बड़नगर: आबकारी विभाग की अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई, 15 लीटर कच्ची मदिरा व निर्माण सामग्री जब्त
उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के मार्गदर्शन में बड़नगर वृत्त में अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक आकांक्षा गढ़वाल की टीम ने सटीक सूचना पर ग्राम बड़नगर में आरोपी दशरथ के रिहायशी मकान पर दबिश देकर 15 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा और शराब बनाने की सामग्री जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा ग्राम सनावदा में आरोपी कलाबाई के पास से डेढ़ लीटर अवैध शराब जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण अंचल में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा लगातार जारी रहेगा।
#BadnagarNews #ExciseDepartment #IllegalLiquor #UjjainNews #CrimeUpdate MPNews