Public App Logo
Profile Picture

SawaiMadhopur news

@sawaimadhopur_news
23271Followers
2356Following
रणथंभौर में सफारी के पहले दिन पर्यटकों की बल्ले-बल्ले, रिद्धि के शावक 2505 ने दिए शानदार दर्शन

सवाई माधोपुर। रणथंभौर में पर्यटन सत्र के पहले ही दिन पर्यटकों को शानदार टाइगर साइटिंग देखने को मिली। जोन-3 में जोगी महल के पास बाघिन रिद्धि के शावक 2505 के दर्शन हुए।

जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों के सामने जैसे ही शावक आया, रोमांच का माहौल बन गया। पर्यटकों ने टाइगर की तस्वीरें और वीडियो अपने कैमरों में कैद किए। लंबे इंतजार के बाद जंगल में बाघ के दीदार होने से सैलानी काफी उत्साहित और अभिभूत नजर आए।

पर्यटकों के लिए रणथंभौर का नया पर्यटन सत्र शानदार शुरुआत के साथ शुरू हुआ है और पहले ही दिन टाइगर साइटिंग ने सफारी के रोमांच को और बढ़ा दिया।अगर चाहें तो इसे और ज्यादा दमदार टीवी/यूट्यूब न्यूज एंकर स्टाइल में भी तैयार कर सकता हूँ।
तीन महीने बाद फिर गुलजार हुआ रणथंभौर, जंगल सफारी के साथ पर्यटन सत्र का आगाज
इस मौके पर सीसीएफ, डीएफओ मानस सिंह, डीसीएफ संजीव शर्मा, जिला कलेक्टर कानाराम सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रणथंभौर से जुड़े गाइड, वन्यजीव प्रेमी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।
तीन महीने बाद फिर गुलजार हुआ रणथंभौर, जंगल सफारी के साथ पर्यटन सत्र का आगाज
सवाई माधोपुर 
रणथंभौर में आज से नए पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है। तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर रणथंभौर नेशनल पार्क में देशी-विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल नजर आई।
इस मौके पर सीसीएफ, डीएफओ मानस सिंह, डीसीएफ संजीव शर्मा, जिला कलेक्टर कानाराम सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रणथंभौर से जुड़े गाइड, वन्यजीव प्रेमी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।
तीन महीने बाद फिर गुलजार हुआ रणथंभौर, जंगल सफारी के साथ पर्यटन सत्र का आगाज

सवाई माधोपुर से बड़ी खबर।
रणथंभौर में आज से नए पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई है। तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर रणथंभौर नेशनल पार्क में देशी-विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल नजर आई।

पर्यटन सत्र के पहले दिन रणथंभौर पहुंचने वाले पर्यटकों का भारतीय संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पर्यटकों को जंगल सफारी के लिए रवाना किया गया।

आपको बता दें कि हर साल बरसाती मौसम के दौरान रणथंभौर के जंगल के कच्चे रास्तों में कटाव और क्षति हो जाती है। ऐसे में सफारी के दौरान हादसों की आशंका बढ़ जाती है। वहीं वन विभाग के अनुसार बारिश के मौसम में वन्यजीवों का प्रजनन काल भी माना जाता है, ऐसे में वन्यजीवों को किसी तरह का व्यवधान न हो, इसे देखते हुए 30 जून के बाद रणथंभौर के जोन 1 से 5 में सफारी बंद कर दी जाती है।

अब 1 अक्टूबर से देशी-विदेशी पर्यटक फिर से रणथंभौर के जंगल में सफारी का रोमांच ले सकेंगे। पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ ही रणथंभौर में होटल, रिसॉर्ट, सफारी वाहन संचालकों, गाइड और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में भी उत्साह नजर आया।

इस मौके पर सीसीएफ, डीएफओ मानस सिंह, डीसीएफ संजीव शर्मा, जिला कलेक्टर कानाराम सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, रणथंभौर से जुड़े गाइड, वन्यजीव प्रेमी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

तीन महीने के इंतजार के बाद रणथंभौर में फिर लौटी रौनक, जंगल सफारी के साथ शुरू हुआ नया पर्यटन सत्र।
रणथंभौर में भालू की दस्तक, पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया नजारा

सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क के गणेश मार्ग स्थित सिंह द्वार के पास भालू दिखाई देने से पर्यटकों में रोमांच बढ़ गया। जंगल सफारी के दौरान यात्रियों की नजर भालू पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने उसका वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

भालू कुछ देर तक मार्ग के आसपास नजर आया। पर्यटकों ने इस रोमांचक नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

रणथंभौर में बाघों के साथ-साथ अन्य वन्यजीवों की मौजूदगी भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है। भालू का यह नजारा भी पर्यटकों के लिए यादगार बन गया।
सटीक उपज आंकलन से तय होंगे फसल बीमा दावे
चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में बाजरा फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण
सवाई माधोपुर, 30 सितम्बर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ सीजन 2026 में फसलों की वास्तविक उपज के आकलन के लिए जिले में निर्धारित फसल कटाई प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) सवाई माधोपुर लखपत लाल मीणा ने चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र में बाजरा फसल के फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया।
संयुक्त निदेशक ने चौथ का बरवाड़ा-बी पटवार मंडल में कृषक लक्ष्मण सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह राजपूत के खसरा नंबर 5812/2649, क्षेत्रफल 0.95 हेक्टेयर तथा भेड़ोला पटवार मंडल के राजस्व ग्राम शेरसिंहपुरा में कृषक रमेश मीणा पुत्र भंवरलाल मीणा के खसरा नंबर 932, क्षेत्रफल 0.82 हेक्टेयर में किए गए बाजरा फसल कटाई प्रयोगों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक कृषि खेमराज मीणा एवं सहायक निदेशक सांख्यिकी डॉ. श्यामबिहारी मथुरिया ने फसल की स्थिति, चयनित खेत तथा फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया का अवलोकन किया। अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ प्रयोग संपादित करने के निर्देश दिए।
संयुक्त निदेशक ने बताया कि फसल कटाई प्रयोगों से प्राप्त वास्तविक उपज के आंकड़ों का उपयोग संबंधित बीमा इकाई में उपज निर्धारण एवं फसल बीमा दावों की गणना के लिए किया जाता है। निर्धारित क्षेत्रफल में फसल की कटाई कर प्राप्त उपज का वैज्ञानिक तरीके से आकलन किया जाता है।
उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को फसल कटाई प्रयोग समयबद्ध रूप से पूर्ण कर आंकड़े निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज एवं प्रेषित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ समय पर मिल सके। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी चौथ का बरवाड़ा विजय जैन, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक लोकेश मीणा एवं मेघराज चौधरी सहित कृषि विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।
बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जिला कारागृह का त्रैमासिक निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

30 सितम्बर 2026, सवाई माधोपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार श्री असीम कुलश्रेष्ठ कार्यवाहक अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (कार्यवाहक जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन संख्या 1404/2023 सुकन्या सांथा बनाम यूनियन ऑफ इण्डिया एवं अन्य में दिए गए निर्देशों की पालना में जिला कारागृह सवाई माधोपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कुल 86 बंदी उपस्थित पाएं गए, श्री असीम कुलश्रेष्ठ, कार्यवाहक अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स के अन्य सदस्यों समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अनिल जैमिनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गोविन्द सहाय मीना अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, रविन्द्र कुमार मीना उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, दिनेश गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं लखपत लाल मीना संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार द्वारा बंदियों से वार्ता कर जाति या धार्मिक आधार पर रसोईघर या भोजन पकाने का प्रबंधन, जाति या धार्मिक आधार पर बंदियों को दिया जाने वाला विशेष उपचार एवं बंदियों के समूह का वर्गीकरण, जेल के अंदर पंजीकृत विचाराधीन या दोषी बंदियों से संबंधित रजिस्टर में जाति का कॉलम तथा जाति, लिंग व विकलांगता के आधार पर बंदियों के साथ भेदभाव आदि के संबंध में पूछताछ कर उनकी समस्याओं को सुना गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागृह में लिंग, जाति या धार्मिक आधार पर बंदियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना पाया गया।
साथ ही बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा मौके पर उपस्थित जिला कारागृह के उपाधीक्षक बिहारीलाल एवं जेलर आरिफ मोहम्मद से जिला कारागृह की साफ-सफाई, बंदियों के पीने योग्य पानी की व्यवस्था, बंदियों के लिए उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाएं, नए प्रवेश करने वाले बंदियों के नाम एवं पता, उनके मुकदमों, संबंधित थाना एवं न्यायालय आदि के संबंध में पूछताछ की गई। निरीक्षण के दौरान कारागृह में दुर्गन्ध आ रही थी, बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा मौके पर उपस्थित जिला कारागृह के उपाधीक्षक बिहारी लाल और जेलर मोहम्मद आरिफ को कारागृह में नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही मौके पर उपस्थित डॉ. मनोज गर्ग एवं नर्सिंग स्टाफ अशोक मीना को निर्देशित किया कि कारागृह में प्रवेश के समय यदि बंदी को मेडिको लीगल रिपोर्ट (एम.एल.सी.) या अन्य चिकित्सकीय परीक्षण हेतु लाया जाता है तो मेडिको लीगल रिपोर्ट (एम.एल.सी.) में बंदी का शारीरिक/भौतिक परीक्षण कर उसके शरीर पर उपलब्ध जाहिर चोटों का सम्पूर्ण विवरण संबंधित रिपोर्ट में इन्द्राज किया जावें।
इस दौरान प्रिजन लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से बंदियों को प्राप्त विधिक सहायता तथा जेल विजिटिंग लॉयर एवं जेल विजिटिंग अधिकार मित्र द्वारा की गई कार्यवाही, नालसा स्पु्रहा योजना 2025 के तहत बंदियों के परिजनों से संवाद आदि के संबंध में पूछताछ की गई। दौराने निरीक्षण चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम जोगी, अधिकार मित्र धनराज मीना एवं कारागृह स्टाफकर्मी आदि उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17/19 वर्ष छात्र वर्ग की क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ 1 अक्टूबर को,
सभी आवश्यक तैयारियां पूरी, सभी के सहयोग से सफल आयोजन का संकल्प
सवाई माधोपुर, 30 सितम्बर। 70वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 17 एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग की क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरूवार, 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे कृषि, उद्यानिकी एवं ग्रामीण विकास आपदा प्रबन्धन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाइन मैदान में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 7 अक्टूबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर के संयोजन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलक्टर काना राम करेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी नगर परिषद सभापति मेवा चौधरी, उप सभापति माया गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे
बुधवार को प्रतियोगिता आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा किया गया। मंगलवार शाम से ही प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से खिलाडियों के दल सवाई माधोपुर पहुंचने लगे। यह क्रम बुधवार को दिन भर चला।
प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने वाली टीमों को आयोजन स्थल एवं निर्धारित आवास स्थल पर पहुंचाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र बनाया गया है। आयोजन स्थल पर टीमों ने पंजीयन के लिए संभागवार बनाए गए काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करवाया। टीमों के लिए बनाए गए आवास स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरा किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार शर्मा एवं निदेशालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक एवं राउमावि आलनपुर प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली एवं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने के निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने सभी आवास स्थलों का जायजा लिया एवं प्रभारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। प्रतियोगिता से संबंधित समस्याओं के समाधान एवं पूछताछ के लिए चौबीस घंटे कार्य करने वाले कंट्रोल रूम का गठन किया गया है जो प्रतियोगिता समापन तक कार्य करेगा। प्रतियोगिता के मैच पुलिस लाइन ग्राउंड मैदान, दशहरा मैदान, फतेह पब्लिक स्कूल मैदान एवं सेंट एन्सलम्स स्कूल मैदान में होंगे। जहां शारीरिक शिक्षकों की टीम द्वारा कुल पांच ग्राउंड तैयार किए गए एवं सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। भामाशाहों, निजी विद्यालयों एवं संस्थाओं के सहयोग से प्रतियोगिता के सफल आयोजन का संकल्प व्यक्त करते हुए कार्याे को अंतिम रूप दिया गया है।
*एलएसयूसी, एलएसयूएम, डॉन एवं आशा यूनिट के संबंध में रिफ्रेशर प्रशिक्षण/कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम एवं मीटिंग का आयोजन*
*सवाई माधोपुर, 30 सितम्बर।* राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वावधान में बुधवार को एडीआर सेंटर, सवाई माधोपुर में लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन (एलएसयूसी) एवं लीगल सर्विस यूनिट मनोन्याय (एलएसयूएम) यूनिट के सदस्यों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। 
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव समीक्षा गौतम द्वारा एलएसयूसी एवं एलएसयूएम यूनिट के सदस्यों को उनके दायित्वों, कार्यप्रणाली एवं समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के बच्चों, व्यक्तियों एवं मानसिक बीमार व्यक्तियों तक विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने संबंधी विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, नशीली दवाओं के दुरूपयोग को खत्म कर जागरूकता पैदा करने, लाभार्थी केन्द्रित विधिक सेवाएं सुनिश्चित करने तथा नशा पीडितों के पुनर्वास और सामाजिक पुनएर्कीकरण की प्रक्रिया में सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करने हेतु गठित डॉन यूनिट के कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम एवं बालविवाह रोकथाम हेतु गठित आशा यूनिट के सदस्यों के साथ मीटिंग का भी आयोजन किया गया।
जिसमें विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश वर्मा द्वारा बच्चों से संबंधित प्रकरणों में की जाने वाली कार्यवाही, बच्चों को उपलब्ध सहायता, बालविवाह निषेध अधिकारी एसडीएम मांगीलाल ने बालविवाह के मामलों में सजा का प्रावधान, बालविवाह के मामले में की जाने वाली कार्यवाही, मानव तस्करी विरोधी यूनिट के एएसआई सैयद अंसार अली ने मानव तस्करी से बचाव के उपायों, मानव तस्करी के मामलों की जाने वाली कार्यवाही, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सुपरवाइजर मीना कुमारी द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा गुमशुदा बच्चों एवं बालविवाह के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सिंधु शर्मा ने नशीली दवाओं के दुरूपयोग से होने वाली हानियों, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की रोकथाम आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से नालसा थीम सॉन्ग चलाकर उपस्थित सदस्यगण को नालसा की कार्यप्रणाली एवं नालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
आयोजित कार्यक्रम में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के अधीक्षक विमलेश कुमार, परिवीक्षा अधिकारी हर्षित शर्मा, अति. जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक संतोष मीना, अति. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कालूराम बैरवा, श्रम विभाग के इंस्पेक्टर राहुल सपलानिया, जिला परिषद से अति. ब्लॉक विकास अधिकारी रामराज मीना, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नवलकिशोर मीना, चेतना दिव्यांग विद्यालय से जितेश शर्मा, रोहित कुमार, यश दिव्यांग सेवा संस्थान से कांशीराम प्रजापत, त्रिनेत्र बालगृह से हरीश उपाध्याय, वनस्टॉप सेन्टर से विजयलक्ष्मी गौतम, संकल्प विशेष विद्यालय से जयप्रकाश गुप्ता, चीफ एलएडीसी राधेश्याम जोगी, डिप्टी एलएडीसी वीरेन्द्र कुमार वर्मा, पैनल अधिवक्ता जूली खण्डेलवाल, चिरंजीलाल बैरवा, मुकेश बंसल, नन्दकिशोर बैरवा, हनुमान प्रसाद गुर्जर एवं अधिकार मित्र सुनिता जोनवाल, मुकेश कुमार शर्मा, धनराज मीना, मगनलाल मीना, गिर्राज रैगर, बुनियाद अली आदि उपस्थित रहें। साथ ही, तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर सिटी, खंडार, बौंली, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा के पैनल अधिवक्ता, अधिकार मित्र जरिए वीसी उपस्थित रहे।
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर गौरव पथ पर सड़क निर्माण कार्य के बाद सड़क की साइड में इंटरलॉकिंग का कार्य हुआ शुरू
सवाई माधोपुर गुमशुदा की रिपोर्ट
*विशेष निरोधात्मक अभियान*
*आबकारी आयुक्त नमित मेहता निर्देशन में अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई*
*सवाईमाधोपुर में अवैध मदिरा से भरा ट्रक एवं बीकानेर में 3 स्प्रिट के टेंकर सीज*
*प्रदेश में अब तक एक करोड़ 5 लाख रूपए से अधिक की अंग्रेजी मदिरा की गई जब्त*
*सवाई माधोपुर/उदयपुर, 29 सितंबर।* आबकारी आयुक्त नमित मेहता के नेतृत्व में प्रदेष में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत सवाईमाधोपुर एवं बीकानेर में आबकारी निरोधक दलों द्वारा 4 ट्रक सीज करते हुए अवैध मदिरा एवं स्प्रिट पर कार्रवाई की गई है। सवाईमाधोपुर में अनुमानित 52 लाख रूपए की फोर सेल इन पंजाब मदिरा जब्त की गई एवं बीकानेर में 3 स्प्रिट के टेंकर सीज किए गए है। उल्लेखनीय है कि आबकारी विभाग के निरोधात्मक अभियान के तहत प्रदेश में एक ही दिन में 4 ट्रक में अवैध मदिरा एवं स्प्रिट सीज की बड़ी कार्रवाई की गई है।

*सवाईमाधोपुर ट्रक से अंग्रेजी मदिरा की खेप जब्त*
प्रदेश में आबकारी आयुक्त के निर्देषानुसार सवाईमाधोपुर आबकारी टीम द्वारा मुखबिर की विश्वसनीय सूचना पर कुस्तला टोल प्लाजा के समीप एक टाटा ट्रक को रोककर जांच की तो उसमें फोर सेल इन पंजाब अंग्रेजी अवैध मदिरा की बड़ी खेप बरामद हुई। राॅयल स्टेग एवं राॅयल चेलेंज अंग्रेजी मदिरा की 599 पेटियों में अनुमानित 52 लाख रूपए की मदिरा जब्त की गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। आबकारी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। डीईओ हरीष रोलन के सुपरिविजन में हुई उक्त कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक बाड़मेर भंवर एवं एईओ जयपुर प्रदीप बिष्नोई द्वारा विष्वसनीय सूचना प्रदान की गई।

बीकानेर में 3 स्प्रिट टेंकर सीज
बीकानेर के आबकारी थाना क्षेत्र लूणकरणसर में पीओ भगाराम व ईपीएफ टीम द्वारा 3 स्प्रिट से भरे टेंकर जब्त किए है। उपायुक्त निरोधक दल पोमाराम रोहिण के अनुसार स्प्रिट के टंेकर तरणतारन पंजाब से सिद्धपुर गुजरात जा रहे थे। इन स्प्रिट टेकर्स को रोककर अवैध तरीके से स्प्रिट निकालकर ड्रमों में भरा जा रहा था। मौके से टैंकर चालकों को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जब्त तीनों स्प्रिट टेकर्स में एक लाख 20 हजार लीटर स्प्रिट सीज किया है जिसकी लागत 15 लाख रूपए है जिससे अवैध तरीके से अनुमानित 60 लाख रूपए की मदिरा बनाकर संभवतया आगामी पंचायत चुनावों में ग्रामीण क्षेत्रों खपाने की तैयारी थी। इस प्रकार अवैध मदिरा निर्माण से प्रदेश में आबकारी विभाग को भी बड़ी राजस्व हानि भी होनी थी।
इसी क्रम में प्रदेश में अन्य जिलों में भी अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी है। हनुमानगढ़ एवं संगरिया थाना द्वारा संयुक्त दबिश कार्रवाई में 4 हजार लीटर वाॅश सहित 5 कच्ची भट्टियां नष्ट करते हुए 65 लीटर हथकड़ मदिरा भी जब्त की गई। आबूरोड़ ईपीएफ टीम द्वारा मदिरा भट्टी नष्ट करते हुए अवैध हथकड़ शराब जब्त की। जोधपुर शहर, पीपाड़ एवं फलौदी क्षेत्र में दबिष कार्रवाई के तहत 109 बोतल बीयर, 108 पव्वे देषी शराब एवं 25 पव्वे आईएमएफएल बरामद कर एक दुपहिया वाहन जब्त किया गया।

एक करोड़ रूपए से अधिक की अंग्रेजी मदिरा जब्त - 449 गिरफ्तार
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 14 से 28 सितंबर 2026 तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1092 अभियोग दर्ज किए गए है। प्रदेश में देशी मदिरा 8 लाख 50 हजार 882 रूपए लागत की 3107 लीटर, भारत निर्मित विदेषी मदिरा एक करोड़ 5 लाख एक हजार 560 रूपए की 10568 लीटर, बीयर 3 लाख 20 हजार 477 रूपए की 1477 लीटर, हथकड़ शराब 7946 लीटर एवं स्प्रिट 350 लीटर जब्त किया गया है। इसी क्रम में वाॅश 3 लाख 67 हजार 786 लीटर नष्ट किया गया। प्रदेश में अभियान के तहत एक बड़ा वाहन, 13 चार पहिया वाहन, 23 दुपहिया वाहन सहित 37 वाहन जब्त किए है साथ ही अवैध मदिरा से संबंधित 449 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
--00--
*नए पर्यटन सत्र के लिए स्किल अपग्रेडेशन के बाद गाइड के साक्षात्कार संपन्न।
 *विभागीय अधिकारियों ने ली जानकारियां* 

<nis:link nis:type=tag nis:id=सवाई nis:value=सवाई nis:enabled=true nis:link/> माधोपुर 
29सितंबर रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में नए पर्यटन सत्र को लेकर वन विभाग की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं।
वन विभाग की ओर से सुचारू और सुव्यवस्थित पर्यटन को लेकर नेचर गाइड और ईडीसी गाइड के
साक्षात्कार मंगलवार को संपन्न हुए।

नेचर गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से
स्किल अपग्रेडेशन के बाद मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह, उपवन संरक्षक प्रथम मानस सिंह, उपवन संरक्षक पर्यटन संजीव शर्मा और सहायक वन संरक्षक रवनीश शर्मा 
ने मंगलवार को दूसरे दिन भी नेचर गाइड और वन्य जीव गाइडों से साक्षात्कार कर मौखिक जानकारी ली। 

  स्किल अपग्रेडेशन के अंतर्गत दूसरे चरण के इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नेचर गाइड और ईडीसी गाईडो से उनकी व्यक्तिगत जानकारी, अनुभव, रणथम्भौर के इतिहास, यहां पाए जाने वाले जीव, जंतु, वनस्पति, पारिस्थितिकी सहित अन्य विषयों के बारे में अर्जित ज्ञान की जानकारी ली।

उन्होंने पर्यटन के दौरान गाइड को होने वाली समस्याओं, सुझावों पर भी चर्चा कर जानकारी ली।

इस दौरान पर्यटन को बेहतर बनाए जाने के संबंध में सुझावों पर भी चर्चा की।

यादवेंद्र सिंह ने बताया कि नए पर्यटन सत्र को लेकर गाइडों की एक आम सभा भी दुर्ग पैलेस में रखी गई।

बैठक में गाइडों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और उनके समाधान पर सामूहिक चर्चा की गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने एवं वोट चोरी के खिलाफ — कलेक्ट्रेट पर विशाल विरोध प्रदर्शन 
बाइट:- कांग्रेस बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने दी जानकारी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने एवं वोट चोरी के खिलाफ — विशाल विरोध प्रदर्शन 

सवाई माधोपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा  के निर्देशनानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक  इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया ।
सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया, सवाई माधोपुर में एकत्रित हुए। यहां से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। । पार्ट 3
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने एवं वोट चोरी के खिलाफ — विशाल विरोध प्रदर्शन 

सवाई माधोपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा  के निर्देशनानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक  इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया ।
सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया, सवाई माधोपुर में एकत्रित हुए। यहां से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। । पार्ट 3
कुस्तला टोल प्लाजा पर शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब की बिक्री वाली शराब राजस्थान में खपाने की आशंका

सवाई माधोपुर से बड़ी खबर।
अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास एक टाटा ट्रक नंबर RJ 46 GA 6281 को पकड़ा गया। ट्रक की जांच के दौरान इसमें रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब मिली है।

खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” यानी “सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए” अंकित है।

कार्रवाई EC नमित मेहता, AC प्रदीप सिंह सांगावत और DEO हरीश रोलन के निर्देशों के तहत की गई। मौके पर EI अरविंद सिंह और AEO डॉ. रचना राठौड़ टिकल द्वारा शराब के कार्टन और बोतलों की गिनती की जा रही है।

अब विभाग की जांच का मुख्य बिंदु यह है कि पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब सवाई माधोपुर तक कैसे पहुंची और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद शराब की मात्रा और अन्य विवरण सामने आने की उम्मीद है।  गोविंद सिंह उर्फ छोटू बना ओर  चैन सिंह  नाथावत की मुख्य भूमिका रही।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटाने एवं वोट चोरी के खिलाफ — विशाल विरोध प्रदर्शन 

सवाई माधोपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  गोविंद सिंह डोटासरा  के निर्देशनानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिला अध्यक्ष एवं बामनवास विधायक  इंदिरा मीणा के नेतृत्व में 29 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया ।
सभी कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता महावीर पार्क, बजरिया, सवाई माधोपुर में एकत्रित हुए। यहां से अंबेडकर सर्किल होते हुए जिला कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार गुप्ता के पुतले का दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। । पार्ट 3
कुस्तला टोल प्लाजा पर शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब की बिक्री वाली शराब राजस्थान में खपाने की आशंका

सवाई माधोपुर से बड़ी खबर।
अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास एक टाटा ट्रक नंबर RJ 46 GA 6281 को पकड़ा गया। ट्रक की जांच के दौरान इसमें रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब मिली है।

खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” यानी “सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए” अंकित है।

कार्रवाई EC नमित मेहता, AC प्रदीप सिंह सांगावत और DEO हरीश रोलन के निर्देशों के तहत की गई। मौके पर EI अरविंद सिंह और AEO डॉ. रचना राठौड़ टिकल द्वारा शराब के कार्टन और बोतलों की गिनती की जा रही है।

अब विभाग की जांच का मुख्य बिंदु यह है कि पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब सवाई माधोपुर तक कैसे पहुंची और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद शराब की मात्रा और अन्य विवरण सामने आने की उम्मीद है।  चैन सिंह नाथावत और गोविंद सिंह नाथावत की मुख्य भूमिका रही।
भारत विकास परिषद् शाखा मानटाउन की 'भारत को जानो' प्रश्न मंच प्रतियोगिता सम्पन्न 
सवाई माधोपुर। भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन द्वारा शाखा स्तरीय 'भारत को जानो' प्रश्न मंच प्रतियोगिता बालिका आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन परिसर में आयोजित की गई। जिसकी जानकारी देते हुए 
शाखा सचिव उमेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता राजस्थान पूर्व के प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत गर्ग के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रदीप गर्ग की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने में  शाखा गतिविधि संयोजक-संस्कार ज्ञानेंद्र गुप्ता एवं 'भारत को जानो' प्रकल्प के प्रभारी प्रभाकर शर्मा की मुख्य भूमिका रही। इस प्रतियोगिता में शहर के 8 विद्यालयों—बालिका  आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्राइट सन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नवदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गीता देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्टेप बाय स्टेप इंग्लिश स्कूल, सेंट पॉल्स इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रीजनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के कनिष्ठ एवं वरिष्ठ दोनों ही वर्गों में नवदीप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में भावना गुर्जर व संजना मीना तथा वरिष्ठ वर्ग में विशाल सिंह राजावत व अमृत यादव की जोड़ी विजेता रही। दोनों विजेता टीमें आगामी 04 अक्टूबर 2026 को करौली में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय 'भारत को जानो' प्रश्न मंच प्रतियोगिता में मानटाउन शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान पर सेंट पॉल्स इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल और रीजनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीमें संयुक्त रूप से रहीं, जबकि वरिष्ठ वर्ग में द्वितीय स्थान सेंट पॉल्स इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल के प्रबंधन में सभी अतिथिगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर शाखा गतिविधि संयोजक-पर्यावरण ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा एवं सदस्य अशोक कुमार जैन ने मंच संचालन व व्यवस्थाओं में विशेष सहयोग दिया। सभी अतिथियों एवं दायित्वधारियों ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा आगामी प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 7 अनाधिकृत वेंडरों पर 2-2 हजार का जुर्माना
राकेश अग्रवाल जिला संवाददाता 
सवाई माधोपुर। रेलवे स्टेशन पर गाड़ी नंबर 09152 का शाम 4:10 बजे HTC प्रमोद कुमार मीना के साथ निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्टेशन प्रबंधक लोकेंद्र मीना ने बताया कि स्टेशन पर 7 वेंडर अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचते हुए पाए गए। इनमें से कुछ वेंडर ट्रेन के कोच के अंदर खाद्य सामग्री बेचते मिले।
मामले में रेलवे की ओर से नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी अनाधिकृत वेंडरों पर 2-2 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
रेलवे की इस कार्रवाई के बाद स्टेशन परिसर और ट्रेन में अनाधिकृत रूप से खाद्य सामग्री बेचने वाले वेंडरों में हड़कंप मच गया।
ग्राम पंचायत चितारा पंचायत समिति खण्डार के ग्राम मुन्द्राहेडी में प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास बनाने की अनुमति देने  को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन 

सवाई माधोपुर ग्राम मुन्द्राहेडी वर्ष 2010 में वन विभाग द्वारा स्वैच्छिक विस्थापन किया था। जिसमें 70 प्रतिशत लोग अभी भी गाँव में स्थायी रूप से निवास कर रहे है। ग्राम मुन्द्राहेडी के 42 लोगों की प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में नाम आये है। जिनका उक्त योजना में नाम स्वीकृत किया जा चुका है लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा विस्थापित गॉव होने का कारण बताकर प्रधानमंत्री आवास ोजना में लोगों के फार्म वेरीफाई नहीं कर रही है जिससे गरीब किसान आदमी जो कच्चे कोल्हू पोश मकानों में रहते है उन्हें स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अतः श्रीमान् के समक्ष प्रार्थना पत्र पेशकर निवेदन है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत लोगों को भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की जावे जिससे आम जनता इस योजना के तहत अपने पक्के आवास बनाकर लाभ प्राप्त कर सके। आपकी अतिकृपा होगी।
सवाईमाधोपुर जिले के मोबाइल सीम व्यापारियों के साथ अपराधी जैसा व्यवहार नहीं करने को लेकर एडिशनल एसपी को सौंपा ज्ञापन।

सवाई माधोपुर सवाईमाधोपुर जिले के मोबाइल व मोबाइल सिम के विक्रेता है। प्रार्थीगण पूरी औपचारिकता पूर्ण करने पर आधार कार्ड धारक की मौजूदगी में पेस स्केन कर के सिम जारी करते हैं तथा इसका रिकार्ड भी अपने पास सुरक्षित रखते हैं। प्रार्थीगण कभी भी आपराधिक प्रवृति वाले संदिग्ध व्यक्ति को सिम जारी हीं कर रहे हैं परन्तु कोई साईबर अपराध होने पर पुलिस विभाग द्वारा व्यापारियों के साथ अपराधी जैसा बर्ताव करते हैं जब कि व्यापारिगण समस्त रिकार्ड उपलब्ध कराते हैं परन्तु फिर भी काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा हैं।
 इस दौरान व्यापारियों को दिशा निर्देश प्रदान कर देवे।  जिसकी पालना समस्त सीम व्यापारीगण करने को तैयार है।
ग्राम बोरिफ में स्थित मैन रास्ता टोंक रोड टाईनी टोट्स पब्लिक स्कूल के पास से गांव के अन्दर जाने वाले सी०सी०रोड तथा धन्नालाल मीना के मकान के पास से 6 घर बारिफ की क्वार्टर तक जाने वाले आम रास्ते पर से अतिक्रमियों के अतिक्रमण हटवाकर रास्तों को सुचारू करवाने के कम में।

सवाई माधोपुर ग्राम बोरिफ ग्राम पंचायत जीनापुर तहसील व जिला सवाई माधोपुर के निवासीयान है। ग्राम बोरिफ में जाने वाले मैन रास्ता जो टोंक रोड टाईनी टोट्स पब्लिक स्कूल के पास से गांव के अन्दर जाने वाले सी०सी०रोड व गांव में धन्नालाल मीना के मकान के पास से 6 घर बोरिफ की क्वार्टर तक जाने वाले आम रास्ते पर अतिकमियों द्वारा बाड इत्यादि करके रोडों को संकडा कर दिया है तथा गांव वालें अतिक्रमण को हटाने एवं बाड झाड को हटाने का प्रयास करते हैं तो अतिकमी गाली गलोच कर झगडा फिसाद करने पर आमादा हो जाते हैं। इस कारण गांव में उक्त दोनो रास्तों को अतिक्रमियों के द्वारा काफी संकडा कर दिया है, जिससे सभी गांव वालों को आने जाने में तथा अपने परिवहन के साधन मोटर साईकिल ट्रेक्टर इत्यादि लाने ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पडता है। तथा अतिक्रमण से रोड संकडे हो जाने से वहां सडक दुर्घटना होने का भी हमेशा डर बना रहता है। जिससे गांव की शांति भंग होने का भी अन्देशा बना रहता है।

अतः प्रार्थना पत्र पेशकर श्रीमानजी से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त वर्णित दोनो रास्तों के अतिक्रमण को अतिशीघ्र हटवाया जाकर रास्तों को खुलासा करवाये जाने की कृपा करें। जिससे ग्रामवासीयों को आने जाने में सुविधा मिल सके।