उज्जैन: 12 अक्टूबर से देवासगेट बस स्टैंड पर बसों का प्रवेश पूरी तरह बंद, अब नानाखेड़ा से होगा संचालन; आदेश जारी
सिंहस्थ-2028 की व्यापक तैयारियों और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने कड़ा फैसला लिया है। 12 अक्टूबर से देवासगेट बस स्टैंड पर सभी बसों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए संचालन को पूरी तरह नानाखेड़ा बस स्टैंड पर स्थानांतरित कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार एवं संभागायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आदेश का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ परमिट निरस्तीकरण, आरसी (RC) रद्दीकरण और सख्त न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी। नानाखेड़ा स्थित 1.689 हेक्टेयर भूमि पर नगर निगम द्वारा पेयजल, प्रसाधन और बेहतर पार्किंग सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। शहर में जारी सड़क चौड़ीकरण और एलिवेटेड ब्रिज निर्माण कार्यों के चलते मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का दबाव कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
#UjjainNews #DewasGateBusStand #Nana