#बालाघाट
एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में #सेवा_ज्योति_कलश_यात्रा का आयोजन
शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय, वारासिवनी में 7 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेडाम के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी श्री कृष्णा पराते, संयोजक श्री विकास साहू, सह-संयोजक डॉ. योगेश बिसेन एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री हिमांशु गुरदे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सेवा ज्योति कलश यात्रा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने शासन के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद वारासिवनी की अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे, नगर मंडल अध्यक्ष वारासिवनी भाजपा श्री संदीप मिश्रा एवं मीडिया प्रभारी वारासिवनी भाजपा श्री मिथलेश बुर्डे भी सेवा ज्योति कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर सेवा, जनकल्याण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य डॉ. इमरान खान, कु. प्रियंका डहाटे, श्री पराग पालेवार एवं श्री अविनाश भवरे का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सेवा ज्योति कलश यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र के विकास में सहभागिता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mintechnicalm
7 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026