Public App Logo
Profile Picture

The Teleast News

@Thetelecastnews
1315Followers
0Following
लखनऊ के KGMU गेट नंबर 8 पर सड़क बनी नाला, मरीजों-तीमारदारों की बढ़ी परेशानी

<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> राजधानी के केजीएमयू के गेट नंबर 08 के पास सड़क पर नालियों का गंदा पानी बहता नजर आ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इतने महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान के मुख्य मार्ग के पास जलनिकासी की यह स्थिति व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

सवाल यह है कि जब राजधानी के प्रमुख अस्पतालों में से एक KGMU के गेट के सामने ही नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है, तो जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस गंभीर समस्या पर कब पड़ेगी?
<nis:link nis:type=tag nis:id=रिपोर्ट: nis:value=रिपोर्ट: nis:enabled=true nis:link/> H. Shyam Bajpai
नैमिषारण्य में विकास के दावों पर सवाल, तीर्थ क्षेत्र परिषद में छाया अंधेरा

सोलर लाइटें बनीं शोपीस, बिजली जाते ही देव देवेश्वर धाम के पीछे गोमती घाट पर अंधेरा; श्रद्धालुओं को परेशानी
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=नैमिषारण्य/सीतापुर। nis:value=नैमिषारण्य/सीतापुर। nis:enabled=true nis:link/> मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किए जा रहे धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र नैमिषारण्य में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। तीर्थ क्षेत्र परिषद परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

बताया जा रहा है कि परिसर में लगाई गईं कई सोलर लाइटें महज शोपीस बनकर रह गई हैं। शाम ढलने के बाद जब बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो देव देवेश्वर धाम के पीछे स्थित गोमती घाट क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। ऐसे में दूर-दराज से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अंधेरे में ही आवागमन और पूजन करना पड़ रहा है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि नैमिषारण्य को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये की योजनाएं संचालित की जा रही हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं में इस तरह की कमी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। खासकर प्रमुख धार्मिक स्थलों और घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होना बेहद जरूरी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि सोलर लाइटें लगाई गई हैं तो उनका नियमित रखरखाव और संचालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। वहीं, बिजली जाने की स्थिति में वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था भी होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को अंधेरे का सामना न करना पड़े।

अब सवाल यह है कि जब नैमिषारण्य को विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद चल रही है, तो क्या जमीन पर दिखाई देने वाली बुनियादी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी भी की जा रही है? श्रद्धालुओं ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने और खराब पड़ी सोलर लाइटों को चालू कराने की मांग की है।
-द टेलीकास्ट न्यूज़ | नैमिषारण्य
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में यूपी का शानदार प्रदर्शन, देश में नंबर-1
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्तर प्रदेश ने रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के मामले में देश में पहला स्थान हासिल किया है। प्रदेश में अब तक 8.76 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। इसे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

इन सौर संयंत्रों के माध्यम से प्रतिदिन 1.32 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली उत्पादन हो रहा है। इससे जहां घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली के खर्च में राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं प्रदेश में स्वच्छ और वैकल्पिक ऊर्जा को भी बढ़ावा मिल रहा है। योजना को तेजी से जमीन पर उतारने के लिए यूपीनेडा ने 8,000 से अधिक वेंडर्स को इम्पैनल्ड किया है। इससे रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने में मदद मिली है।

सोलर सेक्टर में रोजगार के अवसर बढ़े:

रूफटॉप सोलर के बढ़ते विस्तार से सोलर सेक्टर में रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में इस क्षेत्र से एक लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। इसमें सोलर प्लांट की स्थापना, तकनीकी कार्य, रखरखाव और इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों में रोजगार शामिल हैं। सरकार का जोर घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर बिजली की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने पर है। प्रदेश में बड़ी संख्या में रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने घोषित किए 8 उम्मीदवार
.
धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल समेत 8 नामों पर केंद्रीय चुनाव समिति की मुहर
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=दिल्ली। nis:value=दिल्ली। nis:enabled=true nis:link/> भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से 5 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उम्मीदवारों की सूची जारी की गई।
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा ने जिन नेताओं को उम्मीदवार बनाया है, उनमें—

धर्मपाल सिंह
राधाकांत ओझा
प्रकाश पाल
विद्यासागर सोनकर
गोपी कृष्ण पांडेय
प्रियंका सिंह रावत
राम प्रताप सिंह चौहान
श्रुति गंगवार

शामिल हैं।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय से जारी पत्र पर सांसद (राज्यसभा) एवं राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग के हस्ताक्षर हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में उत्तर प्रदेश को राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए संबंधित राज्य के रूप में दर्ज किया गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/> | नई दिल्ली
Video 4
बागेश्वर धाम सरकार की भक्तों से अपील- महिलाएं अकेले धाम न आएं, अनजान लोगों से रहें सावधान
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=छतरपुर। nis:value=छतरपुर। nis:enabled=true nis:link/> बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। मंच से दिए संदेश में उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों से अकेले बागेश्वर धाम नहीं आने का आग्रह किया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म को लेकर लगातार चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में महिलाओं को धाम की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश अकेले आना पड़े तो किसी अनजान व्यक्ति अथवा धाम के किसी सेवादार पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

उन्होंने श्रद्धालुओं से धाम में लंबे समय तक रुकने से भी बचने की अपील की। उनका कहना है कि धाम में श्रद्धालुओं के लंबे समय तक ठहरने के लिए पर्याप्त विशेष व्यवस्था नहीं है। इसलिए भक्त अनावश्यक रूप से कई दिनों तक यहां न ठहरें और अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता रखने का आग्रह किया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
यूपी में चुनाव से पहले शहरों में विकास कार्यों को रफ्तार
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के शहरों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है। निकायों को नवंबर तक बजट आवंटन और दिसंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। नगर विकास विभाग इस वित्तीय वर्ष में राज्य सेक्टर की योजनाओं के तहत 16,239 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने की तैयारी में है। इसके तहत शहरों में सड़क, पार्किंग, पार्क समेत जरूरी नगरीय सुविधाओं के विकास पर जोर दिया जाएगा।

वंदन योजना के तहत धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले शहरों में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जबकि आकांक्षी नगर योजना के जरिए अपेक्षाकृत पिछड़े शहरों में अवस्थापना सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। विभाग की ओर से इन योजनाओं में वित्तीय स्वीकृतियां भी जारी की जा रही हैं।  इसके अलावा जिला मुख्यालय वाले नगर निगमों को ‘नवयुग पालिका परिषद’ के रूप में विकसित करने की योजना पर भी काम किया जाएगा। लक्ष्य है कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले अधिक से अधिक जरूरी विकास परियोजनाएं धरातल पर शुरू हो जाएं।

फोकस में रहेंगे ये काम:

सड़क और नाली निर्माण
पार्किंग व्यवस्था
पार्क एवं हरित क्षेत्र
धार्मिक-ऐतिहासिक स्थलों का विकास
पिछड़े शहरों में बुनियादी सुविधाएं
नगरीय अवस्थापना परियोजनाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
लखनऊ में बाढ़ का बढ़ता खतरा: अगले 24 घंटे में 2 फीट तक बढ़ सकता है गोमती का जलस्तर
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बीच राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। अगले 24 घंटे में नदी का जलस्तर करीब 2 फीट तक और बढ़ने की संभावना जताई गई है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

जेहटा-माल रोड पर भी पहुंचा बाढ़ का पानी, जबकि कई स्थानों पर सड़कें करीब डेढ़ फीट तक जलमग्न हो गई हैं। फैजुल्लागंज क्षेत्र की मामा कॉलोनी और दाऊद नगर में भी पानी भर गया है। वहीं मेहंदी घाट, गुलाला घाट और हयात नगर के कई हिस्से जलमग्न बताए जा रहे हैं। बाढ़ के चलते सुरक्षा के मद्देनजर 12 विद्युत ट्रांसफार्मरों की बिजली आपूर्ति बंद की गई है। घैला और अल्लू नगर डुगरिया समेत कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है।

मिल्लत नगर में चार दिनों से लोग घरों में कैद बताए जा रहे हैं। लगातार बढ़ते पानी के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के कई परिवार मकान छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि खाली पड़े मकानों में रात समय चोरी की घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में प्रभावित इलाकों में सुरक्षा और राहत व्यवस्था को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ रही है। इसी बीच नवनिर्मित प्रेरणा स्थल भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी और राहत-बचाव व्यवस्था महत्वपूर्ण हो गई है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
जंतर-मंतर पर पत्रकारों से पुलिस के व्यवहार पर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया सख्त
.
महिला पत्रकार की शिकायत पर कार्रवाई की मांग
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=दिल्ली। nis:value=दिल्ली। nis:enabled=true nis:link/> मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर शुक्रवार और शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के साथ पुलिस के कथित व्यवहार को लेकर प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने कड़ा विरोध जताया है। प्रेस क्लब ने कहा कि पत्रकारों को अपना काम करने से रोकना, उनके साथ कथित तौर पर आक्रामक व्यवहार करना और एक महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए आपत्तिजनक हरकत के आरोप बेहद गंभीर हैं।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की 4 अक्टूबर 2026 की प्रेस स्टेटमेंट के मुताबिक, एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया है कि प्रदर्शन की कवरेज के दौरान एक एसीपी ने उनके साथ कथित तौर पर अभद्रता और आपत्तिजनक स्पर्श किया। पत्रकार का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें शनिवार रात संसद मार्ग थाने में घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन उनकी शिकायत पर अब तक पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रेस क्लब ने यह भी कहा कि विभिन्न स्वतंत्र मीडिया संस्थानों और पोर्टलों से जुड़े पत्रकारों के पास प्रेस कार्ड होने और बार-बार स्वयं को मीडिया से होने की जानकारी देने के बावजूद उनके साथ कथित तौर पर हिंसक और आक्रामक व्यवहार किया गया। बयान के अनुसार, कुछ पत्रकारों को प्रदर्शनकारियों के साथ हिरासत में लिए जाने की बात भी सामने आई है।

“लोकतंत्र में पत्रकारों को डर के माहौल में काम नहीं करना चाहिए”

प्रेस क्लब ने कहा कि इस तरह के व्यवहार को सामान्य नहीं माना जा सकता। पत्रकारों को बिना भय के अपना काम करने और जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने वाले लोगों की गतिविधियों को रिपोर्ट करने की स्वतंत्रता होनी चाहिए।

प्रेस क्लब ने दिल्ली पुलिस से महिला पत्रकार की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने तथा पत्रकारों को बिना आक्रामकता और धमकी के अपना काम करने के लिए आवश्यक माहौल उपलब्ध कराने की मांग की है।

जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद किए जाने पर भी सवाल

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जंतर-मंतर और उसके आसपास इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने के फैसले पर भी आपत्ति जताई। बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को इंटरनेट सेवा फिर से बाधित की गई और कथित तौर पर इसके लिए जारी ब्लॉकिंग आदेश सार्वजनिक नहीं किए गए। प्रेस क्लब के अनुसार, इससे सूचना के प्रवाह पर असर पड़ता है और मौके पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों के काम में बड़ी बाधा पैदा होती है।

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की अध्यक्ष संगीता बरुआ पिशारोटी और महासचिव अफजल इमाम ने बयान जारी कर पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्र रूप से काम करने के अधिकार को लेकर चिंता जताई है।
Video 9
05 अक्टूबर से कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=दिल्ली। nis:value=दिल्ली। nis:enabled=true nis:link/> मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के बीच देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार केरल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा और महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में मौसम के अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।
-द टेलीकास्ट न्यूज़ | मौसम अपडेट
पंचायत विभाग में ADO भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> उत्तर प्रदेश में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यानी ADO पंचायत की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। ADO पंचायत सेवा संशोधन नियमावली-2026 को राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया में कई अहम परिवर्तन किए गए हैं।

UPPSC की जगह अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) भर्ती करेगा। सीधी भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है। अब नियुक्ति प्राधिकारी निदेशक, पंचायतीराज होंगे।ADO पंचायत के पदों की संख्या 953 से घटकर 826 हो गई है, यानी 127 पद कम किए गए हैं। नियमों में बदलाव से लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे प्रतियोगी छात्रों को आवेदन का अवसर मिल सकेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
माध्यमिक एसजीएफआई खेल प्रतियोगिता में बेसिक के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
.
रामपुर गढ़ौवा, मटरिया व पुरौली के खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक, खुशी ने 400 व 800 मीटर में जीते स्वर्ण
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=उन्नाव। nis:value=उन्नाव। nis:enabled=true nis:link/> नवाबगंज स्थित श्यामलाल इंटर कॉलेज में 3 अक्टूबर को तहसील स्तरीय माध्यमिक एसजीएफआई खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व एवं तहसील क्रीड़ा प्रभारी धर्मेश प्रताप सिंह के निर्देशन में हुई प्रतियोगिता में 400 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाग किया।

एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में रामपुर गढ़ौवा, मटरिया एवं कम्पोजिट विद्यालय पुरौली के बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक जीते। रामपुर गढ़ौवा की खुशी ने जूनियर वर्ग की 400 एवं 800 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं माही ने सब-जूनियर वर्ग की ऊंची कूद में स्वर्ण जीता। 100, 200 एवं 600 मीटर में भी बेसिक के खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। रामपुर गढ़ौवा ने 7, मटरिया ने 8 और पुरौली ने 3 पदक हासिल किए।

माध्यमिक वर्ग में जीजीआईसी नवाबगंज, मन्ना लाल इंद्राणी इंटर कॉलेज एवं श्यामलाल इंटर कॉलेज की छात्राओं का भी उल्लेखनीय प्रदर्शन रहा। जिला क्रीड़ा सचिव नवीन सिन्हा, जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सबरवाल, खेलो इंडिया कोच कुश्मेश कुमार एवं शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने मन्ना लाल इंद्राणी इंटर कॉलेज की छात्राओं तथा उन्नाव स्टेडियम की खिलाड़ियों खुशी और प्रशस्ति की जीत पर हर्ष जताया।
बीईओ औरास दीपेश कुमार ने कहा कि बेसिक के बच्चों का माध्यमिक स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन उनकी प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, गौरव यादव एवं बृजेश सागर को बधाई दी।.
प्रतियोगिता में रईसुल इस्लाम गौहर, प्रेम प्रकाश, शमीमुर्रहमान, धीरज सिंह, हिमांशू सिंह, पंकज कुमार, राज किशोर यादव, शुभम द्विवेदी, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार मिश्र, विजय विक्रम, आलोक, कुलदीप एवं विजय नारायण सहित अनेक शिक्षक एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे। 5 अक्टूबर को बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
Video 14
Video 15
Video 16
<nis:link nis:type=tag nis:id=यूपी nis:value=यूपी nis:enabled=true nis:link/> में हुए 23 पीसीएस अफसर के तबादले:
यूपी में 150 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा के साथ सीट शेयरिंग पर खींचतान
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=लखनऊ। nis:value=लखनऊ। nis:enabled=true nis:link/> उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर दावा ठोककर गठबंधन में अपनी हिस्सेदारी को लेकर बड़ा संदेश दिया है।

कांग्रेस के इस दावे से सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत महत्वपूर्ण हो गई है। कांग्रेस अपने दावे के पीछे 2024 के लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को आधार बना सकती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने यूपी की 17 सीटों पर चुनाव लड़कर 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 37 सीटें जीती थीं।

हालांकि, विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले वर्षों में कमजोर रहा है। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं, जो घटकर 2022 में महज 2 सीट रह गईं। ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले कांग्रेस का 150 सीटों पर दावा गठबंधन की सीट शेयरिंग में उसकी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस के इस दावे पर क्या रुख अपनाती है और दोनों दलों के बीच सीटों का अंतिम फार्मूला किस तरह तय होता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=रिपोर्ट: nis:value=रिपोर्ट: nis:enabled=true nis:link/> H. Shyam Bajpai | Lucknow
BSA के खिलाफ शिकायत पर जांच के आदेश, DM ने तीन सदस्यीय समिति गठित की
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=कन्नौज। nis:value=कन्नौज। nis:enabled=true nis:link/> जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कन्नौज संदीप कुमार के खिलाफ की गई शिकायतों ने अब जांच का रूप ले लिया है। भाजपा के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के आधार पर शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी कन्नौज ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है।

पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध गंभीर आरोप लगाते हुए उनके कार्यकाल में प्रशासनिक अनियमितताओं एवं वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की थी। पत्र में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन, जनपद कन्नौज की ओर से प्राप्त शिकायतों का भी उल्लेख किया गया है। शिकायत में बीएसए संदीप कुमार के कार्यकाल को लेकर पारदर्शिता, निष्पक्षता, भ्रष्टाचार एवं शासन की मंशा से जुड़े गंभीर प्रश्न उठाए जाने का दावा किया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

शासन के निर्देश पर बनी जांच समिति:

जिलाधिकारी कन्नौज के 30 सितंबर 2026 के आदेश के मुताबिक, बेसिक शिक्षा अनुभाग-1, उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव के 29 सितंबर 2026 के पत्र के साथ पूर्व सांसद के 15 अगस्त के पत्र की प्रति प्राप्त हुई। इसके बाद बीएसए संदीप कुमार के विरुद्ध शिकायत में उल्लिखित बिंदुओं की जांच के लिए समिति गठित की गई।

समिति में शामिल हैं—

मुख्य विकास अधिकारी, कन्नौज
वरिष्ठ कोषाधिकारी, कन्नौज
जिला विद्यालय निरीक्षक, कन्नौज

जिलाधिकारी ने समिति को शिकायत में उल्लिखित बिंदुओं की जांच कर स्पष्ट एवं अभिलेखीय साक्ष्यों सहित बिंदुवार संयुक्त आख्या सात दिवस के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री से मिले पत्र के बाद बढ़ी हलचल:

जिलाधिकारी के आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि पूर्व सांसद का पत्र मुख्यमंत्री जी से मिलकर दिया गया है, इसलिए मामले में व्यक्तिगत ध्यान देते हुए समयबद्ध कार्रवाई अपेक्षित है। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब जांच समिति द्वारा बीएसए के कार्यकाल से संबंधित अभिलेखों और शिकायतों में लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शिकायतों में लगाए गए आरोप कितने तथ्यात्मक हैं और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
द टेलीकास्ट न्यूज़ | कन्नौज
बारिश से फसल नुकसान के <nis:link nis:type=tag nis:id=मुआवजे nis:value=मुआवजे nis:enabled=true nis:link/> की प्रक्रिया तेज, किसान तुरंत जमा करें दस्तावेज

तत्काल जमा करें ये <nis:link nis:type=tag nis:id=दस्तावेज: nis:value=दस्तावेज: nis:enabled=true nis:link/> प्रभावित किसान अपने संबंधित लेखपाल को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, जमीन की खतौनी और सक्रिय मोबाइल नंबर जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।

स्थलीय सत्यापन <nis:link nis:type=tag nis:id=अनिवार्य: nis:value=अनिवार्य: nis:enabled=true nis:link/> लेखपाल खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का सत्यापन करेंगे, जिसके बाद ही मुआवजा राशि की संस्तुति की जाएगी।
 
<nis:link nis:type=tag nis:id=लेखपालों nis:value=लेखपालों nis:enabled=true nis:link/> की सूची जारी: प्रशासन ने ब्लॉक-वार लेखपालों के नाम, मोबाइल नंबर और उनके गांवों की सूची जारी की है ताकि किसान आसानी से संपर्क कर सकें।
 
प्रशासन की <nis:link nis:type=tag nis:id=अपील: nis:value=अपील: nis:enabled=true nis:link/> सत्यापन में देरी से बचने के लिए किसान तुरंत अपने क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क करें और प्रक्रिया में सहयोग करें।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश- nis:value=उत्तरप्रदेश- nis:enabled=true nis:link/>

राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष,  उपाध्यक्ष का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाया गया।
Video 22
Video 23
रायबरेली प्रवास के दौरान भाजपा एमएलसी इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने की बैठकें
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=रायबरेली। nis:value=रायबरेली। nis:enabled=true nis:link/> लखनऊ खंड स्नातक से भाजपा एमएलसी इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने 2 अक्टूबर को रायबरेली प्रवास के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय सहयोगियों के साथ बैठकें एवं संवाद किया। प्रवास की शुरुआत हरचंदपुर स्थित सद्भावना इंटर कॉलेज से हुई। इसके बाद सेंहगो के राम दुलारी इंटर कॉलेज और बछरावां के जीपीसीएल इंटर कॉलेज में भी बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

शिवगढ़ क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर बैठकें हुईं। राजेंद्र कुमार पटेल, पिंडौली, शिवगढ़ के आवास, अमर सिंह राठौर के आवास, शिव शंकर पटेल, प्रधान गुढ़ा के आवास तथा जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा के आवास पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इसके अलावा नगर पंचायत शिवगढ़ और महराजगंज ब्लॉक में भी संगठनात्मक बैठकें हुईं।

सोरा, गंगागंज में अवनीश मिश्रा के आवास पर आयोजित बैठक में भी स्थानीय स्तर पर संपर्क एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। प्रवास के दौरान 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बछरावां स्थित गांधी चौक पहुंचकर इंजी. अवनीश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान गांधी जी के सत्य और अहिंसा के विचारों को याद किया गया। रायबरेली प्रवास के दौरान विभिन्न बैठकों में कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय साथियों की सहभागिता रही।
<nis:link nis:type=tag nis:id=thetelecast nis:value=TheTelecast nis:enabled=true nis:link/>