उज्जैन: विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली नाजिया खान पहुंचीं उज्जैन, शिप्रा तट पर किया पितरों का तर्पण 🌊🪔
सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चाओं और सुर्खियों में रहने वाली नाजिया खान शनिवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं। पितृ पक्ष के अवसर पर उन्होंने मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के तट पर पहुंचकर धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अपने पितरों की आत्मशांति के लिए तर्पण और पिंडदान किया। शिप्रा घाट पर उनके पहुंचने और विधि-विधान से पितृ कर्म संपन्न करने को लेकर स्थानीय स्तर और सोशल मीडिया पर खासी चर्चा बनी हुई है।
#UjjainNews #NaziaKhan #ShipraRiver #PitruPaksha #UjjainUpdate MPNews