#बालाघाट
कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन आयोजित
शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय, बालाघाट में 7 अक्टूबर 2026 को प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर की अध्यक्षता एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शिक्षक-अभिभावक समिति द्वारा शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समिति संयोजक डॉ. प्रियंक चौबे ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। विभिन्न संकायों के विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रवृत्ति, शोध, युवा उत्सव, नैक मूल्यांकन, भारतीय ज्ञान परंपरा, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी अभिभावकों को दी।
इस अवसर पर अभिभावक श्री मोहरलाल पारधी, श्री गणेश पारधी एवं श्री मानक सिंह लिल्हारे ने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. निधि ठाकुर ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए छात्राओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं भविष्य के अवसरों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुश्री प्रीति उइके ने किया। आयोजन में समिति सदस्य श्री जीवन मसराम एवं श्रीमती दीप्ति गढ़पाले सहित महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #highereduminmp
5 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026