उज्जैन: 82 साल बाद बना 'गज छाया योग', सर्वपितृ व शनिश्चरी अमावस्या पर शिप्रा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
धर्मनगरी उज्जैन में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या और शनिश्चरी अमावस्या के दुर्लभ संयोग पर आस्था का ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ पड़ा। 82 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बने दुर्लभ 'गज छाया योग' के चलते देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पितरों की आत्मशांति के लिए अवंतिका नगरी पहुंचे। सिद्धवट, गयाकोठा, रामघाट और त्रिवेणी संगम पर तड़के से ही तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी शिप्रा और त्रिवेणी घाट पर नर्मदा जल में आस्था की डुबकी लगाई और भगवान शनिदेव को तेल अर्पित कर विधिवत पूजन किया। परंपरा अनुसार कई श्रद्धालुओं ने घाटों पर पुराने वस्त्र व जूते-चप्पल छोड़ शनि दोष से मुक्ति की प्रार्थना की। सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर ज्ञात-अज्ञात सभी पूर्वजों के निमित्त विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए।
#Ujjai