नगर पालिका परिषद बहराइच में स्वास्थ्य शिविर आयोजित: सफाई और पालिका कर्मियों की हुई नि:शुल्क जांच
बहराइच में जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग की ओर से नगर पालिका परिषद परिसर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नगर पालिका के कर्मचारियों और शहर की स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच करना और उन्हें बीमारियों से सुरक्षित रखना था।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम ने पालिका और सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सीय परामर्श दिया।
डॉ. पीयूष साहू, फार्मासिस्ट अरुण कुमार यादव, और सपोर्ट स्टाफ अमरजीत व शिवरतन ने अपनी सेवाएं दीं।
कर्मचारियों को नियमित रूप से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई।
काम के दौरान स्वच्छता बनाए रखने और संक्रामक रोगों से बचाव के प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
Nagar Palika Parishad Bahraich News11Tv