उज्जैन: कालिदास अकादमी में गूंजा 'नृत्य अभिषेक', धमार व तीनताल की जुगलबंदी के साथ 'दशावतार' ने मोहा मन
कालिदास अकादमी के संकुल हॉल में 'नृत्य अभिषेक कथक सांस्कृतिक संध्या' का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कान्हा क्रिएशंस और वीणा नृत्य नाट्य कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में कथक और शास्त्रीय संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंच पर कीर्ति त्रिवेदी ने धमार ताल तथा अंश सक्सेना और चार्वी ने तीनताल में कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, भगवान विष्णु के दस रूपों पर आधारित 'दशावतार' नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में तालमणि पं. ज्ञानेश्वर सावंत के मृदंग वादन, पुरोधा पं. श्रीधर व्यास व पं. चंद्रशेखर व्यास की सहभागिता और डॉ. पूनम व्यास की पढ़ंत ने शास्त्रीय संध्या को विशेष ऊंचाइयां प्रदान कीं।
#UjjainNews #NrityaAbhishek #KathakDance #KalidasAcademy #CulturalNews MPNews