
नगर निगम में महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का भव्य स्वागत
अग्रवाल सम्मेलन ने माला, साफा और स्मृति चिह्न भेंट कर दी बधाई; शहर के विकास और स्वच्छता को लेकर जताई उम्मीद
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी) नगर निगम परिसर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की दक्षिण-पश्चिम राजस्थान इकाई की ओर से नवनिर्वाचित महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी का भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बुबना एवं भवानी शंकर दुदानी के नेतृत्व में हुए समारोह में समाज के पदाधिकारियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों का माला, मारवाड़ी साफा और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया।
महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपा परसरामपुरिया, युवा प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल सहित प्रदेश व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि नगर निगम की नई टीम स्वच्छता और शहर के विकास को नई दिशा देगी।
महापौर जसवंत कंवर और उपमहापौर राधेश्याम सोमानी ने अग्रवाल सम्मेलन का आभार जताते हुए भीलवाड़ा को आदर्श, स्वच्छ और जनहितैषी शहर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास का संकल्प दोहराया।
समारोह में मुकेश अग्रवाल (नेवरिया), सुमित सिंघला, पुखराज निमोदिया, सुभाष दुदानी, आशा निमोदिया, सीमा निमोदिया सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।