Public App Logo
Profile Picture

Inyara Times

@inyara_times
196Followers
0Following
शेखावाटी एज्यूकेशन हब का धमाल
तेहनदेसर की हकीकत सैल्यूट संघर्ष के योद्धाओं को... जल्द मेहनत रंग लाएगी
दूंकर की रोही में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, 40 दिन से ग्रामीणों में थी दहशत

<nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/> के दूंकर और बालेरा क्षेत्र में करीब 40 दिनों से दहशत का कारण बने तेंदुए को आखिरकार शुक्रवार को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुआ लगातार रात के समय मवेशियों का शिकार कर रहा था। उसके मूवमेंट के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था।

ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ पिछले करीब 40 दिनों से दूंकर, बालेरा और आसपास की रोही में सक्रिय था। इस दौरान वह कई मवेशियों, गाय और नीलगाय का शिकार कर चुका था। शुक्रवार सुबह भी तेंदुआ एक खेत में बकरी का शिकार करने पहुंचा था।

तेंदुए की लगातार गतिविधियों को देखते हुए ग्रामीणों ने खेतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे और कई रातों तक जागकर उसकी निगरानी की। ग्रामीण लगातार तेंदुए के मूवमेंट की सूचना वन विभाग को दे रहे थे। इसके बाद वन विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाए।

शुक्रवार को वन विभाग छापर और सुजानगढ़ की टीम बीदासर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में सफलता मिली। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। करीब 40 दिनों से बनी दहशत खत्म होने से आसपास के ग्रामीणों में भी राहत का माहौल है।
देर रात बारिश के बाद तेहनदेसर जलभराव की स्थिति भयावह, कल अधिकारियों ने लिया था जायजा......
अरे आज तो आवेली 🙏
तेहनदेसर जलभराव मामले में क्षेत्रवासियों ने संभाला मोर्चा
तेहनदेसर में जलभराव से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे-20 जाम कर टोल बंद कराया

<nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/> तहसील के तेहनदेसर गांव में स्टेट हाईवे-20 पर पिछले कई दिनों से जमा पानी और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों का मंगलवार को आक्रोश फूट पड़ा। जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दोपहर में हाईवे जाम कर दिया। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानी हो रही है। पानी और कीचड़ में छोटे-बड़े वाहन कई बार फंस चुके हैं। समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती गई।

हाईवे जाम के बाद उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण तेहनदेसर पांडरी तलाई स्थित टोल नाके की ओर रवाना हो गए। यहां पहुंचकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए टोल वसूली बंद करवा दी।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक हाईवे पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक वाहनों से टोल वसूली नहीं होने दी जाएगी। टोल बूथ पर ग्रामीणों का धरना जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था होने के बाद ही आंदोलन समाप्त किया जाएगा।

टोल कर्मियों के अनुसार ग्रामीणों के विरोध के बाद फिलहाल टोल संचालन बंद है। संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों से वार्ता होगी और अधिकारियों के निर्देश के आधार पर टोल वसूली शुरू करने अथवा बंद रखने का निर्णय लिया जाएगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीकानेर nis:value=बीकानेर nis:enabled=true nis:link/> क्षेत्र में एटीएम कैश वैन लूट का खुलासा, 51 लाख की वारदात में कस्टोडियन समेत दो गिरफ्तार

<nis:link nis:type=tag nis:id=नोखा nis:value=नोखा nis:enabled=true nis:link/> के पांचू थाना क्षेत्र में 5 अगस्त को हुई 51 लाख रुपये की एटीएम कैश वैन लूट की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में कैश वैन कस्टोडियन विक्रमसिंह और श्यामसुंदर जाट को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों की निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 46 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन, एएसपी बीएल मीना और नोखा सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को सारुंडा रोड पर हथियार दिखाकर कैश वैन के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई और कैश बॉक्स से 51 लाख रुपये लूट लिए गए थे।

जांच के दौरान पुलिस को वारदात में कैश वैन के कस्टोडियन विक्रमसिंह की भूमिका संदिग्ध मिली। पूछताछ में सामने आया कि विक्रमसिंह CMS इंफोसिस्टम लिमिटेड में कस्टोडियन के रूप में कार्यरत था और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। आरोप है कि उसने नोखा के एटीएम में कैश लोड करने के बजाय योजनाबद्ध तरीके से कैश वैन को दूसरी दिशा में ले जाकर वारदात को अंजाम दिलाया।

पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान श्यामसुंदर जाट ने लूट की रकम छिपाने की जगह के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार अलसुबह पुलिस टीम ने दावा गांव की रोही में झाड़ियों के बीच दबिश दी, जहां एक प्लास्टिक की बाल्टी में छिपाकर रखी गई नोटों की गड्डियां बरामद हुईं।

बाल्टी से 500 और 100 रुपये के नए नोटों की गड्डियां मिलीं। पुलिस ने गिनती के बाद कुल 46 लाख रुपये नकद बरामद किए। लूटी गई रकम का इतना बड़ा हिस्सा बरामद होना इस मामले की जांच में पुलिस की अहम सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अब वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों और लूट की शेष रकम की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से लूट की पूरी साजिश, अन्य आरोपियों की भूमिका और रकम के बंटवारे को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

नोखा क्षेत्र में हुई इस बड़ी नकदी लूट के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लाखों रुपये की बरामदगी को बड़ी सफलता माना जा रहा है।
तेहनदेसर की स्थिति भयावह
<nis:link nis:type=tag nis:id=जयपुर-नोखा nis:value=जयपुर-नोखा nis:enabled=true nis:link/> रोडवेज बस को यात्रियों का भरपूर प्यार.....
<nis:link nis:type=tag nis:id=नोखा nis:value=नोखा nis:enabled=true nis:link/> में 51 लाख की ATM कैश वैन लूट का खुलासा, कर्मचारी ही निकला साजिश का मास्टरमाइंड

<nis:link nis:type=tag nis:id=पांचू nis:value=पांचू nis:enabled=true nis:link/> थाना पुलिस ने 5 अगस्त को साधुणा-सारूंडा मार्ग पर हुई 51 लाख रुपये की ATM कैश वैन लूट की वारदात का खुलासा करते हुए कैश वैन कस्टोडियन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कैश वैन में तैनात कस्टोडियन विक्रमसिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की पूरी साजिश रची थी।

सीओ नोखा जरनैल सिंह, नोखा थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण और पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रमसिंह (23) निवासी चरकड़ा, हाल बाबा छोटूनाथ कॉलोनी नोखा और श्यामसुंदर (20) निवासी स्वरूपसर, पांचू के रूप में हुई है। दोनों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 5 अगस्त को सीएमएस इंफो सिस्टम्स लिमिटेड की कैश वैन बैंक से 51 लाख रुपये लेकर ATM में कैश लोड करने के लिए निकली थी। सारूंडा रोड पर करीब 5-7 किलोमीटर पहले बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में सवार बदमाशों ने कैश वैन को रोक लिया। आरोपियों ने चालक पर पिस्तौल तानकर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और कैश बॉक्स सहित 51 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

जांच के दौरान पुलिस को कैश वैन के कस्टोडियन विक्रमसिंह की भूमिका संदिग्ध लगी। पूछताछ और तकनीकी जांच में सामने आया कि विक्रमसिंह ने अपने साथियों के साथ एक दिन पहले ही लूट की योजना बनाई थी। उसकी जिम्मेदारी बैंक से नकदी लेकर नोखा के ATM में लोड करने की थी, लेकिन वह जानबूझकर कैश वैन को नोखा से सारूंडा की ओर ले गया।

पुलिस के अनुसार रास्ते में उसके साथियों ने कैंपर से कैश वैन का पीछा किया और टक्कर मारकर उसे रुकवाया। बदमाशों ने चालक और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर डराया, जबकि विक्रमसिंह ने अंदर से कैश वैन का पिछला गेट खोल दिया। इसके बाद आरोपी कैश बॉक्स लेकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में दो अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार लूटी गई रकम इन्हीं फरार आरोपियों के पास होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब रकम की बरामदगी के साथ वारदात में इस्तेमाल वाहन और हथियारों की तलाश में जुटी है।

कैश वैन में लगे CCTV के DVR में फिलहाल रिकॉर्डिंग नहीं मिली है। रिकॉर्डिंग रिकवर करने के लिए DVR को FSL भेजा गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने सात दिन के रिमांड पर लिया है।

कार्रवाई आईजी बीकानेर रेंज ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा और नोखा सीओ जरनैल सिंह के निर्देशन में पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में नोखा थाना, जसरासर थाना और DST टीम ने भी सहयोग किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=नोखा nis:value=नोखा nis:enabled=true nis:link/> के पांचू क्षेत्र में चोरी की वारदात, BSNL टॉवर बना निशाना

सारुंडा गांव के BSNL टॉवर से बैटरियां सहित सामान चोरी, डीजे साउंड मशीन चोरी होने की भी मिल रही सूचना, दो दिन पहले बैंक कैश वैन लूट से दहला था क्षेत्र, लगातार चोरी और लूट की वारदातों से लोगों में दहशत
आज हो सकती हैं बारिश?
<nis:link nis:type=tag nis:id=बीदासर nis:value=बीदासर nis:enabled=true nis:link/> के ईंयारा गांव के पास स्विफ्ट कार को टक्कर मार भागी फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर पलटी मार गिरी, कोई जनहानि नहीं
<nis:link nis:type=tag nis:id=रतनगढ़ nis:value=रतनगढ़ nis:enabled=true nis:link/> में देवर ने किया भाभी और भतीजी पर हमला

कुल्हाड़ी से वार कर किया गंभीर रूप से घायल, वारदात के बाद आरोपी देवर ने की ख़ुदकुशी, पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी विनोद कुमार घर पर ही फंदे से झूलता मिला, पुलिस ने शव क़ो कब्जे में ले रखवाया अस्पताल की मोर्चरी में, गंभीर घायल मां बेटी को किया हायर सेंटर रेफर, रतनगढ़ के वार्ड 21 का मामला
<nis:link nis:type=tag nis:id=नागौर nis:value=नागौर nis:enabled=true nis:link/> में देसी कट्टा दिखाते समय चली गोली, होटल संचालक घायल; एंबुलेंस पलटने से मौत

<nis:link nis:type=tag nis:id=सदर nis:value=सदर nis:enabled=true nis:link/> थाना क्षेत्र के खरनाल गांव में शुक्रवार अलसुबह एक होटल पर देसी कट्टा दिखाने के दौरान अचानक गोली चलने से होटल संचालक गंभीर घायल हो गया। घायल को नागौर से जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन खींवसर के पास एंबुलेंस के सामने अचानक मवेशी आ जाने से वह बेकाबू होकर निर्माणाधीन नाले की दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में घायल होटल संचालक की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 3:30 बजे जोधपुर के भोपालगढ़ क्षेत्र के नांदिया गांव निवासी शराब कारोबारी महिपाल विश्नोई खरनाल स्थित नीलकंठ होटल पहुंचा था। महिपाल और होटल संचालक रामकुमार उर्फ रामदास (40) निवासी बिहार एक-दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं। होटल में खाना खाने के बाद महिपाल ने चाय बनाने के लिए कहा। इसी दौरान उसने जेब से देसी कट्टा निकालकर रामकुमार को दिखाया और अचानक गोली चल गई।

गोली रामकुमार के सीने में लगी और कंधे के पास से बाहर निकल गई। गोली लगने के बाद वह होटल में ही गिर पड़ा। घटना के बाद महिपाल मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर होटल मालिक रामप्रसाद गोदारा भी मौके पर पहुंचे। होटल में काम करने वाले कर्मचारियों ने घायल रामकुमार को एंबुलेंस से नागौर के जलन हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया।

जोधपुर ले जाते समय खींवसर के पास अचानक एक मवेशी एंबुलेंस के सामने आ गया। चालक ने नियंत्रण खो दिया और एंबुलेंस निर्माणाधीन नाले की दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में रामकुमार की मौत हो गई। वहीं एंबुलेंस चालक, होटल मालिक रामप्रसाद और कर्मचारी रणजीत घायल हो गए। तीनों का नागौर के जलन हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

फायरिंग की सूचना पर एएसपी आसाराम चौधरी के साथ सदर थाना पुलिस, कोतवाली थाना पुलिस, डीएसटी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने होटल का मौका-मुआयना कर फर्श पर मिले खून समेत अन्य साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में खाना परोसने में देरी को लेकर विवाद की बात सामने आई थी, लेकिन जांच में फिलहाल देसी कट्टा दिखाते समय अचानक गोली चलने की बात सामने आई है। आरोपी महिपाल विश्नोई घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=लोकार्पण nis:value=लोकार्पण nis:enabled=true nis:link/> से पहले सड़क की शिलालेख पट्टिका तोड़ी, पांच आरोपी गिरफ्तार

<nis:link nis:type=tag nis:id=श्रीडूंगरगढ़ nis:value=श्रीडूंगरगढ़ nis:enabled=true nis:link/> थाना क्षेत्र के बेनीसर गांव में नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण से पहले शिलालेख पट्टिका तोड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 अगस्त की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बेनीसर से दुलचासर तक नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण के लिए लगाए गए शिलालेख के पीलर और प्लेट को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेईएन वीरेंद्र सिंह ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में परिवाद दर्ज करवाया।

मामले की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर बेनीसर निवासी हरिराम जाट, रामरतन सिद्ध, ताराचंद जाट, रेवंतराम जाट और जेठाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई गजेंद्र सिंह के अनुसार परिवाद की जांच के दौरान आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ के साथ मामले की आगे जांच की जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=नोखा nis:value=नोखा nis:enabled=true nis:link/> में फायरिंग व जानलेवा हमले के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

केड़ली गांव में 14 जून की रात हुई थी फायरिंग चौथा आरोपी मोहन सिंह पुलिस की गिरफ्त में, आपसी रंजिश के चलते बाबूलाल पर किया गया था जानलेवा हमला, मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी
<nis:link nis:type=tag nis:id=मेघासर nis:value=मेघासर nis:enabled=true nis:link/> में 14 अगस्त को सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे वीरवर मेघोजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण

<nis:link nis:type=tag nis:id=बीकानेर nis:value=बीकानेर nis:enabled=true nis:link/> जिले के मेघासर गांव में 14 अगस्त को वीरवर मेघोजी महाराज की अष्टधातु प्रतिमा के अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शामिल होने की संभावना को लेकर गांव में तैयारियां तेज हैं।

आचार्य श्री बजरंगदास जी महाराज के सान्निध्य में पारंपरिक पीले चावल कार्यक्रम आयोजित कर समाज बंधुओं व सर्व समाज को आमंत्रित किया गया। वक्ताओं ने इसे मेघासर और पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से आयोजन में भागीदारी की अपील की।

वीरवर मेघोजी उपाध्याय को मेघासर ग्राम का संस्थापक तथा राव बीका के प्रमुख योद्धाओं में माना जाता है। उनकी स्मृति में घोड़े पर सवार युद्ध मुद्रा की अष्टधातु प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका अनावरण 14 अगस्त को प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कांग्रेस nis:value=कांग्रेस nis:enabled=true nis:link/> नेता के खेत में लाखों की चोरी, पाइप और सिंचाई उपकरण ले उड़े चोर

<nis:link nis:type=tag nis:id=बीकानेर nis:value=बीकानेर nis:enabled=true nis:link/> जिले के नापासर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक खेत को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सिंचाई उपकरण चोरी कर लिए। घटना आसेरा गांव की रोही स्थित भारतमाला रोड के पास की है, जहां बीकानेर देहात कांग्रेस नेता रूघाराम ज्याणी के खेत से चोरी की वारदात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार रुणीया बास भोजेरां निवासी रूघाराम ज्याणी के खेत में सिंचाई के लिए रखे पाइप, फव्वारे सहित अन्य सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटनास्थल पर खेत से भारतमाला हाईवे की ओर चार-पांच लोगों के पैरों के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात को एक से अधिक लोगों ने अंजाम दिया।

घटना की सूचना पर रूघाराम ज्याणी ने नापासर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाधिकारी कविता पूनिया को मामले से अवगत कराने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सुराग जुटाने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=नोखा nis:value=नोखा nis:enabled=true nis:link/> में स्कॉर्पियो गाड़ी व बाइक का हुआ एक्सीटेंड

बाइक पर सवार दो युवक हुए घायल, घायलों को इलाज के लिए लाया गया बागड़ी अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को किया बीकानेर रैफर, भाट्टो की टंकी के पास हुई घटना
<nis:link nis:type=tag nis:id=कातर-जसरासर nis:value=कातर-जसरासर nis:enabled=true nis:link/> में नई रोडवेज बस सेवा का भव्य स्वागत, चालक-परिचालक का किया सम्मान

<nis:link nis:type=tag nis:id=जयपुर-नोखा nis:value=जयपुर-नोखा nis:enabled=true nis:link/> रूट पर शुरू हुई राजस्थान रोडवेज की नई बस सेवा का कातर और जसरासर में ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बस के दोनों गांवों में पहुंचने पर चालक और परिचालक का माला पहनाकर व साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान मिठाई बांटकर नई बस सेवा शुरू होने की खुशी भी मनाई गई।

ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से इस मार्ग पर सीधी रोडवेज बस सेवा की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। नई बस सेवा से कातर, जसरासर सहित आसपास के गांवों के लोगों को जयपुर, सीकर, सालासर और नोखा आने-जाने में बेहतर सुविधा मिलेगी। इससे विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

जसरासर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में डॉ. सुदर्शन बिश्नोई, राधेश्याम बोहरा, रामनिवास पारीक, परिचालक पप्पूराम बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने राजस्थान रोडवेज विभाग और सरकार का आभार व्यक्त करते हुए बस सेवा के सफल संचालन की कामना की।
<nis:link nis:type=tag nis:id=लाडनूं nis:value=लाडनूं nis:enabled=true nis:link/> के जसवंतगढ़ थाना पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई

<nis:link nis:type=tag nis:id=अवैध nis:value=अवैध nis:enabled=true nis:link/> मादक पदार्थ एमडीएमए बेचने वाले दो आरोपियों को किया डिटेन, कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले आरोपी शंकर सैन उर्फ मोहनराम को दूगोली से, और जगदीश मुंडेल को डेह से किया गया डिटेन, प्रकरण में पूर्व में आरोपी ओमप्रकाश से कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए 13.83 ग्राम किया था जब्त, आरोपी ओमप्रकाश के कब्जे से जप्त अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. इन आरोपियों द्वारा बेचा गया था, एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में की गई कार्रवाई
<nis:link nis:type=tag nis:id=सोशल nis:value=सोशल nis:enabled=true nis:link/> मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार

<nis:link nis:type=tag nis:id=श्रीडूंगरगढ nis:value=श्रीडूंगरगढ nis:enabled=true nis:link/> के शेरूणा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों की फोटो और वीडियो पोस्ट कर आमजन में भय का माहौल बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई विशेष अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान एक बस से गजानंद नामक युवक को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके पास कोई हथियार नहीं मिला, लेकिन मोबाइल जांच में इंस्टाग्राम, फेसबुक और शेयरचैट पर पिस्टल की फोटो और वीडियो पोस्ट किए हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=छात्रसंघ nis:value=छात्रसंघ nis:enabled=true nis:link/> चुनाव बहाल करने की मांग गूंजी, बीकानेर में एबीवीपी का डूंगर कॉलेज सामने प्रदर्शन, कई छात्र हिरासत में