#लोकार्पण से पहले सड़क की शिलालेख पट्टिका तोड़ी, पांच आरोपी गिरफ्तार
#श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बेनीसर गांव में नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण से पहले शिलालेख पट्टिका तोड़ने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 1 अगस्त की रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बेनीसर से दुलचासर तक नवनिर्मित सड़क के लोकार्पण के लिए लगाए गए शिलालेख के पीलर और प्लेट को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। इस संबंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेईएन वीरेंद्र सिंह ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में परिवाद दर्ज करवाया।
मामले की जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर बेनीसर निवासी हरिराम जाट, रामरतन सिद्ध, ताराचंद जाट, रेवंतराम जाट और जेठाराम जाट को गिरफ्तार कर लिया।
एएसआई गजेंद्र सिंह के अनुसार परिवाद की जांच के दौरान आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अब नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ के साथ मामले की आगे जांच की जा रही है।