बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में गोकश गोली लगने से घायल, दो साथी गिरफ्तार
जनपद बहराइच के थाना मोतीपुर क्षेत्र में पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में गोकशी की घटना का सफल अनावरण हुआ है। 24 सितंबर को शाहपुर खुर्द में मिले गोवंश अवशेष के मामले में फरार आरोपियों को पुलिस ने जोगनिया बैराज मार्ग पर घेर लिया
रोकने पर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में शातिर अपराधी सोनू (निवासी बालापुर, रुपईडीहा) के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों—शहजाद और दूसरे सोनू—को मौके से दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
अपराधियों के कब्जे से 1 तमंचा, कारतूस, 1940 रुपये नगद, 1 मोटरसाइकिल, तराजू-बाट, ठीहा और 3 चाकू बरामद ।
घायल अभियुक्त सोनू के खिलाफ पूर्व से ही गोकशी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर निरीक्षण किया। मामले में अग्रिम legal कार्यवाही की जा रही है।