कुस्तला टोल प्लाजा पर शराब से भरा ट्रक पकड़ा, पंजाब की बिक्री वाली शराब राजस्थान में खपाने की आशंका
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर।
अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
विश्वसनीय सूचना के आधार पर कुस्तला टोल प्लाजा के पास एक टाटा ट्रक नंबर RJ 46 GA 6281 को पकड़ा गया। ट्रक की जांच के दौरान इसमें रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज ब्रांड की शराब मिली है।
खास बात यह है कि बरामद शराब की बोतलों पर “For Sale in Punjab Only” यानी “सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए” अंकित है।
कार्रवाई EC नमित मेहता, AC प्रदीप सिंह सांगावत और DEO हरीश रोलन के निर्देशों के तहत की गई। मौके पर EI अरविंद सिंह और AEO डॉ. रचना राठौड़ टिकल द्वारा शराब के कार्टन और बोतलों की गिनती की जा रही है।
अब विभाग की जांच का मुख्य बिंदु यह है कि पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित शराब सवाई माधोपुर तक कैसे पहुंची और इसे कहां ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के बाद शराब की मात्रा और अन्य विवरण सामने आने की उम्मीद है। गोविंद सिंह उर्फ छोटू बना ओर चैन सिंह नाथावत की मुख्य भूमिका रही।