
बागेश्वर धाम सरकार की भक्तों से अपील- महिलाएं अकेले धाम न आएं, अनजान लोगों से रहें सावधान
.
#छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है। मंच से दिए संदेश में उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों से अकेले बागेश्वर धाम नहीं आने का आग्रह किया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म को लेकर लगातार चुनौतियां सामने आ रही हैं। ऐसे में महिलाओं को धाम की यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश अकेले आना पड़े तो किसी अनजान व्यक्ति अथवा धाम के किसी सेवादार पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
उन्होंने श्रद्धालुओं से धाम में लंबे समय तक रुकने से भी बचने की अपील की। उनका कहना है कि धाम में श्रद्धालुओं के लंबे समय तक ठहरने के लिए पर्याप्त विशेष व्यवस्था नहीं है। इसलिए भक्त अनावश्यक रूप से कई दिनों तक यहां न ठहरें और अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें। धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता रखने का आग्रह किया है।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2026