*नए पर्यटन सत्र के लिए स्किल अपग्रेडेशन के बाद गाइड के साक्षात्कार संपन्न।
*विभागीय अधिकारियों ने ली जानकारियां*
#सवाई माधोपुर
29सितंबर रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में नए पर्यटन सत्र को लेकर वन विभाग की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं।
वन विभाग की ओर से सुचारू और सुव्यवस्थित पर्यटन को लेकर नेचर गाइड और ईडीसी गाइड के
साक्षात्कार मंगलवार को संपन्न हुए।
नेचर गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से
स्किल अपग्रेडेशन के बाद मुख्य वन संरक्षक शारदा प्रताप सिंह, उपवन संरक्षक प्रथम मानस सिंह, उपवन संरक्षक पर्यटन संजीव शर्मा और सहायक वन संरक्षक रवनीश शर्मा
ने मंगलवार को दूसरे दिन भी नेचर गाइड और वन्य जीव गाइडों से साक्षात्कार कर मौखिक जानकारी ली।
स्किल अपग्रेडेशन के अंतर्गत दूसरे चरण के इस दो दिवसीय कार्यक्रम में नेचर गाइड और ईडीसी गाईडो से उनकी व्यक्तिगत जानकारी, अनुभव, रणथम्भौर के इतिहास, यहां पाए जाने वाले जीव, जंतु, वनस्पति, पारिस्थितिकी सहित अन्य विषयों के बारे में अर्जित ज्ञान की जानकारी ली।
उन्होंने पर्यटन के दौरान गाइड को होने वाली समस्याओं, सुझावों पर भी चर्चा कर जानकारी ली।
इस दौरान पर्यटन को बेहतर बनाए जाने के संबंध में सुझावों पर भी चर्चा की।
यादवेंद्र सिंह ने बताया कि नए पर्यटन सत्र को लेकर गाइडों की एक आम सभा भी दुर्ग पैलेस में रखी गई।
बैठक में गाइडों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और उनके समाधान पर सामूहिक चर्चा की गई।