरिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी बागोर, थाना बागोर, जिला भीलवाड़ा।
दोनों को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
पुर थाना
रामेश्वर कंजर पुत्र रामप्रसाद कंजर, उम्र 30 वर्ष, निवासी देवली।
रतनलाल कंजर पुत्र शंकरलाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी देवली।
रामेश्वरलाल पुत्र जोधराज कंजर, उम्र 28 वर्ष, निवासी देवली।
राजू कंजर पुत्र शंकरलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी देवली, थाना पुर, जिला भीलवाड़ा।
किशनलाल जाट पुत्र भैरूलाल जाट, उम्र 37 वर्ष, निवासी मंगरी गठीला खेड़ा, थाना पुर, जिला भीलवाड़ा।
पप्पू गाडरी पुत्र उदयलाल गाडरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मंगरी गठीला खेड़ा, थाना पुर, जिला भीलवाड़ा।
राजू जाट पुत्र हीरालाल जाट, उम्र 34 वर्ष, निवासी जाटों का मोहल्ला, गठीला खेड़ा, थाना पुर, जिला भीलवाड़ा।
सभी को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
गांधीनगर थाना
शाहिद उर्फ बिट्टू पुत्र रशीद मोहम्मद, उम्र 25 वर्ष, निवासी गांधीनगर, थाना गांधीनगर, जिला भीलवाड़ा को धारा 126-170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
विभिन्न प्रकरणों में वांछित आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस की ओर से विभिन्न प्रकरणों में वांछित आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। संबंधित थानों ने कुल 17 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मांडलगढ़ थाना
प्रीतम खटीक पुत्र राजेन्द्र खटीक, उम्र 22 वर्ष, निवासी खटीक मोहल्ला, बिजोलिया, जिला भीलवाड़ा।
अमन रेगर पुत्र शंभूलाल रेगर, उम्र 21 वर्ष, निवासी रेगर मोहल्ला, थाना बिजोलिया, जिला भीलवाड़ा।
दोनों को संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
गंगापुर थाना
रतनसिंह पुत्र मांगूसिंह राजपूत, उम्र 42 वर्ष, निवासी करणजी की खेड़ी, थाना गंगापुर, जिला भीलवाड़ा।
सांवतसिंह पुत्र डूंगरसिंह राजपूत, उम्र 23 वर्ष, निवासी करणजी की खेड़ी, थाना गंगापुर, जिला भीलवाड़ा।
दोनों संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार।
सुभाषनगर थाना
सत्यनारायण भील पुत्र लादू भील, उम्र 27 वर्ष, निवासी इन्द्रपुरा पालड़ी, थाना सदर, जिला भीलवाड़ा को संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
मंगरोप थाना
पप्पू गुर्जर पुत्र कालूलाल गुर्जर, उम्र 23 वर्ष, निवासी शिव मंदिर के पास गुवारड़ी, थाना मंगरोप, जिला भीलवाड़ा।
सूरज गुर्जर पुत्र भैरूलाल गुर्जर, उम्र 26 वर्ष, निवासी गुवारड़ी, थाना मंगरोप, जिला भीलवाड़ा।
हीरालाल पुत्र मांगीलाल गुर्जर, उम्र 19 वर्ष, निवासी चारभुजा मंदिर के पास, ठगों का खेड़ा, आटूण, थाना पुर, जिला भीलवाड़ा।
तीनों को संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
काछोला थाना
दुर्गालाल बलाई पुत्र नारायण बलाई, उम्र 41 वर्ष, निवासी हरसोलों का खेड़ा उर्फ हर्षलों का खेड़ा, थाना काछोला, जिला भीलवाड़ा को संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
हमीरगढ़ थाना
भैरूलाल पुत्र भंवरलाल दरोगा, उम्र 27 वर्ष, निवासी भाटखेड़ा, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़ को संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
मांडल थाना
सांवली पत्नी नन्दसिंह राव, उम्र 36 वर्ष, निवासी रावों का खेड़ा, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा।
शहरयार अंसारी उर्फ शेर पुत्र जाकिर हुसैन अंसारी, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोमिन मोहल्ला, सांगानेर, थाना सुभाषनगर, जिला भीलवाड़ा।
कैलाश गुर्जर पुत्र देवीलाल गुर्जर, उम्र 29 वर्ष, निवासी पुलिस लाइन के पीछे, संतोष कॉलोनी, हाल उगम विहार, सो फीट रोड, थाना गांधीनगर, जिला भीलवाड़ा।
देवीलाल पुत्र नारायणलाल गुर्जर, उम्र 27 वर्ष, निवासी छतरीखेड़ा, थाना बनेड़ा, जिला भीलवाड़ा।
कैलाश माली पुत्र नगजीराम माली, उम्र 55 वर्ष, निवासी राणीकपुरा, थाना बनेड़ा, जिला भीलवाड़ा।
सभी को संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
गांधीनगर थाना
अशरफ मोहम्मद पुत्र सलाम मोहम्मद नीलगर, उम्र 43 वर्ष, निवासी आगूंचा रोड, हुरड़ा, थाना गुलाबपुरा, जिला भीलवाड़ा को संबंधित प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई इन कार्रवाइयों का उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ करना है।
राशन डीलर बनने का मौका! जिले में 16 दुकानें खाली

महिला और अनारक्षित श्रेणी में आवेदन आमंत्रित, शहर से गांव तक खुला रास्ता

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)। जिले में राशन डीलर बनने के इच्छुक लोगों के लिए बड़ा मौका है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 16 रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल के अनुसार शहरी क्षेत्र में भीलवाड़ा तहसील की 3 और जहाजपुर की 3 दुकानें शामिल हैं। इनमें महिला आरक्षित और अनारक्षित दोनों श्रेणियों में अवसर हैं।
ग्रामीण क्षेत्र में करेड़ा, कोटड़ी, शाहपुरा और सहाड़ा तहसीलों की 10 दुकानें शामिल हैं। इनमें महिला आरक्षित के साथ अनारक्षित श्रेणी की दुकानें भी हैं।
इच्छुक और पात्र आवेदक निर्धारित नियमों के तहत आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
Bhilwara Tarang News (@rajkumargoyal) | Public App