
*विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में सम्मानित हुए रीवा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर त्रिपाठी*
रीवा। विश्व हृदय दिवस के उपलक्ष में रीवा के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एस के त्रिपाठी सतना में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किए गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 27 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम। (दिल की बातें हम भी जानें) पर दिल के ऐसे डॉक्टरों का सम्मान किया गया जिनका हृदय की सुरक्षा में सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हुए दिल की बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारियां प्रदान की। सतना के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के कार्डियक सर्जन डॉक्टर जुगल किशोर मिश्र, नागपुर के पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ प्रमोद अंबेडकर, जबलपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर नवीन शर्मा एवं रीवा के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एस के त्रिपाठी शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि वैसे तो विश्व हृदय दिवस 29 सितंबर को मनाया जाता है लेकिन दो दिन पहले ही इस कार्यक्रम का सतना में पहली बार आयोजन कर विख्यात दिल के डाक्टरों को सम्मानित किया गया जो प्रशंसनीय रहा।
Mauganj, Rewa | Sep 29, 2026