पारोली पहुंचा विकास रथ, ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
आकोला (रमेशचंद्र डाड)
भाजपा मंडल पारोली की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर रहा विकास रथ ग्राम पंचायत पारोली पहुंचा। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र एवं राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विकास रथ के प्रभारी किशन सिंह राजपूत ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है, जो किसी कारणवश अब तक इनका लाभ लेने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं की जानकारी लेकर पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी जा रही है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति केंद्र या राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
इस दौरान कोठाज पंचायत प्रशासक गोपाल सिंह प्रशासनिक प्रतिनिधि विनोद संचेती, मंडल महामंत्री किशन सिंह राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुगलिया, बरदी चंद जैन, खाना माली, दिनेश माली, गोपाल माली सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विकास रथ के पारोली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने अभियान की जानकारी प्राप्त की। रथ मंडल क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा रहा है।