
नवनिर्वाचित महापौर सहित 70 पार्षदों का सफाई कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत,
सफाई कर्मचारियों ने रखीं विभिन्न मांगें, जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील
भीलवाड़ा : कृष्ण गोपाल माली अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ एवं नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के संयुक्त तत्वावधान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती जसवंत कंवर, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, पूर्व यूआईटी चेयरमैन एवं पूर्व नगर परिषद सभापति लक्ष्मी नारायण डाड़ तथा नगर निगम आयुक्त कमल सिंह यादव सहित निगम के सभी 70 पार्षदों का साफा, उपरणा एवं पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष आर.डी. चन्नाल ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को जनप्रतिनिधियों और नगर निगम प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के हित में सकारात्मक पहल करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की।
समारोह में राजेश मल्होत्रा, छीतर मल गेंगट, गोविन्द चन्नाल, कैलाश जीनगर, रितेश मल्होत्रा, प्रहलाद आदीवाल, राकेश गेंगट, गोपाल चन्नाल, मुकेश चन्नाल, शिव कुमार गांवरी, प्रवीण अटवाल, राजेंद्र खोखर, मुकेश गहलोत, राजेश गोरण, राजू गहलोत, राजेश गारु सहित विभिन्न वार्डों के जमादार एवं बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में कर्मचारियों ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।