Public App Logo
Profile Picture

Bareilly news

@mauryakabita2
574Followers
442Following
डांडिया नाइट में प्रवेश व्यवस्था और धार्मिक स्वरूप की जांच की मांग
<nis:link nis:type=tag nis:id=विहिप-#बजरंग nis:value=विहिप-#बजरंग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=दल nis:value=दल nis:enabled=true nis:link/> ने <nis:link nis:type=tag nis:id=सिटी nis:value=सिटी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मजिस्ट्रेट nis:value=मजिस्ट्रेट nis:enabled=true nis:link/> को सौंपा ज्ञापन, आयोजनों में सुरक्षा और मर्यादा सुनिश्चित कराने की मांग

<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली। nis:value=बरेली। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नवरात्र nis:value=नवरात्र nis:enabled=true nis:link/> के दौरान शहर में प्रस्तावित डांडिया नाइट कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखी हैं। संगठन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रमों की वास्तविक प्रकृति, आयोजकों की जिम्मेदारी, प्रवेश व्यवस्था और कानून-व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच कराने की मांग की गई। इस संबंध में संगठन पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी।
प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने कहा कि अक्टूबर माह में बरेली जनपद में विभिन्न स्थानों पर डांडिया नाइट के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी मिल रही है। संगठन ने कुछ कार्यक्रमों के आयोजकों में मुस्लिम व्यक्तियों के शामिल होने का दावा करते हुए प्रशासन से आयोजनों की प्रकृति और व्यवस्थाओं की विधिवत जांच कराने का आग्रह किया।
ज्ञापन में कहा गया कि डांडिया और नवरात्र से जुड़े आयोजनों में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना तथा धार्मिक परंपराओं का विशेष महत्व है। संगठन ने प्रशासन से आग्रह किया कि यदि किसी कार्यक्रम को धार्मिक आयोजन के रूप में अनुमति दी जाती है तो वहां धार्मिक परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना और आरती की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रवेश व्यवस्था की मांग
विहिप-बजरंग दल ने मांग की कि ऐसे कार्यक्रमों में प्रवेश व्यवस्था स्पष्ट और पारदर्शी हो। संगठन ने गैर-हिंदू लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने तथा प्रवेश के समय पहचान पत्र के माध्यम से सत्यापन किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम आयोजकों की ओर से सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
अश्लील गीत-संगीत और नशे पर रोक
ज्ञापन में कार्यक्रमों में अश्लील, आपत्तिजनक अथवा धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले गीत-संगीत के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मादक पदार्थों और नशीले पदार्थों के सेवन को पूरी तरह प्रतिबंधित रखने तथा नशे की अवस्था में किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं देने की मांग की गई।
संगठन ने प्रशासन से कहा कि कार्यक्रमों को अनुमति देते समय कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, आयोजन की जिम्मेदारी और धार्मिक-सामाजिक संवेदनशीलता से जुड़े सभी पहलुओं का ध्यान रखा जाए।
कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यक्रम बंद कराने की चेतावनी
ज्ञापन में बजरंग दल की ओर से कहा गया कि प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक वैधानिक एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराए। साथ ही संगठन ने चेतावनी दी कि यदि नियमों का पालन नहीं कराया गया तो वह ऐसे कार्यक्रमों को बंद कराने के लिए स्वयं हस्तक्षेप करेगा। संगठन ने किसी भी अप्रिय स्थिति के लिए प्रशासन और आयोजकों को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है।
प्रेस वार्ता में बजरंग दल बरेली महानगर संयोजक केवलमंद गौड़, सहसंयोजक निखिल गंगवार, महानगर गौ रक्षा प्रमुख आशीष शर्मा, महानगर सुरक्षा प्रमुख रोहित भसीन, महानगर विद्यार्थी प्रमुख सचिन कुमार के अलावा जितेंद्र कुमार, सोनू, प्रियांशु शर्मा, प्रशांत सिंह, वीरेंद्र यादव, सचिन सक्सेना, आशीष सक्सेना और निकुंज साहू समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bareilly news Live
गांधी-शास्त्री जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली। nis:value=बरेली। nis:enabled=true nis:link/> समस्त मानव समाज परिवार संस्था की ओर से गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की संयुक्त जयंती पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। संस्था प्रमुख सुनील कुमार सक्सेना ‘मिलन’ ने सम्मानित लोगों को पटका पहनाकर प्रमाणपत्र प्रदान किए। उनकी पत्नी रजनी सक्सेना ने महिलाओं को पटका पहनाकर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
संस्था प्रमुख सुनील सक्सेना ‘मिलन’ ने कहा कि मानव समाज एक परिवार की तरह है। इस परिवार में देश और समाज के प्रति उत्साह एवं सहयोग की भावना हमेशा बनी रहनी चाहिए। संस्था हर जरूरतमंद मानव के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हिंसा का दौर चल रहा है। ऐसे समय में महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश के साथ विश्व में शांति की कामना करनी चाहिए। सम्मानित किए गए लोग समाज में शांतिदूत की भूमिका निभाएंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है।
सम्मानित होने वालों में किसान नेता राजेश कुमार शमी, शिक्षक हरीश बाबू शर्मा, मुन्नेश अग्निहोत्री, खानचंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार, विनय कुमार पाल, सुरेश, विवेक अग्रवाल, नीरज कुमार वर्मा, हेमलता झूमी, प्रधानाचार्य संजय यादव, अमित सक्सेना, नीरू सक्सेना, समाजसेवी राजन उपाध्याय, संजय चंद्रा, विनोद राजपूत, अधिवक्ता सुनील कुमार बरतरिया, हेमंत सिंह, राहुल सक्सेना, अंतरिक्ष सक्सेना, कोमल शमी, बदायूं रोड स्थित बालाजी मंदिर के महंत गिरीश कुमार गोस्वामी, रामलीला सभा सुभाषनगर के अध्यक्ष अशोक कमी, पत्रकार अवधेश शमी, प्रदीप सक्सेना, वीरेंद्र सिंह बॉबी, सुमित शर्मा, प्रवीन शमी, डॉ. अनुराग उपाध्याय और सिपाही ज्योति चौहान सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन संतोष उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे
Bareilly news Live
यूपीआई पर एमडीआर के विरोध में व्यापारियों की बैठक, आज मनाएंगे ‘नो यूपीआई डे’
बरेली, 1 अक्टूबर। यूपीआई भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लगाए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी स्थित कार्यालय में विभिन्न व्यापारिक एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने एमडीआर का विरोध करते हुए दो अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का निर्णय लिया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के मुताबिक इस दिन व्यापारी यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे।
प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापारी विभिन्न करों के माध्यम से सरकार की अर्थव्यवस्था में लगातार योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपीआई पर नया शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों के साथ आम उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ेगा। उनका कहना था कि इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय व्यापारी और उपभोक्ता नकद लेनदेन की ओर लौट सकते हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने कहा कि बैंक की विभिन्न सेवाओं पर पहले से ही कई तरह के शुल्क लिए जा रहे हैं। इनमें नकद जमा, न्यूनतम बैलेंस, लेजर मेंटेनेंस, स्टेटमेंट, एसएमएस अलर्ट और बीमा समेत अन्य शुल्क शामिल हैं।
मंडलीय युवा अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की मौन स्वीकृति को उनकी कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। जरूरत पड़ी तो एमडीआर के विरोध में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रांतीय महामंत्री एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भले ही प्रस्तावित व्यवस्था से फिलहाल कम संख्या में व्यापारी प्रभावित हों, लेकिन व्यापार मंडल हर वर्ग के व्यापारी के हितों को लेकर आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की नाराजगी से बोर्ड को अवगत कराया गया है। शीघ्र ही वित्त मंत्री को भी इस संबंध में ज्ञापन देकर नकद लेनदेन बढ़ने की स्थिति में जीएसटी संग्रह पर संभावित असर से अवगत कराया जाएगा।
बैठक में महानगर चेयरमैन दर्शन लाल भाटिया, शुभम अग्रवाल, श्याम मिठवानी, मुकेश खटवानी, मुकुल मित्तल, अंजनी गुप्ता, पंकज शर्मा, अनूप जायसवाल, अवनीश मित्तल, विपिन कोहली, मनमोहन सब्बरवाल और गिरधारी देवनानी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bareilly nis:value=Bareilly nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=यूपीआई nis:value=यूपीआई nis:enabled=true nis:link/> पर <nis:link nis:type=tag nis:id=एमडीआर nis:value=एमडीआर nis:enabled=true nis:link/> के विरोध में व्यापारियों का पैदल मार्च
श्यामगंज में व्यापारियों ने यूपीआई स्कैनर जलाकर जताया विरोध, 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली, nis:value=बरेली, nis:enabled=true nis:link/> 2 अक्टूबर। यूपीआई पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में शुक्रवार को व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने पूरे बरेली में नो यूपीआई डे का संदेश दिया। व्यापारी हाथों में विरोध की तख्तियां और बैनर लेकर पैदल मार्च करते हुए एमडीआर के विरोध में नारे लगाते रहे। पैदल मार्च का नेतृत्व महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश खटवानी ने किया।
राजेश जसोरिया ने कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का बोझ उठा रहा है। अब यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाए जाने से उस पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूपीआई आम व्यापारी के लिए सुविधा का माध्यम बन चुका है। नकद लेनदेन कम होने से छिनैती और लूट जैसी घटनाओं में भी कमी आई है। व्यापारी यूपीआई से प्राप्त भुगतान का बिल काटकर उस पर जीएसटी भी अदा कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि 15 अक्टूबर से एमडीआर लागू किया गया तो व्यापार मंडल इसका बड़े स्तर पर विरोध करेगा। आवश्यकता पड़ने पर भारत बंद का आह्वान भी किया जा सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार से व्यापारियों की मांग पर विचार करने की अपील की।
श्यामगंज में स्कैनरों की होली जलाई
श्यामगंज चौराहे पर महानगर उपाध्यक्ष श्याम मिठवानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने अपने-अपने यूपीआई स्कैनरों की होली जलाकर विरोध जताया। इस दौरान व्यापारियों ने एमडीआर वापस लेने की मांग की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन में महानगर युवा महामंत्री ईशन गुप्ता, मंडल युवा अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मुकुल मित्तल, स्टेशनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अजय गुप्ता, अंकित अग्रवाल, सुभाष नगर व्यापार मंडल के रवि अरोड़ा व सौरभ श्रीवास्तव, केमिस्ट एसोसिएशन के अविनाश मित्तल, नमकीन संगठन के अनिल गुप्ता, निरंजन, कन्फेक्शनरी एसोसिएशन के गिरधारी देवनानी, किराना कमेटी के त्रिलोकी नाथ गुप्ता, मुकेश खटवानी, अंजनी गुप्ता, मनमोहन सब्बरवाल, दर्शन लाल भाटिया, राजेश कटिहा, संदीप सक्सेना, गीता पैलेस व्यापार समिति के अजय मुखिया, रजत गुप्ता और ओंकार सिंह समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareilly nis:value=Bareilly nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/>
गरीब शक्ति दल
रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में घटिया भोजन की बिक्री का आरोप, ‘एक देश-एक ब्रांडेड क्वालिटी फूड’ योजना की मांग

Bareilly news Live
गांधी जयंती परेड में पुलिसकर्मियों को पदक व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित
<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली। nis:value=बरेली। nis:enabled=true nis:link/> गांधी जयंती के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बरेली स्थित क्वार्टर गार्ड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय सलामी के बाद पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को पदक, प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यातायात पुलिस के उ0नि0 कमलेश कुमार को अति उत्कृष्ट सेवा पदक, अंगूठा छाप प्रकोष्ठ के मुख्य आरक्षी नंद किशोर दिवाकर तथा क्षेत्र फरीदपुर के मु0आ0 मनवीर सिंह को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया।
थाना शाही के आरक्षी सरफराज अहमद और यूपी-112 के आरक्षी शेखर वर्मा को महिलाओं की हत्या के अनावरण तथा सीरियल किलर की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मुख्यमंत्री का प्रशस्ति पत्र और 25-25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके अलावा एसएसपी ने जनपद में नियुक्त 15 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कंबल, फल और मिठाई वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी मौजूद रहे। मंच का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन शिवम आशुतोष सिंह ने किया।

Bareilly news Live  

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillypolice nis:value=Bareillypolice nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sspbareilly nis:value=SSPBareilly nis:enabled=true nis:link/>
विकास कार्यों की जांच की धमकी देने और जान से मारने की धमकी का आरोप
<nis:link nis:type=tag nis:id=bareillynewslive nis:value=Bareillynewslive nis:enabled=true nis:link/>
पालपुर में युवक की पिटाई और लूट का आरोप, एसएसपी से शिकायत
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के ग्राम पालपुर निवासी गोविंद दास ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर अपने पुत्र सोनू साहू के साथ मारपीट, गला दबाने, रुपये व चांदी की चेन लूटने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

 Bareillypost <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=up nis:value=up nis:enabled=true nis:link/>
अधिवक्ताओं के लिए सुरक्षा कानून बनाने और पांच लाख रुपये के कैशलेस इलाज की मांग

Bareilly news Live
<nis:link nis:type=tag nis:id=आंवला nis:value=आंवला nis:enabled=true nis:link/> में अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार.
<nis:link nis:type=tag nis:id=bareilly nis:value=Bareilly nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=up nis:value=up nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bareillypolice nis:value=Bareillypolice nis:enabled=true nis:link/>
Video 11
Video 12
30 सितंबर से बरेली में होगा रासलीला और भक्त लीलाओं का भव्य मंचन
<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली। nis:value=बरेली। nis:enabled=true nis:link/> श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल (रजि.) की ओर से भारतीय संस्कृति, अध्यात्मिक चेतना और भावात्मक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रासलीला एवं भक्त लीलाओं का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन में वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रासलीला आचार्य स्वामी डा. देवकी नंदन जी महाराज एवं उनकी रास मंडली द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं भक्तिपूर्ण लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आयोजन 30 सितंबर से आठ अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 9:30 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ विभिन्न संतों और भक्तों के जीवन एवं भक्ति प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 30 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं नंदोत्सव लीला से होगी। एक अक्टूबर को भक्त शिरोमणि मीराबाई, दो अक्टूबर को शिव-पार्वती विवाह, तीन अक्टूबर को श्री खाटू श्याम चरित्र, चार अक्टूबर को गिरिराज पूजन एवं छप्पन भोग, पांच अक्टूबर को महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा चरित्र, छह अक्टूबर को प्रभु जगन्नाथ महिमा, सात अक्टूबर को भक्त नरसी मेहता चरित्र एवं नानीबाई का मायरा तथा आठ अक्टूबर को कंस वध, उग्रसेन राजतिलक एवं होली लीला का मंचन किया जाएगा।
देश-विदेश में कर चुके हैं रासलीला का मंचन
प्रेस नोट के अनुसार स्वामी डा. देवकी नंदन जी महाराज का जन्म उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर स्थित कामवन तहसील के सहरा गांव में हुआ। शिक्षा-दीक्षा के बाद वह वृंदावन आए और रासलीला के क्षेत्र में सक्रिय हुए। बचपन से ही उन्होंने श्रीकृष्ण स्वरूप का अभिनय किया। हवेली संगीत, शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य और लोक संगीत के क्षेत्र में भी उन्होंने विशेष पहचान बनाई।
वह पारंपरिक रास एवं रासलीला के आचार्य बताए गए हैं। श्रीकृष्ण रासलीला पर विशेष कार्य के लिए विक्रमशिला हिंदू विद्यापीठ विश्वविद्यालय से उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान किए जाने का भी प्रेस नोट में उल्लेख है। उनके निर्देशन में रासलीला और रामलीला का मंचन देश के विभिन्न हिस्सों के साथ इंग्लैंड, कनाडा, थाईलैंड और अमेरिका सहित कई देशों में भी किया जा चुका है।
प्रेसवार्ता में जुगल किशोर साबू, मोहन गुप्ता, कैलाश चंद्र शर्मा, विकास शर्मा, संजय झंवर, मुकेश अग्रवाल, नवीन गोयल, रामदयाल मोहता, पंकज अग्रवाल, प्रेम शंकर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, आशीष मालू, संजय शर्मा, प्रकाश चंद्र शर्मा, हरिबाबू खंडेलवाल, रिंकू आदि मौजूद रहे।

Bareilly news Live  <nis:link nis:type=tag nis:id=up. nis:value=up. nis:enabled=true nis:link/>
१साल जेल काटने के बाद उम्रकैद, 88 हजार जुर्माना; चार आरोपियों पर कार्रवाई न होने का आरोप
Bareilly news Live
जनगणना-2027: दूसरे चरण में 1 दिसंबर से होगी जनसंख्या गणना, हर व्यक्ति से पूछे जाएंगे करीब 40 सवाल

रिपोर्ट कविता मौर्य 
बरेली।<nis:link nis:type=tag nis:id=विकास nis:value=विकास nis:enabled=true nis:link/> भवन <nis:link nis:type=tag nis:id=सभागार nis:value=सभागार nis:enabled=true nis:link/> में <nis:link nis:type=tag nis:id=सोमवार nis:value=सोमवार nis:enabled=true nis:link/> को <nis:link nis:type=tag nis:id=निदेशक/#मुख्य nis:value=निदेशक/#मुख्य nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रधान nis:value=प्रधान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनगणना nis:value=जनगणना nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अधिकारी, nis:value=अधिकारी, nis:enabled=true nis:link/> उत्तर प्रदेश <nis:link nis:type=tag nis:id=शीतल nis:value=शीतल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वर्मा nis:value=वर्मा nis:enabled=true nis:link/> की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बरेली मंडल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रशिक्षण, जनजागरूकता और गणना प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचिकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना कराई जाएगी। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज किया जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति से करीब 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 35 दिन निर्धारित किए गए हैं।
नहीं मांगा जाएगा कोई दस्तावेज
मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गणना के दौरान नागरिकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा, बल्कि केवल आवश्यक सूचनाएं पूछकर दर्ज की जाएंगी। प्रत्येक व्यक्ति की गणना उसी स्थान पर की जाएगी, जहां वह निर्धारित अवधि में निवास कर रहा होगा।
उन्होंने बताया कि गणना की मूल इकाई पंचायत ग्राम के बजाय राजस्व ग्राम होगी। जेल, वृद्धाश्रम, छात्रावास, पुलिस लाइन सहित अन्य संस्थागत परिसरों की भी शत-प्रतिशत सटीकता के साथ गणना कराई जाएगी। बेघर लोगों की गणना उनके रात्रि विश्राम स्थल पर की जाएगी।
24 अक्टूबर तक पूरा होगा प्रशिक्षण
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एफटी प्रशिक्षण 24 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाए। प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणक अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जनगणना के लिए आवश्यक जानकारियों के संबंध में जागरूक करेंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों को नियुक्ति पत्र और क्षेत्र का आवंटन एक साथ करने के निर्देश दिए गए। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कार्मिकों की ड्यूटी नहीं काटने को कहा गया। जिलाधिकारी कार्मिकों के प्रभारी रहेंगे।
विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों को भी जनगणना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से जनगणना से जुड़ी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।
हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम
बैठक में प्रत्येक जिले में जनगणना के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा जिला जनगणना सेल को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के नियंत्रण कक्ष के रूप में उपयोग करने के निर्देश दिए गए। किसी समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 का उपयोग किया जा सकेगा।
बैठक में मंडलायुक्त <nis:link nis:type=tag nis:id=शंभू nis:value=शंभू nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कुमार, nis:value=कुमार, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाधिकारी nis:value=जिलाधिकारी nis:enabled=true nis:link/> बरेली <nis:link nis:type=tag nis:id=अविनाश nis:value=अविनाश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सिंह, nis:value=सिंह, nis:enabled=true nis:link/> जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी पीलीभीत आलोक कुमार, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त बरेली संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त शाहजहांपुर सौम्या गुरुरानी, सीडीओ बरेली देवयानी सहित मंडल के अपर जिलाधिकारी, नोडल अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एडीएम वित्त एवं राजस्व बरेली संतोष कुमार सिंह ने किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=bareilly nis:value=Bareilly nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=up nis:value=up nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=new nis:value=new nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=रेजीडेंसी nis:value=रेजीडेंसी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गार्डन nis:value=गार्डन nis:enabled=true nis:link/> में 20 दिन में दो बार कमर तक भरा सीवर का पानी, 180 परिवार परेशान
<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली। nis:value=बरेली। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पॉश nis:value=पॉश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कॉलोनी nis:value=कॉलोनी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रेजीडेंसी nis:value=रेजीडेंसी nis:enabled=true nis:link/> गार्डन में जलभराव ने करीब 180 परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि 20 दिन के भीतर दो बार घरों में कमर तक सीवर का गंदा पानी भर गया। छह सितंबर के बाद 27 सितंबर को दोबारा पानी भरने से लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया। उनका कहना है कि समस्या केवल बारिश के पानी की नहीं, बल्कि संजय नगर की ओर से आने वाली सीवर लाइन के फटने और बैक मारने से गंदा पानी कॉलोनी में पहुंच रहा है।
कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि पानी घरों में घुसने से किचन, बिजली के उपकरण और इन्वर्टर बंद हो गए हैं। बच्चों को घरों से बाहर निकालना मुश्किल है और पीने के पानी तक की परेशानी हो रही है। लोगों के मुताबिक, पानी भरने से बेड, एसी, वाहन समेत घरेलू सामान को काफी नुकसान हुआ है। करीब 30 परिवारों के लोग बीमार होने की बात भी कही जा रही है।
ट्रैक्टर से निकल रहे लोग, महिला के घायल होने का दावा
जलभराव के कारण कॉलोनी से बाहर निकलने के लिए लोगों को ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का दावा है कि सात सितंबर को ट्रैक्टर से निकलते समय एक महिला हादसे का शिकार होकर घायल हो गई थी। लोगों का कहना है कि लगातार जलभराव के कारण रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
मेयर से लगाई गुहार
समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने मेयर से मुलाकात कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया कि सोमवार से टीम भेजकर मौके का सर्वे कराया जाएगा। सिविल लाइंस क्षेत्र की पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को दुरुस्त कराने के साथ जरूरत पड़ने पर नई लाइन डालने की बात भी कही गई।
बिल्डर पर भी लगाए आरोप
कॉलोनीवासियों ने बिल्डर पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि कॉलोनी विकसित करने के बाद बिल्डर ऑस्ट्रेलिया चला गया और अब समस्याओं के समाधान के लिए कोई सुध लेने वाला नहीं है। हालांकि बिल्डर पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। <nis:link nis:type=tag nis:id=कमेंट nis:value=कमेंट nis:enabled=true nis:link/> करें <nis:link nis:type=tag nis:id=शेयर nis:value=शेयर nis:enabled=true nis:link/> करें

Bareilly news Live  <nis:link nis:type=tag nis:id=breaking nis:value=breaking nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=up nis:value=up nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nagar nis:value=Nagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nigam nis:value=Nigam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bareilly nis:value=Bareilly nis:enabled=true nis:link/>
गांव में जलभराव से परेशान ग्रामीण, नाला निर्माण की मांग

बरेली। आंवला तहसील क्षेत्र के ग्राम चंपतपुर पुरा वलिया में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव से पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद गांव का पानी घरों में भर जाता है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायती पत्र में बताया गया कि पूर्व में पुराने मंदिर के पश्चिम स्थित तालाब में गांव का पानी एकत्र होता था, जिससे जलनिकासी की समस्या नहीं थी। आरोप है कि वर्तमान में उक्त तालाब को पाट दिया गया है और वहां मकान बना लिए गए हैं। इसके कारण बारिश का पानी गांव में ही रुकने लगा है।
ग्रामीणों के अनुसार जलभराव के कारण घरों में पानी भर रहा है और लोगों को आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से गांव के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। शिकायती पत्र पर ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareilly nis:value=Bareilly nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=up nis:value=up nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
जर्जर दीवार गिरने के बाद डीएम से विद्यालय भवन खाली कराने की मांग
<nis:link nis:type=tag nis:id=आर्य nis:value=आर्य nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समाज nis:value=समाज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अनाथालय nis:value=अनाथालय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली nis:value=बरेली nis:enabled=true nis:link/> ने <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाधिकारी nis:value=जिलाधिकारी nis:enabled=true nis:link/> को पत्र देकर कालीचरण डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन को खाली कराने की मांग की है। संस्था का कहना है कि भवन और परिसर की एक जर्जर दीवार हाल में गिर गई, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
पत्र के अनुसार, करीब 40 फीट लंबी और लगभग 10 फीट ऊंची जर्जर दीवार 8-9 तथा 27-28 सितंबर की मध्यरात्रि में गिर गई। संस्था ने दावा किया है कि नगर निगम की ओर से भवन को वर्ष 2019 में ही जर्जर घोषित किया जा चुका है। संस्था का कहना है कि इस संबंध में प्रशासन को पूर्व में भी पत्र और आईजीआरएस के माध्यम से सूचना दी गई थी।
आर्य समाज अनाथालय ने आरोप लगाया है कि भवन उसकी संपत्ति पर संचालित हो रहा है और डीएवी प्रबंधन द्वारा बिना वैध लीज/किरायेदारी के विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। संस्था ने डीएम से मांग की है कि जर्जर भवन को तत्काल खाली कराया जाए और वहां किसी भी प्रकार के संचालन पर रोक लगाई जाए।
संस्था ने यह भी कहा है कि भवन खाली कराकर उसे भूस्वामी आर्य समाज अनाथालय को सौंपा जाए, ताकि वह जर्जर भवन को हटाने और परिसर को सुरक्षित करने की कार्रवाई कर सके।

Bareilly news Live  <nis:link nis:type=tag nis:id=up nis:value=up nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/>
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में संगीतमय सुंदरकांड पाठ, विश्व शांति की कामना
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के 28वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को महाविद्यालय परिसर स्थित श्रीराम मंदिर में वैश्विक शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना के लिए संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री रामायण संकीर्तन मंडल की संगीतमय प्रस्तुतियों से पूरा महाविद्यालय परिसर राममय हो गया।
कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल (फन सिटी), महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, डॉ. नुपूर गोयल, प्रीती अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल और उपमा अग्रवाल समेत समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रवक्ता डॉ. संजीव कुमार सक्सेना को विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त करने पर प्रबंध समिति की ओर से सम्मानित किया गया। निदेशक डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल और प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल समेत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना कर विश्व शांति और समृद्धि की कामना की।

Bareilly news Live  <nis:link nis:type=tag nis:id=up nis:value=up nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=new nis:value=new nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viral nis:value=viral nis:enabled=true nis:link/>
अतिवृष्टि से बरेली में दो लोगों की मौत, 39 मकान क्षतिग्रस्त; राहत-बचाव कार्य जारी
बरेली। अतिवृष्टि और जलभराव से उत्पन्न परिस्थितियों पर जिला प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर तहसीलवार क्षति का सर्वे कराया जा रहा है। अब तक जिले में 39 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना तहसीलों द्वारा पोर्टल पर दी गई है। वहीं बारिश के दौरान अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत की सूचना प्रशासन को मिली है।
मीरगंज तहसील के गौरा लोकनाथपुर में खपरैल गिरने से फूला देवी की मृत्यु हो गई। वहीं नवाबगंज के मिर्जापुर जागीर में 26 सितंबर को कृपाल सिंह पुत्र रूम सिंह इन्वर्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान बिजली आने से उन्हें करंट लग गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल एसआरएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
प्रशासन के अनुसार दोनों मामलों की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त मकानों का राजस्व टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर सत्यापन कराया जा रहा है।
जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी
अधिक जलभराव वाले क्षेत्रों में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकारियों को पंपसेट समेत अन्य माध्यमों से पानी की निकासी के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी स्वयं अपर जिलाधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, विद्युत विभाग, नगर निकाय और खंड विकास अधिकारियों से लगातार स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त तारों और ट्रांसफार्मरों को भी ठीक कराया जा रहा है।
गौशालाओं और फसलों की निगरानी
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और उनकी टीम द्वारा जिले की गौशालाओं का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निराश्रित गोवंश के लिए चारा, पानी और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। पशुहानि के मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं अतिवृष्टि से फसलों को हुई संभावित क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व टीमें गांव-गांव पहुंच रही हैं। लेखपाल और राजस्व कर्मचारी फसल क्षति का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल क्षति पाए जाने पर पात्र किसानों को नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने और जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति या जलभराव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
रिपोर्ट : अवधेश शर्मा

Bareilly news Live  

Amir Khan Bareilly 

<nis:link nis:type=tag nis:id=जिला nis:value=जिला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अधिकारी nis:value=अधिकारी nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=विष्णु nis:value=विष्णु nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=धाम nis:value=धाम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कॉलोनी nis:value=कॉलोनी nis:enabled=true nis:link/> में जलभराव, घरों में कैद हुए लोग
गलियों-मोहल्लों में घुसा बारिश का पानी, निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी

<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली। nis:value=बरेली। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लगातार nis:value=लगातार nis:enabled=true nis:link/> हो रही भारी बारिश के चलते विष्णु धाम कॉलोनी में जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। कॉलोनी की गलियों और मोहल्लों में बारिश का पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर पानी जमा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद गलियों में पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। लोगों को जरूरी काम के लिए भी घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण कई परिवार घरों में ही कैद होकर रह गए हैं।
लोगों ने बताया कि जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान हर बार ऐसी स्थिति बन जाती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन के साथ ही घरों के आसपास गंदगी और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने नगर निगम से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने और कॉलोनी में जमा पानी निकलवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

 Bareilly news  Live
खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह में <nis:link nis:type=tag nis:id=अनूप nis:value=अनूप nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जलोटा nis:value=जलोटा nis:enabled=true nis:link/> होंगे सम्मानित, <nis:link nis:type=tag nis:id=28 nis:value=28 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सितंबर nis:value=सितंबर nis:enabled=true nis:link/> को <nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली nis:value=बरेली nis:enabled=true nis:link/> आएंगे

होटल रामाडा में होगा भव्य आयोजन, देशभर से खत्री समाज के प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद

<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली। nis:value=बरेली। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=समस्त nis:value=समस्त nis:enabled=true nis:link/> ₹खत्री महासभा की ओर से 28 सितंबर को बरेली में खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार अनूप जलोटा भी शामिल होंगे। उन्हें संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। अनूप जलोटा के बरेली आगमन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है।
आयोजकों के मुताबिक समारोह 28 सितंबर की रात आठ बजे होटल रामाडा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में खत्री समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक भागीदारी समेत समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली खत्री समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजक सौरभ मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। सहसंयोजक विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में देश के करीब 14 राज्यों और लगभग 100 शहरों से खत्री समाज के प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि समाज की संख्या और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के बावजूद राजनीतिक क्षेत्र में अपेक्षित भागीदारी को लेकर समाज में चर्चा की आवश्यकता है। समारोह में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और समाज को संगठित करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा।
कार्यक्रम में अनूप जलोटा के अलावा अनंत अरोड़ा, किशोर सेठ, नीरज मेहरोत्रा, हरि कपूर, विशाल मेहरोत्रा और रजनी मेहरोत्रा समेत समाज के कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी रहेगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
समस्त खत्री महासभा ने समाज के लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन समाज की एकजुटता, प्रतिभाओं के सम्मान और भविष्य की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareilly nis:value=Bareilly nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=up nis:value=up nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=रेजीडेंसी nis:value=रेजीडेंसी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गार्डन nis:value=गार्डन nis:enabled=true nis:link/> में <nis:link nis:type=tag nis:id=जलभराव nis:value=जलभराव nis:enabled=true nis:link/> से <nis:link nis:type=tag nis:id=हाहाकार, nis:value=हाहाकार, nis:enabled=true nis:link/> कई <nis:link nis:type=tag nis:id=परिवार nis:value=परिवार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पलायन nis:value=पलायन nis:enabled=true nis:link/> को <nis:link nis:type=tag nis:id=मजबूर nis:value=मजबूर nis:enabled=true nis:link/>
बरेली। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अभी तक नहीं निकल पाया था कि रविवार को हुई तेज बारिश ने रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी में हालात और बिगाड़ दिए। कई घरों में पानी घुसने से परिवार पलायन कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी घरों में फंसे हुए हैं। सड़क पर खड़ी कारें, बाइक और स्कूटर पानी में डूबे नजर आए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=समाजवादी nis:value=समाजवादी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पार्टी nis:value=पार्टी nis:enabled=true nis:link/> के <nis:link nis:type=tag nis:id=जिलाध्यक्ष nis:value=जिलाध्यक्ष nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शुभलेश nis:value=शुभलेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यादव nis:value=यादव nis:enabled=true nis:link/> के निर्देश पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मुंडे और जिला सचिव अविन्द्र सिंह बेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कॉलोनी का दौरा किया। कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली से जलभराव वाले क्षेत्र में पहुंचे और कुछ प्रभावित परिवारों को सामान समेत सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पॉश कॉलोनी रेजीडेंसी गार्डन में यह स्थिति है तो गरीब बस्तियों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने नगर निगम पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मुंडे ने कहा कि लोगों के वाहन पानी में डूबे हैं और कई परिवार परेशान हैं। जिला सचिव अविन्द्र सिंह बेदी ने तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज ने कहा कि जलभराव से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है और घरों में पानी भरने से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। इस दौरान राम सेवक प्रजापति, प्रताप प्रजापति, गंगा सिंह यादव, सोनू, मोनू, राकेश, राजेश और सुरेंद्र गंगवार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareilly nis:value=Bareilly nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=भारी nis:value=भारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बारिश nis:value=बारिश nis:enabled=true nis:link/> के चलते बरेली में 28 <nis:link nis:type=tag nis:id=सितंबर nis:value=सितंबर nis:enabled=true nis:link/> को सभी स्कूल-कॉलेज बंद
<nis:link nis:type=tag nis:id=बरेली, nis:value=बरेली, nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=27 nis:value=27 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सितंबर। nis:value=सितंबर। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=लगातार nis:value=लगातार nis:enabled=true nis:link/> हो रही भारी वर्षा और जलभराव को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपद में 28 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुसार जिले के समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों तथा डिग्री कॉलेजों में सोमवार को शिक्षण कार्य बंद रहेगा। यह आदेश यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=bareilly nis:value=Bareilly nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=news nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/>