
खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह में #अनूप #जलोटा होंगे सम्मानित, #28 #सितंबर को #बरेली आएंगे
होटल रामाडा में होगा भव्य आयोजन, देशभर से खत्री समाज के प्रतिनिधियों के पहुंचने की उम्मीद
#बरेली। #समस्त ₹खत्री महासभा की ओर से 28 सितंबर को बरेली में खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में प्रसिद्ध गायक एवं संगीतकार अनूप जलोटा भी शामिल होंगे। उन्हें संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। अनूप जलोटा के बरेली आगमन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह है।
आयोजकों के मुताबिक समारोह 28 सितंबर की रात आठ बजे होटल रामाडा में आयोजित होगा। कार्यक्रम में खत्री समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक भागीदारी समेत समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली खत्री समाज की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
आयोजक सौरभ मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही समाज के लोगों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। सहसंयोजक विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में देश के करीब 14 राज्यों और लगभग 100 शहरों से खत्री समाज के प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि समाज की संख्या और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के बावजूद राजनीतिक क्षेत्र में अपेक्षित भागीदारी को लेकर समाज में चर्चा की आवश्यकता है। समारोह में राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और समाज को संगठित करने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा।
कार्यक्रम में अनूप जलोटा के अलावा अनंत अरोड़ा, किशोर सेठ, नीरज मेहरोत्रा, हरि कपूर, विशाल मेहरोत्रा और रजनी मेहरोत्रा समेत समाज के कई प्रमुख लोगों की मौजूदगी रहेगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
समस्त खत्री महासभा ने समाज के लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन समाज की एकजुटता, प्रतिभाओं के सम्मान और भविष्य की दिशा तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा।
#Bareilly #news #live #up #news