जनगणना-2027: दूसरे चरण में 1 दिसंबर से होगी जनसंख्या गणना, हर व्यक्ति से पूछे जाएंगे करीब 40 सवाल
रिपोर्ट कविता मौर्य
बरेली।#विकास भवन #सभागार में #सोमवार को #निदेशक/#मुख्य #प्रधान #जनगणना #अधिकारी, उत्तर प्रदेश #शीतल #वर्मा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बरेली मंडल की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रशिक्षण, जनजागरूकता और गणना प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचिकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना कराई जाएगी। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति का विवरण दर्ज किया जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति से करीब 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए 35 दिन निर्धारित किए गए हैं।
नहीं मांगा जाएगा कोई दस्तावेज
मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने स्पष्ट किया कि गणना के दौरान नागरिकों से कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा, बल्कि केवल आवश्यक सूचनाएं पूछकर दर्ज की जाएंगी। प्रत्येक व्यक्ति की गणना उसी स्थान पर की जाएगी, जहां वह निर्धारित अवधि में निवास कर रहा होगा।
उन्होंने बताया कि गणना की मूल इकाई पंचायत ग्राम के बजाय राजस्व ग्राम होगी। जेल, वृद्धाश्रम, छात्रावास, पुलिस लाइन सहित अन्य संस्थागत परिसरों की भी शत-प्रतिशत सटीकता के साथ गणना कराई जाएगी। बेघर लोगों की गणना उनके रात्रि विश्राम स्थल पर की जाएगी।
24 अक्टूबर तक पूरा होगा प्रशिक्षण
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि एफटी प्रशिक्षण 24 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाए। प्रशिक्षण प्राप्त प्रगणक अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को जनगणना के लिए आवश्यक जानकारियों के संबंध में जागरूक करेंगे। प्रशिक्षण के बाद प्रगणकों को नियुक्ति पत्र और क्षेत्र का आवंटन एक साथ करने के निर्देश दिए गए। विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कार्मिकों की ड्यूटी नहीं काटने को कहा गया। जिलाधिकारी कार्मिकों के प्रभारी रहेंगे।
विद्यालयों के माध्यम से अभिभावकों को भी जनगणना के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के माध्यम से जनगणना से जुड़ी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया।
हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम
बैठक में प्रत्येक जिले में जनगणना के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने तथा जिला जनगणना सेल को जिला सूचना विज्ञान अधिकारी के नियंत्रण कक्ष के रूप में उपयोग करने के निर्देश दिए गए। किसी समस्या या शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 का उपयोग किया जा सकेगा।
बैठक में मंडलायुक्त #शंभू #कुमार, #जिलाधिकारी बरेली #अविनाश #सिंह, जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, जिलाधिकारी पीलीभीत आलोक कुमार, जिलाधिकारी शाहजहांपुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त बरेली संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त शाहजहांपुर सौम्या गुरुरानी, सीडीओ बरेली देवयानी सहित मंडल के अपर जिलाधिकारी, नोडल अधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संचालन एडीएम वित्त एवं राजस्व बरेली संतोष कुमार सिंह ने किया।
#Bareilly #news #live #up #new