Public App Logo
#कांग्रेस नेता के खेत में लाखों की चोरी, पाइप और सिंचाई उपकरण ले उड़े चोर #बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक खेत को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सिंचाई उपकरण चोरी कर लिए। घटना आसेरा गांव की रोही स्थित भारतमाला रोड के पास की है, जहां बीकानेर देहात कांग्रेस नेता रूघाराम ज्याणी के खेत से चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रुणीया बास भोजेरां निवासी रूघाराम ज्याणी के खेत में सिंचाई के लिए रखे पाइप, फव्वारे सहित अन्य सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटनास्थल पर खेत से भारतमाला हाईवे की ओर चार-पांच लोगों के पैरों के निशान भी मिले हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात को एक से अधिक लोगों ने अंजाम दिया। घटना की सूचना पर रूघाराम ज्याणी ने नापासर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाधिकारी कविता पूनिया को मामले से अवगत कराने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में सुराग जुटाने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। - Bikaner News