
#रेजीडेंसी #गार्डन में #जलभराव से #हाहाकार, कई #परिवार #पलायन को #मजबूर
बरेली। पिछले दिनों हुई बारिश का पानी अभी तक नहीं निकल पाया था कि रविवार को हुई तेज बारिश ने रेजीडेंसी गार्डन कॉलोनी में हालात और बिगाड़ दिए। कई घरों में पानी घुसने से परिवार पलायन कर रिश्तेदारों के यहां रहने को मजबूर हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अभी भी घरों में फंसे हुए हैं। सड़क पर खड़ी कारें, बाइक और स्कूटर पानी में डूबे नजर आए।
#समाजवादी #पार्टी के #जिलाध्यक्ष #शुभलेश #यादव के निर्देश पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मुंडे और जिला सचिव अविन्द्र सिंह बेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कॉलोनी का दौरा किया। कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली से जलभराव वाले क्षेत्र में पहुंचे और कुछ प्रभावित परिवारों को सामान समेत सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।
जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि पॉश कॉलोनी रेजीडेंसी गार्डन में यह स्थिति है तो गरीब बस्तियों के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने नगर निगम पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं करने का आरोप लगाया। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मुंडे ने कहा कि लोगों के वाहन पानी में डूबे हैं और कई परिवार परेशान हैं। जिला सचिव अविन्द्र सिंह बेदी ने तत्काल पंप लगाकर पानी निकालने और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज ने कहा कि जलभराव से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है और घरों में पानी भरने से बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। इस दौरान राम सेवक प्रजापति, प्रताप प्रजापति, गंगा सिंह यादव, सोनू, मोनू, राकेश, राजेश और सुरेंद्र गंगवार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Bareilly #news #live