ग्राम पंचायत चितारा पंचायत समिति खण्डार के ग्राम मुन्द्राहेडी में प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास बनाने की अनुमति देने को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
सवाई माधोपुर ग्राम मुन्द्राहेडी वर्ष 2010 में वन विभाग द्वारा स्वैच्छिक विस्थापन किया था। जिसमें 70 प्रतिशत लोग अभी भी गाँव में स्थायी रूप से निवास कर रहे है। ग्राम मुन्द्राहेडी के 42 लोगों की प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में नाम आये है। जिनका उक्त योजना में नाम स्वीकृत किया जा चुका है लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा विस्थापित गॉव होने का कारण बताकर प्रधानमंत्री आवास ोजना में लोगों के फार्म वेरीफाई नहीं कर रही है जिससे गरीब किसान आदमी जो कच्चे कोल्हू पोश मकानों में रहते है उन्हें स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
अतः श्रीमान् के समक्ष प्रार्थना पत्र पेशकर निवेदन है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत लोगों को भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की जावे जिससे आम जनता इस योजना के तहत अपने पक्के आवास बनाकर लाभ प्राप्त कर सके। आपकी अतिकृपा होगी।