बारिश से फसल नुकसान के #मुआवजे की प्रक्रिया तेज, किसान तुरंत जमा करें दस्तावेज
तत्काल जमा करें ये #दस्तावेज: प्रभावित किसान अपने संबंधित लेखपाल को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, जमीन की खतौनी और सक्रिय मोबाइल नंबर जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं।
स्थलीय सत्यापन #अनिवार्य: लेखपाल खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का सत्यापन करेंगे, जिसके बाद ही मुआवजा राशि की संस्तुति की जाएगी।
#लेखपालों की सूची जारी: प्रशासन ने ब्लॉक-वार लेखपालों के नाम, मोबाइल नंबर और उनके गांवों की सूची जारी की है ताकि किसान आसानी से संपर्क कर सकें।
प्रशासन की #अपील: सत्यापन में देरी से बचने के लिए किसान तुरंत अपने क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क करें और प्रक्रिया में सहयोग करें।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Oct 3, 2026