बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमार पशुओं का इलाज, दवा वितरण एवं पशुशालाओं में ब्लीचिंग का छिड़काव
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है तथा उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पशु चिकित्सा टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है।
इसके साथ ही पशुओं को बांधने एवं रखने वाले स्थानों तथा पशुशालाओं में संक्रमण से बचाव एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन, सारण द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर लगातार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026