
*रीवा नौबस्ता JP पावर प्लांट कैंटीन कर्मचारी राजेश सोधिया की संदिग्ध मौत पर तीसरे दिन समझौता, 2 दिन तक PM रुका, शव रखकर प्रदर्शन, प्रबंधन ने दिया पेंशन-नौकरी-मुआवजे का लिखित आश्वासन*
*शनिवार सुबह 11 बजे सीने में दर्द की शिकायत को अधिकारियों ने किया नजरअंदाज, परिजनों का आरोप- लापरवाही से गई जान, रविवार को SGMH के बाहर सैकड़ों कर्मचारी-परिजनों ने किया प्रदर्शन, 30 लाख मुआवजे पर अड़े थे*
रीवा। रीवा के नौबस्ता चौकी क्षेत्र स्थित जेपी पावर प्लांट की एचई-डब्ल्यू कैंटीन में कार्यरत कर्मचारी राजेश सोधिया की शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में हृदयगति रुकने से हुई मौत के मामले में सोमवार को तीसरे दिन आखिरकार समझौता होने के बाद पीएम कराया गया।परिजनों का आरोप था कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत को अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज किए जाने के कारण उनकी जान गई। इसी लापरवाही के विरोध में रविवार को सैकड़ों कर्मचारी व परिजन संजय गांधी चिकित्सालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारी 30 लाख रुपए मुआवजे, पत्नी को प्रतिमाह पेंशन तथा आश्रित को नौकरी की मांग पर अड़े हुए थे, जिसके चलते पिछले दो दिनों से पोस्टमॉर्टम रुका हुआ था। रविवार शाम जेपी प्रबंधन, पुलिस और परिजनों के बीच हुई लंबी चर्चा के बाद आखिरकार सहमति बन गई। समझौते के तहत प्रबंधन ने मृतक की पत्नी को आजीवन पेंशन, आश्रित बेटे को नौकरी देने के साथ-साथ बीमा के अनुसार मुआवजा व आर्थिक सहायता देने का लिखित आश्वासन दिया।
इस समझौते के बाद सोमवार सुबह तीसरे दिन राजेश सोधिया के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
Mauganj, Rewa | Sep 29, 2026