सेवा संकल्प अभियान: बहराइच मेडिकल कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान
सेवा संकल्प अभियान के तहत महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज, बहराइच में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा समेत कॉलेज के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे परिसर की साफ-सफाई की।
इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. संजय खत्री ने कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार है, और मरीजों को बेहतर माहौल देने के लिए अस्पताल परिसर का साफ-सुथरा होना बेहद जरूरी है। वहीं CMO डॉ. संजय कुमार शर्मा ने स्वच्छता को दैनिक जिम्मेदारी बताते हुए बीमारियों से बचाव के लिए नियमित सफाई की अपील की।
कार्यक्रम का समापन स्वच्छता और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
#आशीर्वादकादिया
Msdasmc MBhospital Bahraich Ntcp Bahraich Bahraich Today