Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Balaghat

#बालाघाट 
बिरसा के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, 100 बच्चे स्वस्थ होकर लौटे घर
बिरसा विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बांदरी सहित प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमारी की रोकथाम एवं उपचार के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मौसमी बीमारी, सर्दी-खांसी, बुखार, चर्मरोग, मीजलस, स्कैबीज एवं मलेरिया से प्रभावित बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 100 बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

विगत एक माह में कुल 152 बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 100 बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 52 बच्चे अस्पताल में उपचाररत हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है।

घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें

प्रभावित गांवों में 20 सर्वेक्षण टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा 4 पीएम जनमन एएमएमयू, 10 चिकित्सा अधिकारी एवं 4 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुंडेकसा, बोंदारी, कोरका, घुम्मुर, अडोरी, मछुरदा, गठिया एवं मातला सहित अन्य गांवों में नियमित स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जा रहा है। अब तक सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न बीमारियों से प्रभावित 613 मरीज चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 461 मरीज घर पर ही उपचार से ठीक हो गए है। 152 मरीजों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमे से 100 ठीक होकर अपने घर जा चुके है और 52 का जिला चिकित्‍सालय में उपचार चल रहा है। अस्‍पताल में भर्ती सभी बच्‍चे खतरे से बाहर है। 15 अगस्‍त तक प्रभावित ग्रामों के 2780 लोगो की जांच की गई जिसमें मलेरिया के 236, दस्‍त के 116, दाने के साथ बुखार के 101, चर्म रोग के 160 मरीज पाये गए है।

642 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक

स्वास्थ्य सर्वेक्षण के दौरान 642 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक, ओआरएस एवं जिंक टेबलेट वितरित की गई। 583 बच्चों को आयरन सिरप तथा 501 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गई। वहीं 59 बच्चों को मीजल्स का डोज लगाया गया। बीमारी की रोकथाम के लिए 8 गांवों में लार्वा सर्वे किया गया, 7 गांवों में स्प्रे तथा 2 गांवों में फॉगिंग कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए उपचार, दवा वितरण एवं बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #udaypratapmp #Transportdeptmp

#बालाघाट बिरसा के प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, 100 बच्चे स्वस्थ होकर लौटे घर बिरसा विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका एवं बांदरी सहित प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमारी की रोकथाम एवं उपचार के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मौसमी बीमारी, सर्दी-खांसी, बुखार, चर्मरोग, मीजलस, स्कैबीज एवं मलेरिया से प्रभावित बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 100 बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। विगत एक माह में कुल 152 बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से 100 बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिलने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 52 बच्चे अस्पताल में उपचाररत हैं और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में 20 सर्वेक्षण टीमों के माध्यम से घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा 4 पीएम जनमन एएमएमयू, 10 चिकित्सा अधिकारी एवं 4 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुंडेकसा, बोंदारी, कोरका, घुम्मुर, अडोरी, मछुरदा, गठिया एवं मातला सहित अन्य गांवों में नियमित स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जा रहा है। अब तक सर्वेक्षण के दौरान विभिन्न बीमारियों से प्रभावित 613 मरीज चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 461 मरीज घर पर ही उपचार से ठीक हो गए है। 152 मरीजों को उपचार के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमे से 100 ठीक होकर अपने घर जा चुके है और 52 का जिला चिकित्‍सालय में उपचार चल रहा है। अस्‍पताल में भर्ती सभी बच्‍चे खतरे से बाहर है। 15 अगस्‍त तक प्रभावित ग्रामों के 2780 लोगो की जांच की गई जिसमें मलेरिया के 236, दस्‍त के 116, दाने के साथ बुखार के 101, चर्म रोग के 160 मरीज पाये गए है। 642 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस एवं जिंक की खुराक स्वास्थ्य सर्वेक्षण के दौरान 642 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक, ओआरएस एवं जिंक टेबलेट वितरित की गई। 583 बच्चों को आयरन सिरप तथा 501 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली दी गई। वहीं 59 बच्चों को मीजल्स का डोज लगाया गया। बीमारी की रोकथाम के लिए 8 गांवों में लार्वा सर्वे किया गया, 7 गांवों में स्प्रे तथा 2 गांवों में फॉगिंग कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए उपचार, दवा वितरण एवं बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा रही हैं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #udaypratapmp #Transportdeptmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

#बालाघाट
राजा भोज कृषि महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
राजा भोज कृषि महाविद्यालय, बालाघाट में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” रखी गई, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. घनश्याम देशमुख ने ध्वजारोहण किया और उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को नमन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

समारोह में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रतिभा बिसेन को उत्कृष्ट शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार कार्यों के लिए जिला कलेक्टर, बालाघाट श्री कुमार सत्यम द्वारा सम्मानित किया गया। अधिष्ठाता डॉ. घनश्याम देशमुख ने डॉ. बिसेन को बधाई देते हुए कहा कि उनका सम्मान महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है और यह अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेगा। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

#CMMadhyaPradesh 
#IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

#बालाघाट राजा भोज कृषि महाविद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस राजा भोज कृषि महाविद्यालय, बालाघाट में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” रखी गई, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ। इसके पश्चात महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. घनश्याम देशमुख ने ध्वजारोहण किया और उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को नमन किया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। समारोह में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. प्रतिभा बिसेन को उत्कृष्ट शिक्षण, अनुसंधान एवं प्रसार कार्यों के लिए जिला कलेक्टर, बालाघाट श्री कुमार सत्यम द्वारा सम्मानित किया गया। अधिष्ठाता डॉ. घनश्याम देशमुख ने डॉ. बिसेन को बधाई देते हुए कहा कि उनका सम्मान महाविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है और यह अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित करेगा। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश की प्रगति के संकल्प के साथ हुआ। #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

#बालाघाट
आज 15 अगस्‍त को प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया। विकास खंड बिरसा के 03 प्रभावित ग्रामों में 'राशन आपके द्वार' योजना के अंतर्गत परिवहनकर्ताओं के माध्यम से आज राशन का वितरण किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही समय पर राशन उपलब्ध कराया गया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट, श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) द्वारा प्रभावित ग्रामों में राशन वितरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

#बालाघाट आज 15 अगस्‍त को प्रभावित ग्रामों में राशन का नियमित वितरण सुनिश्चित किया गया। विकास खंड बिरसा के 03 प्रभावित ग्रामों में 'राशन आपके द्वार' योजना के अंतर्गत परिवहनकर्ताओं के माध्यम से आज राशन का वितरण किया गया है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को उनके गांव में ही समय पर राशन उपलब्ध कराया गया।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट, श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) द्वारा प्रभावित ग्रामों में राशन वितरण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था, गुणवत्ता एवं पारदर्शिता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

#बालाघाट
बिरसा के प्रभावित ग्रामों में पशु स्वास्थ्य दल ने किया भ्रमण

विकासखंड बिरसा अंतर्गत बीमारी से प्रभावित ग्रामों कुंडेकसा, बोंदारी, कोरका, गठिया, घुम्मुर से प्राप्त हो रही स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए संभावित जूनोटिक बीमारी की आशंका के मद्देनजर पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 15 अगस्तर को प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. जे.पी. शिव की उपस्थिति में पशु संजीवनी मोबाइल इकाई तथा जिला पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के दल ने ग्रामों का दौरा किया।

उप संचालक पशु चिकित्सान सेवायें डॉ घनश्याम परते ने बताया कि भ्रमण के दौरान पशुपालक किसानों एवं ग्रामीणजनों से चर्चा कर पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। जांच के दौरान पशुओं में किसी प्रकार की संक्रामक बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए। एहतियात के तौर पर आवश्यक जांच के लिए पशुओं के नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान सिविल सर्जन (वेट) डॉ. आर.एस. नगपुरे भी अपने दल के साथ उपस्थित रहे। विभाग द्वारा स्थानीय अमले को ग्रामीणों एवं पशुपालकों के सतत संपर्क में रहने तथा पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि एहतियाती तौर पर स्वास्थ्य निगरानी एवं जांच की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp
#mp_husbandry

#बालाघाट बिरसा के प्रभावित ग्रामों में पशु स्वास्थ्य दल ने किया भ्रमण विकासखंड बिरसा अंतर्गत बीमारी से प्रभावित ग्रामों कुंडेकसा, बोंदारी, कोरका, गठिया, घुम्मुर से प्राप्त हो रही स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को ध्यान में रखते हुए संभावित जूनोटिक बीमारी की आशंका के मद्देनजर पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 15 अगस्तर को प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. जे.पी. शिव की उपस्थिति में पशु संजीवनी मोबाइल इकाई तथा जिला पशु रोग अनुसंधान प्रयोगशाला के दल ने ग्रामों का दौरा किया। उप संचालक पशु चिकित्सान सेवायें डॉ घनश्याम परते ने बताया कि भ्रमण के दौरान पशुपालक किसानों एवं ग्रामीणजनों से चर्चा कर पशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। जांच के दौरान पशुओं में किसी प्रकार की संक्रामक बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए। एहतियात के तौर पर आवश्यक जांच के लिए पशुओं के नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस दौरान सिविल सर्जन (वेट) डॉ. आर.एस. नगपुरे भी अपने दल के साथ उपस्थित रहे। विभाग द्वारा स्थानीय अमले को ग्रामीणों एवं पशुपालकों के सतत संपर्क में रहने तथा पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि एहतियाती तौर पर स्वास्थ्य निगरानी एवं जांच की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp #mp_husbandry

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

#बालाघाट
स्वतंत्रता दिवस पर पीएमजीएसवाई महाप्रबंधक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई क्रमांक-02 की महाप्रबंधक सुश्री माया मनीष परते ने शासकीय एमजीएम विद्यालय, बालाघाट में विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष भोजन के रूप में खीर, पूरी और लड्डू परोसे गए।

महाप्रबंधक सुश्री परते ने बच्चों के साथ सहजता से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ भोजन करने और संवाद करने से बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

  #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

#बालाघाट स्वतंत्रता दिवस पर पीएमजीएसवाई महाप्रबंधक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण इकाई क्रमांक-02 की महाप्रबंधक सुश्री माया मनीष परते ने शासकीय एमजीएम विद्यालय, बालाघाट में विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विशेष भोजन के रूप में खीर, पूरी और लड्डू परोसे गए। महाप्रबंधक सुश्री परते ने बच्चों के साथ सहजता से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों के साथ भोजन करने और संवाद करने से बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे। #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

#बालाघाट
एसडीएम वारासिवनी ने सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी में बच्‍चों के साथ किया भोजन, बच्‍चों के साथ पढाई पर किया संवाद  
15 अगस्‍त स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर संवाद किया।

एसडीएम ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता एवं अनुशासन को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.एन. त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय ने 100 प्रतिशत हाईस्कूल परीक्षा परिणाम हासिल किया है। एसडीएम श्री जायसवाल ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य एवं शिक्षकों की सराहना की और विद्यार्थियों को इसी तरह निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

#CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

#बालाघाट एसडीएम वारासिवनी ने सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी में बच्‍चों के साथ किया भोजन, बच्‍चों के साथ पढाई पर किया संवाद 15 अगस्‍त स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम श्री कार्तिकेय जायसवाल ने शासकीय सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया तथा विद्यार्थियों से पढ़ाई एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर संवाद किया। एसडीएम ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्वच्छता एवं अनुशासन को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.एन. त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय ने 100 प्रतिशत हाईस्कूल परीक्षा परिणाम हासिल किया है। एसडीएम श्री जायसवाल ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्य एवं शिक्षकों की सराहना की और विद्यार्थियों को इसी तरह निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

#बालाघाट
पूर्व सैनिक सूबेदार तोमेश्वर राहंगडाले ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान
किरनापुर में लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, 55 विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सूबेदार तोमेश्वर राहंगडाले द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित समारोह किरनापुर के बेसिक स्कूल परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में किरनापुर एवं लांजी विकासखंड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लांजी-किरनापुर क्षेत्र के विधायक श्री राजकुमार कर्राहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम किरनापुर श्री आदित्‍य नारायण

तिवारी के माध्यम से भी प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस वर्ष कक्षा 10वीं के 10 एवं कक्षा 12वीं के 45 विद्यार्थियों सहित कुल 55 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्‍कार 07 हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्‍कार 05 हजार रुपए प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सूबेदार तोमेश्वर राहंगडाले ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों एवं सैनिकों को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार देना ही इस आयोजन का उद्देश्य नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में शिक्षा, मेहनत, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने प्रतिभा सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने तथा भविष्य में देश और समाज के लिए योगदान देने की प्रेरणा देते हैं।

#CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

#बालाघाट पूर्व सैनिक सूबेदार तोमेश्वर राहंगडाले ने किया प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किरनापुर में लगातार तीसरे वर्ष आयोजित हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह, 55 विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सूबेदार तोमेश्वर राहंगडाले द्वारा प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित समारोह किरनापुर के बेसिक स्कूल परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस कार्यक्रम में किरनापुर एवं लांजी विकासखंड के कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लांजी-किरनापुर क्षेत्र के विधायक श्री राजकुमार कर्राहे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम किरनापुर श्री आदित्‍य नारायण तिवारी के माध्यम से भी प्रतिभावान विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस वर्ष कक्षा 10वीं के 10 एवं कक्षा 12वीं के 45 विद्यार्थियों सहित कुल 55 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्‍कार 07 हजार रुपए एवं तृतीय पुरस्‍कार 05 हजार रुपए प्रदान किए गए। इस अवसर पर सूबेदार तोमेश्वर राहंगडाले ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों एवं सैनिकों को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार देना ही इस आयोजन का उद्देश्य नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में शिक्षा, मेहनत, अनुशासन, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना मुख्य लक्ष्य है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने प्रतिभा सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने तथा भविष्य में देश और समाज के लिए योगदान देने की प्रेरणा देते हैं। #CMMadhyaPradesh #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

#बालाघाट
जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्रावास/आश्रमों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रों को स्वच्छता से रहने तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाईश दी गई।विकासखण्ड बैहर के 13 एवं बिरसा के 11 छात्रावास/आश्रमों में विशेष साफ-सफाई कराई गई। साथ ही पानी की टंकी की सफाई एवं बच्चों को मच्छरदानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट, श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) द्वारा छात्रावासों में निरीक्षण कर छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान उन्होंने आवासीय व्यवस्था, भोजन, साफ-सफाई एवं चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।जिला प्रशासन द्वारा छात्रावासों में बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

#बालाघाट जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों द्वारा छात्रावास/आश्रमों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रों को स्वच्छता से रहने तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में समझाईश दी गई।विकासखण्ड बैहर के 13 एवं बिरसा के 11 छात्रावास/आश्रमों में विशेष साफ-सफाई कराई गई। साथ ही पानी की टंकी की सफाई एवं बच्चों को मच्छरदानी की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालाघाट, श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) द्वारा छात्रावासों में निरीक्षण कर छात्रों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान उन्होंने आवासीय व्यवस्था, भोजन, साफ-सफाई एवं चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।जिला प्रशासन द्वारा छात्रावासों में बच्चों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

#बालाघाट
मछुरदा एवं गठिया में पात्र परिवारों को दो माह का राशन वितरित
बिरसा विकासखंड के ग्राम मछुरदा में राशन कार्डधारी पात्र परिवारों को दो माह की राशन सामग्री वितरित की गई। जिला प्रशासन द्वारा पात्र परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम मछुरदा में राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं से खाद्यान्न की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में चर्चा की गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि 8 अगस्त 2026 को उन्हें दो माह की राशन सामग्री प्राप्त हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा राशन वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है।

#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

#बालाघाट मछुरदा एवं गठिया में पात्र परिवारों को दो माह का राशन वितरित बिरसा विकासखंड के ग्राम मछुरदा में राशन कार्डधारी पात्र परिवारों को दो माह की राशन सामग्री वितरित की गई। जिला प्रशासन द्वारा पात्र परिवारों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम मछुरदा में राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली गई। इस दौरान राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं से खाद्यान्न की उपलब्धता एवं वितरण के संबंध में चर्चा की गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि 8 अगस्त 2026 को उन्हें दो माह की राशन सामग्री प्राप्त हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा पात्र परिवारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने तथा राशन वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #healthminmp #minprdd #foodsuppliesmp #WelfareTribal #minphemp

Balaghat, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026