अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के बैनर का विमोचन
भीलवाडा/ पुर( महेन्द्र नागौरी)
अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में आचार्य महाश्रमणजी द्वारा घोषित राष्ट्रव्यापी अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक अणुव्रत समिति पुर की ओर से विभिन्न विद्यालयों में होगा।
तेरापंथ भवन में मुनि श्री यशवंत कुमारजी एवं मुनि श्री मोक्ष कुमारजी के सानिध्य में सप्ताह के बैनर का विमोचन किया गया। समिति अध्यक्ष नंदलाल बैरवा ने बताया कि अणुव्रत आंदोलन अहिंसा, सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और अनुशासन जैसे मूल्यों के जरिए बेहतर जीवन का संदेश देता है।
कार्यक्रम में राज्य प्रभारी अभिषेक कोठारी, समिति मंत्री शिवकुमार सहित श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।