सिंहस्थ 2028: कान्ह डायवर्जन क्लोज डक्ट प्रोजेक्ट के लिए ₹358 करोड़ मंजूर, शिप्रा को शुद्ध रखने का मास्टरस्ट्रोक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने सिंहस्थ-2028 से पहले धार्मिक नगरी उज्जैन के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 920 करोड़ रुपये की 'कान्ह डायवर्जन क्लोज डक्ट परियोजना' के लिए 358 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। इस महत्वपूर्ण आवंटन से परियोजना के शेष कार्यों को गति मिलेगी और सितंबर 2027 तक प्रोजेक्ट का काम पूरा होना सुनिश्चित होगा। परियोजना के तहत 12 किलोमीटर लंबी भूमिगत टनल और 18 किलोमीटर लंबी क्लोज डक्ट लाइन के जरिए इंदौर से आने वाली कान्ह नदी का 40 क्यूमेक दूषित पानी सीधे गंभीर नदी के डाउनस्ट्रीम में मोड़ा जाएगा। इससे त्रिवेणी से लेकर कालियादेह महल तक मां शिप्रा का जल पूरी तरह स्वच्छ और अविरल बना रहेगा।
#UjjainNews #Simhastha2028 #KanhDiversion #ShipraRiver #MohanYadav MPGovernment