Public App Logo
Profile Picture

khalid Khan

@bnc...ns
543Followers
47Following
Video 0
बहराइच के होटल अवध कैलाश में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर दी जान; पुलिस और एसपी मौके पर मौजूद।

मृतकों की पहचान 27 वर्षीय रिंकू (निवासी: श्रावस्ती) और 46 वर्षीय रिंकी (निवासी: गौतमबुद्ध नगर)।
घटनास्थल: बहराइच मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने स्थित होटल अवध कैलाश।

सूचना मिलते ही एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सुरक्षा व्यवस्था और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन जारी है।
बहराइच पुलिस कप्तान का नाम सुर्खियों में, यातायात इंटरसेप्टर टीम को लखनऊ में मिला सम्मान

बहराइच। जनपद बहराइच के पुलिस अधीक्षक आईपीएस विश्वजीत श्रीवास्तव का नाम लगातार बेहतर पुलिसिंग और ऑपरेशन लंगड़ा में की जा रही कार्रवाई को लेकर चर्चा में है।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में बहराइच यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर टीम को लखनऊ में सम्मानित किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिलों को मिले इंटरसेप्टर वाहनों में बहराइच इंटरसेप्टर टीम द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा था। ओवर स्पीडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर टीम को यह सम्मान मिला है।

सम्मानित होने वाली टीम में इंटरसेप्टर टीम के प्रभारी अतुल कुमार वर्मा, कांस्टेबल शाहनवाज, कांस्टेबल धर्मा सोनकर और कांस्टेबल मिथिलेश कुमार शामिल हैं।

Bahraich Police
नेपाल में स्मैक के साथ पकड़े गए नानपारा के 3 युवक

बहराइच। नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नं 2 स्थित सिने रायल सिनेमा घर के पास एक होटल के कमरे में छापा मारकर मादकपदार्थ नियंत्रण ब्यूरो शाखा नेपालगंज व बांके जिले की पुलिस के जवानों ने 8 सौ 8 ग्राम स्मैक सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। 

युवकों की पहचान नानपारा के मिरियासी टोला निवासी 21 वर्षीय रिजवान अहमद इदरीसी, 18 वर्षीय माज अहमद व 26 वर्षीय रफत खान के रूप में हुई है। 

इनके साथ भारतीय नम्बर प्लेट की स्कूटी भी बरामद हुई है। ब्यूरो के अनुसार स्कूटी अब्दुल खान पुत्र अल्ताफ खान के नाम से आरटीओ कार्यालय में दर्ज है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विशेष पॉक्सो जागरूकता अभियान: प्राथमिक विद्यालय प्रथम बड़ीहाट में बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को किया गया जागरूक

 प्राथमिक विद्यालय प्रथम बड़ीहाट में आयोजित विशेष पॉक्सो जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों और शिक्षकों को संबोधित करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच के पदाधिकारी। 

बहराइच। जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), बहराइच द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत प्राथमिक विद्यालय प्रथम बड़ीहाट में एक विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

 इस कार्यक्रम में असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल द्वारा विद्यालय के बच्चों, प्रधानाचार्या और शिक्षिकाओं की उपस्थिति में पॉक्सो कानून के प्रमुख प्रावधानों और इसके कानूनी परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार यादव ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने शिक्षिकाओं से अपील की कि वे स्कूल परिसर में बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित माहौल तैयार करें और उन्हें समय-समय पर 'गुड टच' (अच्छा स्पर्श) और 'बैड टच' (बुरा स्पर्श) के बारे में समझाते रहें।

साथ ही अभिभावकों का आह्वान किया गया कि वे अपने बच्चों के साथ सहज व्यवहार रखें, उनके साथ पर्याप्त समय बिताएं और उन्हें कानूनी अधिकारों से अवगत कराएं। किसी भी प्रकार के संकट या आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों और संस्थानों का उपयोग करने की सलाह दी गई:
चाइल्डलाइन: 1098
पुलिस आपात सेवा: 112

अन्य संस्थाएं, बाल कल्याण समिति (CWC) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA)
चालान के नियमों में बड़ा बदलाव: 45 दिन में दर्ज कराएं आपत्ति, वरना वाहन होगा ब्लैकलिस्ट

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से वाहन चालकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण और काम की खबर सामने आई है। अगर आपका यातायात चालान कटा है, तो अब चालान के नियमों में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं। बहराइच आरटीओ सुशील कुमार ने चालान प्रक्रिया को लेकर नई व्यवस्था की जानकारी दी है। आइए जानते हैं क्या हैं नए नियम और आपको किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

एआरटीओ सुशील कुमार के अनुसार, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग द्वारा काटे जाने वाले यातायात चालान के निस्तारण के लिए अब समय सीमा और प्रक्रिया तय कर दी गई है।

  45 दिन के भीतर आपत्ति का मौका: यदि आपका चालान गलत तरीके से काटा गया है, तो आप 45 दिनों के भीतर इस पर अपनी आधिकारिक आपत्ति (Objection) दर्ज करा सकते हैं।

 चालान हो सकता है निरस्त: दर्ज की गई आपत्ति में यदि साक्ष्यों और तथ्यात्मक जांच के आधार पर यह साबित हो जाता है कि चालान गलत हुआ है, तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी के पास उस चालान को विलोपित (निरस्त) करने का अधिकार होगा।
 
 45 दिन बाद शत-प्रतिशत भुगतान जरूरी: यदि चालान कटने के 45 दिनों के भीतर न तो चालान जमा किया जाता है और न ही कोई आपत्ति दर्ज की जाती है, तो वाहन मालिक को पोर्टल के माध्यम से पूरा चालान (100%) जमा करना ही होगा।

 गाड़ी होगी ब्लैकलिस्ट: 45 दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी चालान न भरने पर परिवहन या पुलिस विभाग द्वारा संबंधित वाहन को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा, जिससे वाहन के संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी।

आरटीओ सुशील कुमार ने बताया 
"परिवर्तन अधिकारी—चाहे वह पुलिस विभाग के हों या परिवहन विभाग के—जो भी चालान करते हैं, उसके निस्तारण के संदर्भ में अब लोग 45 दिन के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जांच में अगर तथ्यात्मक पुष्टि होती है कि चालान गलत हुआ है, तो प्राधिकारी उसे विलोपित कर सकते हैं। 45 दिन के बाद यदि आपत्ति या चालान जमा नहीं होता है, तो पोर्टल से पूरा चालान जमा करना पड़ेगा, अन्यथा वाहन को ब्लैकलिस्ट कर उसका संचालन रोक दिया जाएगा।"

इसलिए यदि आपकी गाड़ी का भी कोई चालान पेंडिंग है, तो समय रहते उसकी जांच कर लें। अगर चालान गलत है तो 45 दिनों के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं, वरना बिना देरी किए चालान का भुगतान करें ताकि आपकी गाड़ी ब्लैकलिस्ट होने से बच सके।

Arto Bahraich RTO Basti - Regional Transport Office, UP Rto Gonda RTO Lucknow RTO Gonda - Regional Transport Office, UP Rto Gorakhpur RTO Jhansi Arto Balrampur Arto Sultanpur
सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों की खैर नहीं! पुलिस का सख्त एक्शन, खुले में जाम छलकाने वालों पर शिकंजा!

बहराइच में सार्वजनिक स्थानों और सड़कों के किनारे शराब पीने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। खुले में जाम छलकाकर आम जनता, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए परेशानी खड़ी करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस का कड़ा शिकंजा कस गया है।

बहराइच पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों, ठेकों के आसपास की गलियों और ढाबों पर अचानक छापेमारी की। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए दर्जनों लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल देना है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि किसी भी सूरत में सड़कों या सार्वजनिक जगहों को मयखाना नहीं बनने दिया जाएगा।

"सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा, और यदि कोई व्यक्ति खुले में जाम छलकाता या उपद्रव करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"

पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से शराबियों और मनचलों में हड़कंप मच गया है। वहीं स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस सख्त एक्शन की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे शहर के सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और शांति का माहौल बनेगा।
"बहराइच में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन का बड़ा 
एक्शन!​

'ऑपरेशन पीस' के तहत परिवहन और ट्रैफिक 
पुलिस की संयुक्त टीम ने सड़कों पर उतरकर सघन जांच 
अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल 
करने वाले 90 वाहनों के चालान काटे गए और मौके पर ही 
दर्जनों वाहनों से हॉर्न उतरवाए गए। इसके साथ ही, तेज 
आवाज और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 3 बुलेट बाइकों 
का भी चालान किया गया।
निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत, 7 से 9 सीटर गाड़ियों की 2 साल वाली फिटनेस खत्म

15 साल बाद सीधे 5 साल का होगा री-रजिस्ट्रेशन, चक्कर काटने से मिली मुक्ति

निजी गाड़ियों को फिटनेस की झंझट से आजादी, कमर्शियल वाहनों पर लागू रहेंगे पुराने नियम

 बहराइच के निजी वाहन मालिकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। आरटीओ कार्यालय के चक्कर काटने और बार-बार फिटनेस टेस्ट कराने की झंझट से अब निजी वाहन चालकों को मुक्ति मिल गई है। 

बहराइच आरटीओ सुशील कुमार ने नए नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि 7 से 9 सीटर वाले निजी वाहनों को अब फिटनेस प्रक्रिया से बड़ी राहत दी गई है।

अब नए नियमों के तहत 8 साल पुराने वाहनों पर हर 2 साल में लगने वाली अनिवार्य फिटनेस की शर्त को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। यानी अब निजी गाड़ी मालिकों को 15 साल पूरे होने से पहले फिटनेस के लिए आरटीओ के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

15 साल की समय सीमा पूरी होने पर वाहनों का सीधे 5 साल के लिए री-रजिस्ट्रेशन (पुनः पंजीकरण) किया जाएगा। इस फैसले से बहराइच के हजारों कार और निजी वाहन मालिकों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

हालांकि, आरटीओ सुशील कुमार ने यह साफ कर दिया है कि यह छूट केवल निजी (Personal) इस्तेमाल में आने वाले वाहनों के लिए ही है। कमर्शियल या व्यावसायिक वाहनों पर पुराने नियम ही लागू रहेंगे और उन्हें तय समय पर फिटनेस टेस्ट कराना अनिवार्य होगा।

अगर आपके पास भी 7 से 9 सीटर की निजी गाड़ी है, तो अब आपको फिटनेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यातायात और आरटीओ से जुड़ी ऐसी ही तमाम अहम खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।

Arto Bahraich
बनारस में महिला डांसरो का वीडियो बनाते रहे पुलिसकर्मी...!
ठुमके देख कई ने किया ग्रुप कॉल...Video वायरल हुआ तो विभाग की हुई किरकिरी..!

तस्वीर वाराणसी के लाटभैरव मंदिर परिसर का है...यहां लाटभैरव के बारात निकलती है और इस दौरान डांस का प्रोग्राम हो रहा होता है...!

तभी महिला डांसरो के साथ बत्तमीजी ना हो और भीड़ कंट्रोल में रहे, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी...!

जब स्टेज पर महिला डांसर पहुचीं और ठुमके लगाने शुरू किये तो माहौल ही बदल गया...वर्दी पहने पुलिसकर्मी भी यह भूल गए कि वह पब्लिक के बीच है और वह ऑन ड्यूटी है...!

कई पुलिसकर्मियों से रहा नहीं गया और मोबाइल निकालकर कोई वीडियो बनाने लगा, तो कोई तस्वीर तो कोई अपने दोस्तों के साथ ग्रुप लाइव वीडियो कॉलिंग पर जुड़कर महिला डांसरो का डांस का लुफ्त उठाने लगा...!

अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
बेटी के जन्मदिन पर अनोखी पहल: माँ पीताम्बरा ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर में 11 अक्टूबर को मिलेगी मुफ्त परामर्श सेवा, 1 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू

बहराइच:
बच्चों के प्रति अपने विशेष स्नेह और समाजिक दायित्व को निभाते हुए 'माँ पीताम्बरा ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर' के वरिष्ठ चिकित्सक ने अपनी प्रिय पुत्री के आगामी जन्मोत्सव (11 अक्टूबर) को एक अनूठे और पुण्य कार्य के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इस खास अवसर पर अस्पताल की ओर से सभी मरीजों के लिए पूरे दिन निःशुल्क ओपीडी (Free OPD) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

डॉक्टर साहब ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, उनके सही व्यक्तित्व निर्माण और स्वास्थ्य के प्रति वे हमेशा संवेदनशील रहे हैं। इस वर्ष बेटी के जन्मदिन पर अनाथ, असहाय, परित्यक्त एवं जरूरतमंद मरीजों की सेवा कर ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने का निर्णय लिया गया है।

1 अक्टूबर से कराएं पूर्व पंजीकरण
अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि 11 अक्टूबर को होने वाले इस विशेष निःशुल्क शिविर में मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए निःशुल्क पंजीकरण (Registration) 1 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं। 

बहराइच एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिक पहले से अपना रजिस्ट्रेशन कराकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Ma Pitambara Brain & Spine Centre Rainbow Hospital Bahraich बिटाना एण्ड चन्द्रावती हॉस्पिटल 

कार्यक्रम एवं संपर्क विवरण:
विशेष अवसर: बेटी का जन्मोत्सव एवं निःशुल्क ओपीडी परामर्श
शिविर की तिथि: 11 अक्टूबर
रजिस्ट्रेशन प्रारंभ: 1 अक्टूबर से

स्थान: माँ पीताम्बरा ब्रेन एंड स्पाइन सेंटर, हॉस्पिटल रोड, V2 मॉल के सामने, बहराइच (उत्तर प्रदेश)

हेल्पलाइन / रजिस्ट्रेशन नंबर: +91 9118442021 | +91 9764448554

"स्वस्थ मस्तिष्क | सक्षम जीवन | उज्ज्वल कल"
नगर पालिका परिषद बहराइच में स्वास्थ्य शिविर आयोजित: सफाई और पालिका कर्मियों की हुई नि:शुल्क जांच

बहराइच में जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग की ओर से नगर पालिका परिषद परिसर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका के कर्मचारियों और शहर की स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें बीमारियों से सुरक्षित रखना था।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम ने पालिका और सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सीय परामर्श दिया।

 डॉ. पीयूष साहू, फार्मासिस्ट अरुण कुमार यादव, और सपोर्ट स्टाफ अमरजीत व शिवरतन ने अपनी सेवाएं दीं।
  कर्मचारियों को नियमित रूप से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई।
  काम के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और संक्रामक रोगों से बचाव के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।

Nagar Palika Parishad Bahraich News11Tv
सेवा संकल्प अभियान: बहराइच मेडिकल कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान, सीएमओ व प्रधानाचार्य ने दिया स्वच्छता का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के तहत आज महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। 

प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) संजय खत्री की अध्यक्षता और मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई की गई और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ आम जनता को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अभियान के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजय कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही संकाय सदस्य डॉ. परवेज, डॉ. अरविंद, डॉ. ईशान, नर्सिंग अधीक्षिका, चिकित्सालय प्रबंधक डॉ. रिजवान, डीएचआईओ श्री बृजेश सिंह, उपचारिकाओं और अन्य स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया।

"स्वच्छता स्वस्थ जीवन का आधार है। किसी भी चिकित्सा संस्थान में स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, ताकि यहाँ आने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को एक बेहतर और सुरक्षित माहौल मिल सके। मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे अपने कार्यस्थल और आसपास के परिसर को हमेशा स्वच्छ रखें।"

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा (बाइट/वक्तव्य):
"स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक जिम्मेदारी है। एक स्वच्छ वातावरण ही बीमारियों के प्रसार को रोकने में सबसे मददगार साबित होता है। सभी कर्मचारियों को नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।"

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य और समर्पित जनसेवा के प्रति अपना संकल्प दोहराया

Ntcp Bahraich Ma Pitambara Brain & Spine Centre बिटाना एण्ड चन्द्रावती हॉस्पिटल Rainbow Hospital Bahraich Msdasmc MBhospital Bahraich <nis:link nis:type=tag nis:id=आशीर्वादकादिया nis:value=आशीर्वादकादिया nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान: बहराइच मेडिकल कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान
​
सेवा संकल्प अभियान के तहत महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज, बहराइच में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
​प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा समेत कॉलेज के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे परिसर की साफ-सफाई की।

​इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है, और मरीजों को बेहतर माहौल देने के लिए अस्पताल परिसर का साफ-सुथरा होना बेहद जरूरी है। वहीं CMO डॉ. संजय कुमार शर्मा ने स्वच्छता को दैनिक जिम्मेदारी बताते हुए बीमारियों से बचाव के लिए नियमित सफाई की अपील की।

​कार्यक्रम का समापन स्वच्छता और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

<nis:link nis:type=tag nis:id=आशीर्वादकादिया nis:value=आशीर्वादकादिया nis:enabled=true nis:link/> 

Msdasmc MBhospital Bahraich Ntcp Bahraich Bahraich Today
40 दिन के एरिज़ को कैसे मिला नया जीवन? डॉ. शिशिर 
अग्रवाल और उनकी टीम का अद्भुत चमत्कार! 

बहराइच के महेश चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में 40 दिन के नन्हें एरिज़ खान 
को जब एनआईसीयू लाया गया, तो उसकी सांसें रुक चुकी 
थीं और धड़कनें महज 30 से 40 रह गई थीं।

जीवन और मृत्यु की इस जंग में वरिष्ठ डॉ. शिशिर 
अग्रवाल और उनकी टीम ने बिना एक सेकंड गंवाए 
एडवांस्ड सीपीआर और वेंटिलेटर सपोर्ट शुरू किया।

 करीब 40 मिनट की अटूट कोशिशों के बाद नन्हें एरिज़ के 
सिकुड़े फेफड़ों ने फिर से सांस लेना शुरू किया।

डॉक्टरों की निगरानी रंग लाई—तीसरे दिन एरिज़ ने खुद 
सांस ली, चौथे दिन वेंटिलेटर हटा और सातवें दिन उसने 
मां का दूध पिया। 
महज़ 8 दिनों में एरिज़ पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया।सही समय पर सही इलाज, बेहतरीन टीम वर्क और उम्मीद की जीत—यही है बेबी एरिज़ की नई जिंदगी की कहानी!

DrShisher Agrawal
40 दिन के एरिज़ को कैसे मिला नया जीवन? डॉ. शिशिर 
अग्रवाल और उनकी टीम का अद्भुत चमत्कार! 

बहराइच के महेश चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में 40 दिन के नन्हें एरिज़ खान 
को जब एनआईसीयू लाया गया, तो उसकी सांसें रुक चुकी 
थीं और धड़कनें महज 30 से 40 रह गई थीं।

जीवन और मृत्यु की इस जंग में वरिष्ठ डॉ. शिशिर 
अग्रवाल और उनकी टीम ने बिना एक सेकंड गंवाए 
एडवांस्ड सीपीआर और वेंटिलेटर सपोर्ट शुरू किया।

 करीब 40 मिनट की अटूट कोशिशों के बाद नन्हें एरिज़ के 
सिकुड़े फेफड़ों ने फिर से सांस लेना शुरू किया।

डॉक्टरों की निगरानी रंग लाई—तीसरे दिन एरिज़ ने खुद 
सांस ली, चौथे दिन वेंटिलेटर हटा और सातवें दिन उसने 
मां का दूध पिया। 
महज़ 8 दिनों में एरिज़ पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया।सही समय पर सही इलाज, बेहतरीन टीम वर्क और उम्मीद की जीत—यही है बेबी एरिज़ की नई जिंदगी की कहानी!

Dr Shisher Agrawal Dr.Shisher Agrawal
Video 16
बहराइच में ध्वनि प्रदूषण पर शिकंजा: 'ऑपरेशन पीस' के तहत 25 वाहनों के चालान, मौके पर उतरवाए गए प्रेशर हॉर्न

बहराइच में ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मंगलवार को जनपद में 'ऑपरेशन पीस' के तहत परिवहन और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस कार्रवाई के दौरान सड़कों पर बेवजह शोर मचाने वाले और नियमों को ठेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। एआरटीओ प्रवर्तन सुशील कुमार, यात्री कर अधिकारी अवधराज गुप्ता और ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम प्रकाश यादव की अगुवाई में टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की।

चेकिंग में प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने वाले 25 वाहनों के चालान काटे गए।

सड़कों पर तेज आवाज और मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ दौड़ रही 3 बुलेट बाइक का भी चालान किया गया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके पर ही दर्जनों वाहनों से प्रेशर हॉर्न निकलवाए।

चेकिंग टीम ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए अपील की कि वे वाहनों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही चलाएं। ऐसे किसी भी उपकरण, प्रेशर हॉर्न या मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, जिससे आम जनता को असुविधा हो या ध्वनि प्रदूषण फैले।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान सिर्फ एक दिन का नहीं है। ध्वनि प्रदूषण पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए 'ऑपरेशन पीस' के तहत यह प्रवर्तन कार्रवाई 30 सितंबर 2026 को भी लगातार जारी रहेगी।
जब थमने लगी थीं 40 दिन के नन्हें एरिज़ की सांसें, तब NICU में हुआ यह चमत्कार!

जब एरिज़ को एनआईसीयू (NICU) लाया गया, तब वह पूरी तरह बेहोश था। सांसें रुक चुकी थीं और धड़कन घटकर सिर्फ 30 से 40 प्रति मिनट रह गई थी—यानी जीवन और मृत्यु के बिल्कुल मुहाने पर।

समय बहुत कम था। बहराइच के वरिष्ठ नियोनेटोलॉजिस्ट डॉ. शिशिर अग्रवाल और उनकी मेडिकल टीम ने बिना एक सेकंड गंवाए एडवांस्ड कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) शुरू किया।

करीब 30 से 40 मिनट की लगातार कोशिशों, वेंटिलेटर सपोर्ट और जीवनरक्षक दवाओं के बल पर नन्हें एरिज़ के फेफड़ों में दोबारा हरकत शुरू हुई। जांच में पता चला कि फेफड़े पूरी तरह से सिकुड़ चुके थे लेकिन डॉक्टरों की टीम ने हार नहीं मानी। हर एक घंटा, हर एक पैरामीटर और बच्चे की हर एक हल्की सी सांस पर पैनी नजर रखी गई।

और फिर हुआ एक बड़ा बदलाव!
तीसरे दिन: एरिज़ खुद से सांस लेने लगा।
चौथे दिन: उसे सफलतापूर्वक वेंटिलेटर से हटा लिया गया।
छठे-सातवें दिन: नन्हे बच्चे ने मां का दूध पीना शुरू कर दिया।
जिस मासूम की धड़कनें बंद होने की कगार पर थीं, वह केवल 8 दिनों में पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौटा।

डिस्चार्ज के तीन दिन बाद जब बेबी एरिज़ फॉलो-अप के लिए आया, तो वह पूरी तरह स्वस्थ, नॉर्मल और अपनी मां के आंचल में सुरक्षित था।
डॉ. शिशिर अग्रवाल कहते हैं—

टीम वर्क, सही समय पर मिले इलाज और अटूट उम्मीद की जीत है—बेबी एरिज़ खान की यह कहानी!

डॉ. शिशिर अग्रवाल (नियोनेटोलॉजिस्ट)
महेश चिल्ड्रन्स पॉलिक्लिनिक एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बहराइच

DrShisher Agrawal
नानपारा चीनी मिल से संबद्धता का विरोध: एरा चीनी मिल को गन्ना देने पर अड़े किसान

बहराइच के मिहीपुरवा ब्लॉक में मनगौड़िया तृतीय और चतुर्थ गन्ना क्रय केंद्रों के किसानों ने नानपारा (श्रावस्ती) चीनी मिल से संबद्ध किए जाने के विरोध में अड़गोड़वा चौराहे पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

गन्ने को नानपारा चीनी मिल के बजाय पूर्व की भांति एरा चीनी मिल से ही संबद्ध रखा जाए।

 किसान 24 सितंबर के एजीएम प्रस्ताव के तहत किए गए संबद्धता परिवर्तन के निर्णय से असंतुष्ट हैं।

 भारी संख्या में एकत्र होकर किसानों ने अपनी मांग पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी झड़प

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।

 प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेसियों ने पुतला फूंकने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उसे छीनने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों में काफी देर तक तीखी छीना-झपटी और धक्का-मुक्की हुई।

 पुलिस की घेराबंदी के बावजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और चुनाव आयोग व सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में गोकश गोली लगने से घायल, दो साथी गिरफ्तार

जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना का सफल अनावरण हुआ है। 24 सितंबर को शाहपुर खुर्द में मिले गोवंश अवशेष के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने जोगनिया बैराज मार्ग पर घेर लिया

रोकने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर अपराधी सोनू (निवासी बालापुर, रुपईडीहा) के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों—शहजाद और दूसरे सोनू—को मौके से दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

 अपराधियों के कब्जे से 1 तमंचा, कारतूस, 1940 रुपये नगद, 1 मोटरसाइकिल, तराजू-बाट, ठीहा और 3 चाकू बरामद ।

 घायल अभियुक्त सोनू के खिलाफ पूर्व से ही गोकशी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। मामले में अग्रिम legal कार्यवाही की जा रही है।
बहराइच के कैसरगंज में भारी बारिश का अलर्ट: PRB 6632 टीम ने लाउडस्पीकर से लोगों को किया सतर्क

कैसरगंज इलाके में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद कैसरगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों को सतर्क करने के लिए मुस्तैदी दिखाई है।

यूपी 112 की PRB 6632 टीम ने कैसरगंज के विभिन्न गांवों और बाजारों में गश्त कर लाउडस्पीकर के जरिए सार्वजनिक सूचना दी। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की है कि वे भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें।

 बहराइच के कैसरगंज में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए यूपी पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। आपातकालीन सेवा यूपी 112 की टीम गाड़ियों पर लगे लाउडस्पीकर के जरिए सीधे जनता तक मौसम विभाग का अलर्ट पहुंचा रही है।

"मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कृपया सभी नागरिक सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिना आवश्यकता के बाहर न निकलें। किसी भी आपात स्थिति में यूपी 112 पर तुरंत संपर्क करें।"

 पुलिस टीम ने विशेष रूप से कच्चे मकानों में रहने वाले, नदी-नालों के पास बसे लोगों और किसानों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान बिजली के पोल, पेड़ और जर्जर इमारतों से दूर रहने की हिदायत भी दी गई है।

प्रशासन का कहना है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव टीमें अलर्ट मोड पर रखी गई हैं।
बहराइच और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं पिछले 24 से 36 घंटों से लगातार रुक-रुक कर मध्यम से भारी बारिश हो रही है।
बहराइच में बीती रात से लगातार हवा के साथ हो रही बारिश क्या आप ने भी देखी है इससे पहले ऐसी बारिश