बहराइच पुलिस कप्तान का नाम सुर्खियों में, यातायात इंटरसेप्टर टीम को लखनऊ में मिला सम्मान
बहराइच। जनपद बहराइच के पुलिस अधीक्षक आईपीएस विश्वजीत श्रीवास्तव का नाम लगातार बेहतर पुलिसिंग और ऑपरेशन लंगड़ा में की जा रही कार्रवाई को लेकर चर्चा में है।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है। इसी क्रम में बहराइच यातायात पुलिस की इंटरसेप्टर टीम को लखनऊ में सम्मानित किया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिलों को मिले इंटरसेप्टर वाहनों में बहराइच इंटरसेप्टर टीम द्वारा लगातार सराहनीय कार्य किया जा रहा था। ओवर स्पीडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर टीम को यह सम्मान मिला है।
सम्मानित होने वाली टीम में इंटरसेप्टर टीम के प्रभारी अतुल कुमार वर्मा, कांस्टेबल शाहनवाज, कांस्टेबल धर्मा सोनकर और कांस्टेबल मिथिलेश कुमार शामिल हैं।
Bahraich Police