
*रीवा न्यू बस स्टैंड पर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में हड़कंप, बीच सड़क पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, चीख-पुकार सुन दौड़े लोग, बेटी होने का ताना देकर करता है मारपीट*
*ईवी बसों के शुभारंभ के दौरान हुई घटना, महिला की चीख सुनकर पुलिस ने बचाया, मौके पर मची अफरा-तफरी, पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई*
रीवा। रीवा शहर के न्यू बस स्टैंड के पास दोपहर डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
*डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान हंगामा*
घटना के समय डिप्टी सीएम बस स्टैंड में ईवी बसों का शुभारंभ करने वाले थे। इसी दौरान महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को अलग कर स्थिति को संभाला। इस घटना से कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी मच गई।
*बेटी होने का ताना देकर करता है मारपीट*
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति बेटी होने का ताना देकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने बीच सड़क पर उसकी पिटाई शुरू कर दी।
*पुलिस कर रही कार्रवाई*
पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Mauganj, Rewa | Sep 28, 2026