
*रीवा महिला थाने से 90 किमी दूर से एक माह की बच्ची लेकर आई पीड़िता को लौटाया, चाकघाट की अंजली बेलदार के साथ पति रोशन ने की मारपीट, एक घंटे बैठाने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने से किया इनकार*
*घरेलू हिंसा से पीड़ित होकर मदद के लिए पहुंची थी महिला थाना, थाना प्रभारी ने कहा- चाकघाट थाने जाओ, 4 साल से चल रहा है विवाद, बेटी के रोने पर नाराज होकर पीटा और घर से निकाला, पुलिस की उदासीनता फिर उजागर*
रीवा। रीवा में महिला थाना और महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति पुलिस की उदासीनता एक बार फिर सामने आई है। चाकघाट थाना क्षेत्र की एक महिला घरेलू हिंसा से पीड़ित होकर अपनी एक माह की अबोध बच्ची के साथ 90 किलोमीटर दूर से मदद के लिए महिला थाना पहुंची, लेकिन थाना प्रभारी का दिल नहीं पसीजा।पीड़िता को करीब एक घंटे तक थाने में बैठाने के बाद यह कहकर वापस भेज दिया गया कि रिपोर्ट चाकघाट थाने में दर्ज कराएं। लगभग 90 किलोमीटर दूर से एक माह की बच्ची को लेकर महिला थाना आने के बावजूद उनकी फरियाद दर्ज नहीं की गई। पीड़िता अंजली बेलदार ने बताया कि उनके पति रोशन ने उनके साथ मारपीट की। बेटी के रोने पर नाराज होकर उन्हें पीटा और घर से निकाल दिया। उनका विवाद चार साल से चल रहा है।
इस घटना से साफ होता है कि किस तरह फरियादियों को थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं और महिला थाना भी पीड़ित महिलाओं की मदद करने में नाकाम साबित हो रहा है।
Mauganj, Rewa | Sep 29, 2026