Public App Logo
Profile Picture

VINDHYA PRADESH TV

@r.n.jayswal
322Followers
14Following
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को जनता के बीच आने के लिए अडे पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना!
भारी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचे स्थानीय लोग!
*रीवा महिला थाने से 90 किमी दूर से एक माह की बच्ची लेकर आई पीड़िता को लौटाया, चाकघाट की अंजली बेलदार के साथ पति रोशन ने की मारपीट, एक घंटे बैठाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने से किया इनकार*

*घरेलू हिंसा से पीड़ित होकर मदद के लिए पहुंची थी महिला थाना, थाना प्रभारी ने कहा- चाकघाट थाने जाओ, 4 साल से चल रहा है विवाद, बेटी के रोने पर नाराज होकर पीटा और घर से निकाला, पुलिस की उदासीनता फिर उजागर*

रीवा। रीवा में महिला थाना और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति पुलिस की उदासीनता एक बार फिर सामने आई है। चाकघाट थाना क्षेत्र की एक महिला घरेलू हिंसा से पीड़ित होकर अपनी एक माह की अबोध बच्ची के साथ 90 किलोमीटर दूर से मदद के लिए महिला थाना पहुंची, लेकिन थाना प्रभारी का दिल नहीं पसीजा।पीड़िता को करीब एक घंटे तक थाने में बैठाने के बाद यह कहकर वापस भेज दिया गया कि रिपोर्ट चाकघाट थाने में दर्ज कराएं। लगभग 90 किलोमीटर दूर से एक माह की बच्ची को लेकर महिला थाना आने के बावजूद उनकी फरियाद दर्ज नहीं की गई। पीड़िता अंजली बेलदार ने बताया कि उनके पति रोशन ने उनके साथ मारपीट की। बेटी के रोने पर नाराज होकर उन्हें पीटा और घर से निकाल दिया। उनका विवाद चार साल से चल रहा है।

इस घटना से साफ होता है कि किस तरह फरियादियों को थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और महिला थाना भी पीड़ित महिलाओं की मदद करने में नाकाम साबित हो रहा है।
*रीवा APSU में NSUI का जोरदार प्रदर्शन, 25 सूत्रीय मांगों को लेकर कुलगुरु के घेराव को निकले 150 छात्र, बैरिकेड तोड़े, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, चली वाटर कैनन*

*जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन, परीक्षा में देरी, नियुक्तियों में अनियमितता और वित्तीय घोटाले की जांच की मांग, बुधवार को फिर प्रदर्शन और सोमवार से भूख हड़ताल की चेतावनी*

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (APSU) में सोमवार को NSUI ने 25 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में करीब 150 छात्र और कार्यकर्ता कुलगुरु का घेराव करने के लिए विश्वविद्यालय की ओर बढ़े।
विश्वविद्यालय गेट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने की कोशिश की, तो छात्रों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बन गई और जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

*ये है 25 सूत्रीय मांगें*
एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में भारी अनियमितताएं हो रही हैं। परीक्षा और परिणामों में लगातार देरी हो रही है, नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी की जा रही है और वित्तीय मामलों में गड़बड़ी है। छात्रवृत्ति, पीएचडी प्रवेश और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं समेत कुल 25 मांगें संगठन ने रखी हैं। पंकज उपाध्याय ने कहा कि संगठन लंबे समय से छात्रों की समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहा है, लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा। छात्रों को हर काम के लिए भटकना पड़ रहा है।

*बुधवार को फिर प्रदर्शन, सोमवार से भूख हड़ताल*
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि समस्याओं का समाधान करने के बजाय पुलिस बल के जरिए आंदोलन को दबाने का प्रयास किया गया। पंकज उपाध्याय ने चेतावनी दी है कि बुधवार को फिर विश्वविद्यालय में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा और इसके बाद आगामी सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि जब तक मामलों की जांच और दोषियों पर एफआईआर नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वे घोटालों से जुड़े दस्तावेज और प्रमाण लेकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

उधर विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई है और प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
*रीवा में लैंडमार्क होटल के पास रात 2 बजे सड़क हादसे के बाद गैंगवार, थार और बोलेरो में जमकर तोड़फोड़, हथियार लेकर पहुंचे दोनों पक्ष, समान थाना पुलिस ने गाड़ियां जब्त की*

*अमन चतुर्वेदी एलेक्स गैंग कैलाशपुरी और आशीष पटेल, अभी पटेल, अमन रॉक, प्रखर हंटर गैंग इटौरा के बीच विवाद, तेज रफ्तार वाहनों की भिड़ंत के बाद शुरू हुआ हंगामा, दोनों पक्षों से पूछताछ जारी*

रीवा। रीवा शहर में रविवार देर रात सड़क हादसे के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। घटना रात करीब 2 बजे लैंडमार्क होटल के पास की है, जहां हंगामे की स्थिति बन गई।
जानकारी के मुताबिक, पहले तेज रफ्तार थार और बोलेरो वाहनों की आपस में भिड़ंत हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर मौके पर पहुंचे थे और दोनों वाहनों में जमकर तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया।

विवाद अमन चतुर्वेदी, एलेक्स गैंग निवासी कैलाशपुरी और आशीष पटेल, अभी पटेल, अमन रॉक और प्रखर हंटर गैंग निवासी इटौरा के बीच होना बताया जा रहा है। सूचना पर समान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को थाने में खड़ा कराया।

समान थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद और मारपीट हुई है। मामले में संज्ञान लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*रीवा में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 10 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, यातायात थाने के सामने चला चेकिंग अभियान, गाड़ियों से उतरवाई काली फिल्म, वसूला जुर्माना, हेलमेट-सीट बेल्ट की दी हिदायत*

*सोमवार को यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों को समझाइश, थाना प्रभारी अनिमा शर्मा ने दोपहिया चालकों से की अपील- जान की हिफाजत के लिए हमेशा हेलमेट पहनकर ही चलाएं वाहन*

रीवा। रीवा में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे दस दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सोमवार को यातायात थाने के सामने पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर गाड़ियों पर लगी काली फिल्म के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों से काली फिल्म उतरवाई और चालकों से जुर्माना वसूला गया। साथ ही बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को भी हिदायत दी गई।

यातायात थाना प्रभारी अनिमा शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। काली फिल्म लगे वाहनों से अपराध की संभावना बढ़ती है, इसलिए उनके खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा और अपनी जान की हिफाजत को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
*रीवा के सोहागी कस्बे में प्रार्थना सभा को लेकर बवाल, आर्थिक लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, स्थानीय लोगों ने किया विरोध, दो गिरफ्तार अज्ञात पर भी केस दर्ज*

*एक कमरे में चल रही थी प्रार्थना सभा, सोमवार को बड़ी संख्या में जुटे थे लोग, विरोध के बाद भीड़ जमा, सोहागी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया मामला, थाना प्रभारी कमलेश साहू ने की पुष्टि*

रीवा। रीवा जिले के सोहागी कस्बे में सोमवार को एक कमरे में चल रही प्रार्थना सभा को लेकर जमकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने सभा में आर्थिक लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस स्थान पर नियमित रूप से बड़ी संख्या में लोग प्रार्थना सभा में शामिल होने पहुंचते थे। सोमवार को भी सभा चल रही थी। इसी दौरान लोगों ने वहां पहुंचकर विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।
स्थिति बिगड़ने की सूचना पर सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझाइश देकर मामला शांत कराया। इसके बाद सभा से जुड़े लोगों और विरोध करने वालों को थाने लाया गया।
थाने लाकर पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की। सभा में होने वाली गतिविधियों और लगाए गए आरोपों की जानकारी जुटाई गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सभा में आने वाले लोगों को आर्थिक मदद और अन्य तरह के लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था।

*दो गिरफ्तार, अज्ञात के खिलाफ भी केस*
सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि लालच देकर धर्मांतरण कराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अज्ञात के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच में जिन लोगों की भूमिका सामने आएगी, उनके नाम भी मामले में जोड़े जाएंगे।

पुलिस यह पता लगा रही है कि सभा में कौन-कौन लोग शामिल होते थे और वहां किस तरह की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
*रीवा नौबस्ता JP पावर प्लांट कैंटीन कर्मचारी राजेश सोधिया की संदिग्ध मौत पर तीसरे दिन समझौता, 2 दिन तक PM रुका, शव रखकर प्रदर्शन, प्रबंधन ने दिया पेंशन-नौकरी-मुआवजे का लिखित आश्वासन*

*शनिवार सुबह 11 बजे सीने में दर्द की शिकायत को अधिकारियों ने किया नजरअंदाज, परिजनों का आरोप- लापरवाही से गई जान, रविवार को SGMH के बाहर सैकड़ों कर्मचारी-परिजनों ने किया प्रदर्शन, 30 लाख मुआवजे पर अड़े थे*

रीवा। रीवा के नौबस्ता चौकी क्षेत्र स्थित जेपी पावर प्लांट की एचई-डब्ल्यू कैंटीन में कार्यरत कर्मचारी राजेश सोधिया की शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में हृदयगति रुकने से हुई मौत के मामले में सोमवार को तीसरे दिन आखिरकार समझौता होने के बाद पीएम कराया गया।परिजनों का आरोप था कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत को अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज किए जाने के कारण उनकी जान गई। इसी लापरवाही के विरोध में रविवार को सैकड़ों कर्मचारी व परिजन संजय गांधी चिकित्सालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी 30 लाख रुपए मुआवजे, पत्नी को प्रतिमाह पेंशन तथा आश्रित को नौकरी की मांग पर अड़े हुए थे, जिसके चलते पिछले दो दिनों से पोस्टमॉर्टम रुका हुआ था। रविवार शाम जेपी प्रबंधन, पुलिस और परिजनों के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद आखिरकार सहमति बन गई। समझौते के तहत प्रबंधन ने मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन, आश्रित बेटे को नौकरी देने के साथ-साथ बीमा के अनुसार मुआवजा व आर्थिक सहायता देने का लिखित आश्वासन दिया।

इस समझौते के बाद सोमवार सुबह तीसरे दिन राजेश सोधिया के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
*रीवा अटल कुंज भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल और नगर पालिका अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी अपनी असफलता का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रहे*

*चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रम फैलाने का आरोप, मुख्य चुनाव आयुक्त 26 सितंबर को कर चुके हैं स्पष्ट- पत्र का SIR और नीतिगत विषय से कोई लेना-देना नहीं, आंतरिक प्रशासनिक मामला, राहुल गांधी देश से मांगे माफी*

रीवा। रीवा के भाजपा कार्यालय अटल कुंज में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल और नगर पालिका अध्यक्ष व्यंकटेश पांडेय ने संयुक्त रूप से कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी लगातार हो रही राजनीतिक असफलताओं का ठीकरा देश की संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ रहे हैं। वे चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष और स्वतंत्र संस्था के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि जबकि मुख्य चुनाव आयुक्त 26 सितंबर को ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि जिस विचाराधीन पत्र को लेकर कांग्रेस हंगामा कर रही है, उसका किसी नीतिगत विषय या एसआईआर से कोई संबंध नहीं है। यह केवल प्रतिनियुक्ति पर आए एक अधिकारी के प्रशासनिक कामकाज से जुड़ा आंतरिक मामला था।

नीता कोल और व्यंकटेश पांडेय ने कहा कि चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद कांग्रेस की राजनीति पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। कांग्रेस बिना तथ्यों के संस्थाओं को बदनाम करने का काम कर रही है। इसलिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

पत्रकार वार्ता में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
*विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में सम्मानित हुए रीवा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर त्रिपाठी*

रीवा। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में रीवा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एस के त्रिपाठी सतना में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किए गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 27 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम। (दिल की बातें हम भी जानें) पर दिल के ऐसे डॉक्टरों का सम्मान किया गया जिनका  हृदय की सुरक्षा में सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हुए दिल की बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारियां प्रदान की। सतना के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के कार्डियक सर्जन डॉक्टर जुगल किशोर मिश्र, नागपुर के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रमोद अंबेडकर, जबलपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नवीन शर्मा एवं रीवा के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एस के त्रिपाठी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि वैसे तो विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को मनाया जाता है लेकिन दो दिन पहले ही इस कार्यक्रम का सतना में पहली बार आयोजन कर विख्यात दिल के डाक्टरों को सम्मानित किया गया जो  प्रशंसनीय रहा।
जोधपुर द्वितीय में सरपंच पद के उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज है।

सरपंच पद के प्रत्याशी राजू तिवारी लगातार मतदाताओं के बीच पहुंचकर अपने समाजसेवा कार्यों और क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं बता रहे हैं।

राजू तिवारी का कहना है कि जनता उन्हें मौका देती है तो गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा।

राजू तिवारी ने युवाओं के लिए बेहतर अवसर, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा संबंधी सुविधाओं में सुधार, गांव की सड़कों और आवागमन की व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जाएगा और गांव के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

अपने समाजसेवा कार्यों को जनता के सामने रखते हुए राजू तिवारी ने मतदाताओं से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की।

अब जोधपुर द्वितीय के मतदाताओं का फैसला क्या होगा, यह चुनाव परिणाम के बाद ही सामने आएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=राजूतिवारी nis:value=राजूतिवारी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rajutiwari nis:value=RajuTiwari nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जोधपुरद्वितीय nis:value=जोधपुरद्वितीय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरपंचउपचुनाव nis:value=सरपंचउपचुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरपंचचुनाव nis:value=सरपंचचुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामपंचायत nis:value=ग्रामपंचायत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जोधपुरद्वितीयउपचुनाव nis:value=जोधपुरद्वितीयउपचुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नईगढ़ी nis:value=नईगढ़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊगंज nis:value=मऊगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊगंजजिला nis:value=मऊगंजजिला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गांवकाविकास nis:value=गांवकाविकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शिक्षा nis:value=शिक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वास्थ्य nis:value=स्वास्थ्य nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सड़क nis:value=सड़क nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पेयजल nis:value=पेयजल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनसेवा nis:value=जनसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीणविकास nis:value=ग्रामीणविकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतचुनाव nis:value=पंचायतचुनाव nis:enabled=true nis:link/>
जोधपुर द्वितीय में चुनाव प्रचार थमा, कल मतदान 🗳️

सरपंच उपचुनाव में अब मतदाताओं की बारी। वर्तमान सरपंच संतोष दुबे ने अपने 6 महीने के कार्यकाल में किए गए 2 नाली, 3 PCC सड़क, स्टॉप डैम सहित कई विकास कार्यों को लेकर समर्थन का दावा किया है।

कल सुबह 7 बजे से मतदान, अब जनता की बारी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=जोधपुरद्वितीय nis:value=जोधपुरद्वितीय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरपंचउपचुनाव nis:value=सरपंचउपचुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उपचुनाव nis:value=उपचुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मतदान nis:value=मतदान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चुनावप्रचार nis:value=चुनावप्रचार nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पंचायतचुनाव nis:value=पंचायतचुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=संतोषदुबे nis:value=संतोषदुबे nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नईगढ़ी nis:value=नईगढ़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊगंज nis:value=मऊगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ग्रामीणविकास nis:value=ग्रामीणविकास nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनताकाफैसला nis:value=जनताकाफैसला nis:enabled=true nis:link/>
*इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख बढ़ी।*
⚡ टूटा बिजली का पोल, पेड़ पर बंधा तार… ग्रामीण बोले- पेड़ में दौड़ रहा करंट!

नईगढ़ी, मऊगंज। जनपद पंचायत नईगढ़ी अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ल में बिजली व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली का पोल टूटने के बाद तार को नए पोल से जोड़ने के बजाय पेड़ के सहारे बांध दिया गया है। ग्रामीणों का दावा है कि पेड़ में करंट प्रवाहित हो रहा है, जिससे आसपास से गुजरने वाले लोगों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।

🚨 बच्चों और मवेशियों की आवाजाही, हादसे का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर यह व्यवस्था की गई है, वहां से ग्रामीणों के साथ बच्चे, महिलाएं और मवेशी भी गुजरते हैं। ऐसे में यदि पेड़ में वास्तव में करंट प्रवाहित हो रहा है तो यह स्थिति गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

📞 शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या की जानकारी बिजली विभाग के संबंधित कर्मचारियों को फोन के माध्यम से देने का प्रयास किया गया, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या कई दिनों से बनी हुई है और अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया।

❓ हादसा हुआ तो जिम्मेदारी किसकी?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि टूटे पोल की जगह पेड़ का सहारा लेकर बिजली लाइन क्यों चलाई जा रही है? यदि ग्रामीणों का करंट संबंधी दावा सही है, तो क्या विभाग ने मौके का निरीक्षण किया है? और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में जिम्मेदारी किसकी होगी?

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग मऊगंज से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर टूटे पोल को बदलवाया जाए, बिजली लाइन को सुरक्षित किया जाए और संभावित खतरे को दूर किया जाए।

नोट: पेड़ में करंट होने की बात ग्रामीणों के आरोप/दावे के रूप में सामने आई है। इसकी पुष्टि बिजली विभाग के निरीक्षण या विद्युत परीक्षण से होना बाकी है।
*नोटिस देकर भूल गया स्वास्थ्य विभाग, एक भी मरीज नहीं हुआ शिफ्ट, उल्टा डॉक्टर धड़ाधड़ देख रहे मरीज, कलेक्टर-एसपी की रेड के बाद भी आयुष्मान अस्पताल में कामकाज जस का तस*

*CMHO ने कहा तीन दिन में मांगा था जवाब, सोमवार को फिर करेंगे जांच, कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखा, मैनेज होने का हल्ला, स्वास्थ्य विभाग दोबारा देखने भी नहीं गया*

रीवा। कलेक्टर और एसपी ने समान थाना क्षेत्र के आयुष्मान अस्पताल में रेड मारी थी। रेड के दौरान कई कमियां मिली थीं। इसके बाद CMHO ने आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के आदेश दिए थे। सभी मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने और नए मरीजों को एडमिट न करने के लिए कहा गया था। साथ ही 8 बिंदुओं पर जवाब भी मांगा गया था।

*तीन दिन से कामकाज जस का तस*
इस नोटिस का हालांकि कोई असर नहीं दिखा। तीन दिन से अस्पताल में कामकाज जस का तस चलता रहा। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने पलट कर नहीं देखा। अब सोमवार को जवाब नहीं आने पर फिर कार्रवाई की बात कही जा रही है। रेड में अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं भेजने की बात सामने आई थी। साथ ही डॉ केडी सिंह बिना किसी सक्षम अधिकारी के अस्पताल में काम करते पकड़े गए थे। अस्पताल में पदस्थ रहने के बाद भी वह आयुष्मान में काम करते नजर आए। इसके अलावा बेड संख्या के हिसाब से मौके पर पर्याप्त डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिले। बीएमएस डॉक्टरों से काम लिया जा रहा था। पैरामेडिकल स्टाफ बदला गया लेकिन इसकी जानकारी नहीं दी गई। सबसे बड़ा आरोप डॉ केडी सिंह पर अनैतिक और असामाजिक कार्यों में लिप्त होने का भी लगा है।

*कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखा, मैनेज होने का हल्ला*
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रेड मारकर अस्पताल के संचालन पर रोक लगा दी थी, इसके बाद भी पहले की ही तरह डॉ केडी सिंह मरीज देखते रहे। अस्पताल का संचालन यूं ही चलता रहा। यहां तक बात सामने आई कि सब मैनेज हो गया है, कुछ नहीं होगा। ढइल्ले से काम चल रहा है।
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का कोई असर नहीं दिखा। अब सच क्या है यह आने वाले एक दो दिन में पता चल जाएगा। हालांकि आदेश जारी कर दोबारा स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पताल की स्थिति देखने की जहमत नहीं उठाई। मरीज शिफ्ट हुए या नहीं, यह भी नहीं देखा गया।

*CMHO का कहना*
> हमारी तरफ से मामला कोई भी मैनेज नहीं हुआ है। तीन दिन में जवाब मांगा गया था। रविवार को अवकाश रहता है। सोमवार को यदि जवाब नहीं आएगा तो उचित कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल का निरीक्षण भी किया जाएगा।
> *- सुधाकर पाण्डेय, CMHO, रीवा*
*रीवा के सर्राफा मार्केट फोर्ट रोड स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में दिनदहाड़े माता की सोने की आंख चोरी से हड़कंप, वारदात CCTV में कैद, कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में दो आरोपियों को दबोचा*

*मुख्य आरोपी रामजी सोनी उर्फ पप्पू गिरफ्तार, चोरी का सोना खरीदने वाला शारदा प्रसाद भी हिरासत में, सोने की आंख की बरामदगी के प्रयास तेज, सर्राफा मार्केट मंडल ने पुलिस की तत्परता पर जताया आभार*

रीवा। रीवा शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले सर्राफा मार्केट, फोर्ट रोड स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। मंदिर में स्थापित माता की प्रतिमा की सोने की आंख चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी भीड़-भाड़ वाले समय में मंदिर में दर्शन करने के बहाने घुसा और मौका पाकर माता की सोने की आंख पर हाथ साफ कर दिया। गनीमत रही कि मंदिर में लगे CCTV कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई, जिससे पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में आसानी हुई।
घटना की जानकारी लगते ही मंदिर समिति और स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

*फुटेज के आधार पर चंद घंटों में गिरफ्तारी*
कोतवाली पुलिस ने फुटेज के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामजी सोनी उर्फ पप्पू को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि चोरी के बाद उसने सोना बेच दिया था। पुलिस ने चोरी का सोना खरीदने के आरोप में दूसरे आरोपी शारदा प्रसाद को भी पकड़ लिया है। दोनों से कोतवाली थाने में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस सोने की आंख की बरामदगी के प्रयास में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

इधर, सर्राफा मार्केट मंडल और मंदिर समिति ने पुलिस की इस तत्परता पर आभार जताया है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी गया सामान बरामद कर लिया जाएगा।
*रीवा न्यू बस स्टैंड पर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में हड़कंप, बीच सड़क पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, चीख-पुकार सुन दौड़े लोग, बेटी होने का ताना देकर करता है मारपीट*

*ईवी बसों के शुभारंभ के दौरान हुई घटना, महिला की चीख सुनकर पुलिस ने बचाया, मौके पर मची अफरा-तफरी, पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई*

रीवा। रीवा शहर के न्यू बस स्टैंड के पास दोपहर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।

*डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान हंगामा*
घटना के समय डिप्टी सीएम बस स्टैंड में ईवी बसों का शुभारंभ करने वाले थे। इसी दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को अलग कर स्थिति को संभाला। इस घटना से कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी मच गई।

*बेटी होने का ताना देकर करता है मारपीट*
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति बेटी होने का ताना देकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने बीच सड़क पर उसकी पिटाई शुरू कर दी।

*पुलिस कर रही कार्रवाई*
पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
💥 बड़ी खबर💥
कलेक्टर जिस बस में बैठकर पहुंचे जन विश्वास कार्यक्रम में, उसी बस को करा दिया सीज

रीवा जिले के गुढ़ में 'मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम' में पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एक्शन मोड में दिखे। जिस बस से वे कार्यक्रम में आए थे, उसमें अनियमितताएं व कमियां मिलने पर उन्होंने तुरंत जांच कराई। नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर के निर्देश पर आरटीओ ने बस को सीज कर बस का फिटनेस किया गया निरस्त ।
*अक्टूबर में लॉन्च होगी 100% एथेनॉल से चलने वाली टोयोटा कार, नितिन गडकरी ने किया ऐलान, टोयोटा इनोवा का फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल होगा लॉन्च, हाइब्रिड तकनीक से होगी लैस*

*गडकरी को मिला लॉन्च का निमंत्रण, E100 पर चलेगी नई इनोवा, पेट्रोल में 20% से ज्यादा ब्लेंडिंग बढ़ाने पर अभी कोई फैसला नहीं, सरकार ने दी सफाई*

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि अक्टूबर में टोयोटा की 100% एथेनॉल से चलने वाली कार लॉन्च की जा सकती है।

*टोयोटा इनोवा का नया अवतार*
गडकरी के अनुसार उन्हें टोयोटा इनोवा के इस फ्लेक्स-फ्यूल वाहन के लॉन्च का निमंत्रण मिला है। उन्होंने बताया कि यह वाहन 100% एथेनॉल पर चलने में सक्षम होगा और इसमें हाइब्रिड तकनीक भी होगी। यह देश की पहली E100 सक्षम कार होगी।

*क्या सभी कारों में 100% एथेनॉल अनिवार्य होगा?*
गडकरी ने एथेनॉल के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की बात कहते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में इसका उपयोग किया जा रहा है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह सामान्य पेट्रोल कारों के लिए 100% एथेनॉल अनिवार्य करने की घोषणा नहीं है, बल्कि E100 सक्षम फ्लेक्स-फ्यूल वाहन के लॉन्च से जुड़ा अपडेट है।

*सरकार ने दी सफाई*
सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि देशभर में पेट्रोल में 20% से अधिक एथेनॉल ब्लेंडिंग बढ़ाने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यानी फिलहाल E20 ही लागू रहेगा।
*🚨 विंध्य प्रदेश टीवी संवाददाता ब्यंकटेश कुमार तिवारी का बड़ा खुलासा 🚨*

*जोधपुर द्वितीय की वोटर लिस्ट में बड़ा बवाल!*

*हर घर से 2 वोटर के नाम गायब होने का आरोप, 100 से ज्यादा मतदाताओं के नाम सूची से गायब!*

*29 सितंबर को सरपंच उपचुनाव... और उससे ठीक पहले वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा विवाद!*

 *नईगढ़ी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत जोधपुर द्वितीय* में मतदाता सूची को लेकर चुनावी माहौल गरमा गया है। चुनाव मैदान में मौजूद प्रत्याशियों ने मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि *100 से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से गायब* हैं।

सबसे चौंकाने वाला दावा यह है कि कई परिवारों में मौजूद मतदाताओं के नाम ही वोटर लिस्ट में दिखाई नहीं दे रहे हैं। प्रत्याशियों का कहना है कि कई घरों से दो-दो मतदाताओं के नाम गायब हैं।

*सवाल सिर्फ नाम गायब होने का नहीं... सवाल यह है कि नाम गए कहां?*

जो मतदाता गांव में मौजूद हैं, जिनके पास पहचान से जुड़े दस्तावेज हैं और जो पहले मतदान कर चुके हैं—यदि इस बार उनका नाम सूची में नहीं है, तो मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठना लाजिमी है।

*🔥 उम्मीदवारों के आरोप से मचा हड़कंप*

चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों का आरोप है कि 100 से ज्यादा वास्तविक मतदाताओं के नाम गायब होने से चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। प्रत्याशियों और ग्रामीणों में इसको लेकर नाराजगी है और वे पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।

*अब सवाल यह है—*

* क्या मतदाता सूची में नाम हटाने की प्रक्रिया नियमानुसार हुई?
*  जिन मतदाताओं के नाम गायब बताए जा रहे हैं, उनका सत्यापन हुआ या नहीं?
* यदि नाम गलती से हटे हैं तो जिम्मेदारी किसकी होगी?
* 29 सितंबर के मतदान से पहले क्या प्रशासन इस मामले की जांच पूरी करेगा?
* क्या प्रभावित मतदाताओं को मतदान का अधिकार मिल पाएगा?

*⚠️ उपचुनाव से ठीक पहले उठे ये सवाल गंभीर हैं*

29 सितंबर को मतदान होना है। ऐसे में मतदाता सूची को लेकर सामने आए आरोपों ने प्रशासन के सामने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल प्रत्याशियों के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। यदि सूची में वास्तव में बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम गायब हैं, तो इसकी वजह और जिम्मेदारी की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

*विंध्य प्रदेश टीवी इस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।*

* जोधपुर द्वितीय की वोटर लिस्ट—नाम गायब होने का सच क्या है?

* 29 सितंबर के मतदान से पहले क्या सामने आएगा पूरा सच?

*📺 विंध्य प्रदेश टीवी | बड़ा खुलासा | खबर वही, जो सवाल खड़े करे*

<nis:link nis:type=tag nis:id=विंध्यप्रदेशटीवी nis:value=विंध्यप्रदेशटीवी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बड़ाखुलासा nis:value=बड़ाखुलासा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=एक्सक्लूसिव nis:value=एक्सक्लूसिव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मऊगंज nis:value=मऊगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=नईगढ़ी nis:value=नईगढ़ी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जोधपुरद्वितीय nis:value=जोधपुरद्वितीय nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=वोटरलिस्ट nis:value=वोटरलिस्ट nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मतदातासूची nis:value=मतदातासूची nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सरपंचउपचुनाव nis:value=सरपंचउपचुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=29सितंबर nis:value=29सितंबर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=चुनाव nis:value=चुनाव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mauganj nis:value=Mauganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=naigarhi nis:value=Naigarhi nis:enabled=true nis:link/>
श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल छात्रों की बैठक 28 सितंबर को

रीवा। श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा के सभी बैच एवं विभागों के पैरामेडिकल छात्रों की बैठक 28 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे रौनक ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।

बैठक में छात्रों के मासिक स्टाइपेंड एवं छात्रवृत्ति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने सभी पैरामेडिकल छात्रों से बैठक में शामिल होकर अपनी समस्याओं और मांगों को सामूहिक रूप से रखने की अपील की है।

पोस्टर के माध्यम से छात्रों से एकजुट होकर बैठक में शामिल होने का आह्वान किया गया है। बैठक का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान की दिशा में पहल करना बताया गया है।

📍 स्थान: रौनक ग्राउंड, श्याम शाह मेडिकल कॉलेज, रीवा
⏰ समय: दोपहर 12 बजे
📅 दिनांक: 28 सितंबर 2026

<nis:link nis:type=tag nis:id=shyamshahmedicalcollege nis:value=ShyamShahMedicalCollege nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=paramedicalstudents nis:value=ParamedicalStudents nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentvoice nis:value=StudentVoice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentrights nis:value=StudentRights nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=monthlystipend nis:value=MonthlyStipend nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=scholarship nis:value=Scholarship nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewanews nis:value=RewaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=श्यामशाहमेडिकलकॉलेज nis:value=श्यामशाहमेडिकलकॉलेज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=पैरामेडिकल_छात्र nis:value=पैरामेडिकल_छात्र nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=छात्रवृत्ति nis:value=छात्रवृत्ति nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्टाइपेंड nis:value=स्टाइपेंड nis:enabled=true nis:link/>
*मांगें नहीं मानी तो 1 अक्टूबर से राशन वितरण बंद कर हड़ताल करेंगे राशन विक्रेता।*
मध्यप्रदेश राशन विक्रेता संघ ने राशन दुकानों के संचालन में आ रही कठिनाइयों और कमीशन बढ़ोतरी जैसी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव रशीद खान के अनुसार, प्रदेश में राशन विक्रेताओं का कमीशन देश में सबसे कम है और ग्रामीण क्षेत्रों में विक्रेताओं की स्थिति दयनीय है। समय पर कमीशन न मिलने और बार-बार अनुरोध के बावजूद शासन द्वारा समस्याओं का समाधान न किए जाने के विरोध में 28 सितंबर 2026 को प्रत्येक जिले के कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन व सभा कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो 01 अक्टूबर से पूरे मध्यप्रदेश के राशन विक्रेता राशन वितरण पूरी तरह बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
*नर्सिंग परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री का जताया आभार, राजेंद्र शुक्ल के निवास पहुंचकर दी धन्यवाद, बोले - भविष्य का रास्ता खुला*

*लंबे समय से लंबित थे परीक्षा परिणाम, पढ़ाई और करियर में आ रही थी बाधा, प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी जताया आभार, उप मुख्यमंत्री बोले - नर्स सेवा और त्याग का प्रतीक*

रीवा। मध्यप्रदेश के नर्सिंग विद्यार्थियों के लंबे समय से लंबित परीक्षा परिणाम घोषित होने पर विद्यार्थियों तथा प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के प्रति आभार व्यक्त किया। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के रीवा निवास पहुंचकर नर्सिंग के विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त किया। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के सदस्यों विनय शुक्ला, डॉ सुमन सिंह परिहार, डॉ जी.एल. पटेल एवं अन्य संचालकगण के नेतृत्व में नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल से भेंट कर लंबित परीक्षा परिणाम घोषित करवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

*विद्यार्थियों ने कहा - राहत मिली*
विद्यार्थियों ने कहा कि परिणाम लंबित होने के कारण उन्हें आगे की पढ़ाई, प्रवेश एवं भविष्य की योजनाओं को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उप मुख्यमंत्री के प्रयासों से लंबित परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने से हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है तथा उनकी आगे की शिक्षा एवं करियर का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रणीत जैन ने कहा कि नर्सिंग विद्यार्थियों के हित में परिणाम घोषित करवाने के लिए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं।

*उप मुख्यमंत्री ने कहा - नर्स सेवा, त्याग का प्रतीक*
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने नर्सिंग छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अस्पतालों में दवा और तकनीक से इलाज तो होता है, लेकिन मरीज को जल्दी स्वस्थ करने में नर्सों की आत्मीय सेवा और देखभाल सबसे बड़ा संबल बनती है। स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में नर्सों को मानवता की रीढ़ माना जाता है। नर्स केवल पेशेवर दायित्व नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और आत्मीयता का प्रतीक है।
*नशे में मिले स्कूल प्रभारी प्राचार्य, कलेक्टर ने जताई नाराजगी निलंबन प्रस्ताव भेजने के निर्देश*

*महसांव स्कूल में किताबें नहीं बंटी, 9 छात्रों की छात्रवृत्ति ई-केवाईसी लंबित जलभराव और अधूरे शौचालय पर भी अफसरों को दिए निर्देश*

गुढ़। जन विश्वास अभियान के तहत गुढ़ में आयोजित शिविर में शामिल होने जा रहे कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने रास्ते में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महसांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं, जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कक्षा 11वीं और 12वीं की जीव विज्ञान तथा कक्षा 6वीं की हिंदी विषय की पुस्तकों का वितरण लंबित मिला। वहीं स्कूल के 9 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की ई-केवाईसी भी पूरी नहीं हुई थी। स्कूल परिसर और पुराने भवन के पीछे बारिश का पानी जमा मिला।

*प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई के निर्देश*
निरीक्षण के दौरान स्कूल के प्रभारी प्राचार्य के नशे की हालत में मिले जिस पर कलेक्टर ने उनसे व्यवस्थाओं से जुड़े सवाल किए, लेकिन वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी को प्राचार्य की मेडिकल जांच कराने और निलंबन का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पुस्तक वितरण और छात्रवृत्ति से जुड़े कार्यों के प्रभारी शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

*जलभराव और अधूरे शौचालय पर भी सख्ती*
स्कूल के पुराने भवन के पीछे जलभराव मिलने पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत के सीईओ को तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मौके पर सीईओ जनपद पंचायत रीवा पूनम दुबे ने बताया कि फिलहाल पानी की निकासी की अस्थायी व्यवस्था कर दी गई है। बारिश रुकने के बाद पुलिया निर्माण के माध्यम से स्थायी समाधान किया जाएगा।

निरीक्षण में स्कूल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। मुख्य भवन के पास वर्ष 2019 से अधूरा पड़ा शौचालय भवन भी मिला। कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत को मामले की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

*ग्रामीणों से भी किया जनसंवाद*
स्कूल निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने ग्राम पतौता और पुरास के ग्रामीणों से जनसंवाद किया। फोरलेन निर्माण के कारण सरकारी जमीन से हटाए गए परिवारों की समस्या सामने आने पर कलेक्टर ने एसडीएम को ग्राम पुरास में पात्र परिवारों को आबादी भूमि में आवासीय पट्टे देने की प्रक्रिया पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुधाकर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी पीएल मिश्रा, नायब तहसीलदार महिमा पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Rewa MP: डॉ केडी सिंह की आयुष्मान अस्पताल पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, संचालन बंद,

चिकित्सक की अनैतिक गतिविधियों पर आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर रोक

प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम के निरीक्षण के बाद कार्रवाई, संचालक को तीन दिन में जवाब देने के निर्देश,,

रीवा। नए बस स्टैंड के पास संचालित आयुष्मान अस्पताल के संचालन पर प्रशासन ने आगामी आदेश तक अंतरिम रोक लगा दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने अस्पताल संचालक डॉ. प्रियंका सिंह को अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति के अनुसार उन्हें अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में समुचित उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

सीएमएचओ के अनुसार 23 सितंबर की रात प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक के विरुद्ध अनैतिक एवं असामाजिक गतिविधियों में लिप्त होने संबंधी शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एकपक्षीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जवाब प्राप्त होने तक अस्पताल के संचालन पर अंतरिम रोक प्रभावी रहेगी।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ में हुए बदलाव की सूचना नहीं देने, वर्ष 2024 से अब तक उपचार के दौरान मरीजों की मृत्यु की किसी घटना की सूचना नहीं देने, डॉ. केडी सिंह के साथ बीएचएमएस चिकित्सक द्वारा मरीजों का उपचार किए जाने तथा 100 निर्धारित बेड के अनुपात में पर्याप्त चिकित्सा एवं परिचर्या स्टाफ उपलब्ध नहीं पाए जाने जैसी कमियां भी सामने आईं।

सीएमएचओ के अनुसार शासकीय सेवक चिकित्सक डॉ. केडी सिंह को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अस्पताल में मरीजों का उपचार करते हुए पाया गया। इन सभी बिंदुओं को नोटिस में शामिल करते हुए अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Jansampark Madhya Pradesh Collector Rewa Rajendra Shukla Dr Mohan Yadav
आयुष्मान हॉस्पिटल रीवा में निरीक्षण के बाद पाई गई कमी पर एक्शन लिया गया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ayushmanhospital nis:value=ayushmanhospital nis:enabled=true nis:link/>