#रेजीडेंसी #गार्डन में 20 दिन में दो बार कमर तक भरा सीवर का पानी, 180 परिवार परेशान
#बरेली। #पॉश #कॉलोनी #रेजीडेंसी गार्डन में जलभराव ने करीब 180 परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि 20 दिन के भीतर दो बार घरों में कमर तक सीवर का गंदा पानी भर गया। छह सितंबर के बाद 27 सितंबर को दोबारा पानी भरने से लोगों का घरेलू सामान खराब हो गया। उनका कहना है कि समस्या केवल बारिश के पानी की नहीं, बल्कि संजय नगर की ओर से आने वाली सीवर लाइन के फटने और बैक मारने से गंदा पानी कॉलोनी में पहुंच रहा है।
कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि पानी घरों में घुसने से किचन, बिजली के उपकरण और इन्वर्टर बंद हो गए हैं। बच्चों को घरों से बाहर निकालना मुश्किल है और पीने के पानी तक की परेशानी हो रही है। लोगों के मुताबिक, पानी भरने से बेड, एसी, वाहन समेत घरेलू सामान को काफी नुकसान हुआ है। करीब 30 परिवारों के लोग बीमार होने की बात भी कही जा रही है।
ट्रैक्टर से निकल रहे लोग, महिला के घायल होने का दावा
जलभराव के कारण कॉलोनी से बाहर निकलने के लिए लोगों को ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का दावा है कि सात सितंबर को ट्रैक्टर से निकलते समय एक महिला हादसे का शिकार होकर घायल हो गई थी। लोगों का कहना है कि लगातार जलभराव के कारण रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है।
मेयर से लगाई गुहार
समस्या से परेशान कॉलोनीवासियों ने मेयर से मुलाकात कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। मेयर ने लोगों को आश्वासन दिया कि सोमवार से टीम भेजकर मौके का सर्वे कराया जाएगा। सिविल लाइंस क्षेत्र की पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों को दुरुस्त कराने के साथ जरूरत पड़ने पर नई लाइन डालने की बात भी कही गई।
बिल्डर पर भी लगाए आरोप
कॉलोनीवासियों ने बिल्डर पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि कॉलोनी विकसित करने के बाद बिल्डर ऑस्ट्रेलिया चला गया और अब समस्याओं के समाधान के लिए कोई सुध लेने वाला नहीं है। हालांकि बिल्डर पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। #कमेंट करें #शेयर करें
Bareilly news Live #breaking #news #up #Nagar #Nigam #Bareilly