Public App Logo
Profile Picture

Saharsa District Administration

@DPRODSaharsa
1231Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
*स्वतंत्रता दिवस पर उपमुख्यमंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने दिया विकास, सुशासन एवं जनकल्याण का संदेश; सारण में दिनभर देशभक्ति, जनभागीदारी और सांस्कृतिक उत्साह के साथ आयोजित हुए विविध कार्यक्रम* 

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर सारण में उत्साह, उमंग और देशभक्ति का वातावरण* 
================
 सारण (छपरा) 15 अगस्त 2026
=================
 स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सारण जिला मुख्यालय में जिला प्रशासन द्वारा पूरे उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति के वातावरण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य समारोह *राजेंद्र स्टेडियम,* छपरा में आयोजित हुआ। इसके उपरांत विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं कर्मियों का सम्मान, भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि संबंधी पर्चा वितरण, पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच तथा संध्या काल *भिखारी ठाकुर* प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

🇮🇳 *राजेंद्र स्टेडियम में आयोजित हुआ मुख्य समारोह* 

राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि *माननीय उपमुख्यमंत्री, वाणिज्य-कर मंत्री एवं सारण जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव* रहे। समारोह स्थल पर उनके आगमन पर *जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव* ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर *आयुक्त, सारण प्रमंडल श्री मनीष कुमार* सहित जिले के वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि को सर्वप्रथम *गार्ड ऑफ ऑनर* प्रदान किया गया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के उपरांत राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ। तत्पश्चात माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। समारोह के अंत में बिहार गीत प्रस्तुत किया गया।

ध्वजारोहण के उपरांत माननीय उपमुख्यमंत्री सह सारण जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बिहार एवं सारण के विकास, सुशासन, जनकल्याण एवं सरकार की विभिन्न विकासपरक योजनाओं पर प्रकाश डाला।

🏆 *उत्कृष्ट कार्य करने वाले 41 व्यक्तियों एवं कर्मियों को किया गया सम्मानित* 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों, कार्यालयों, संस्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कुल *41 व्यक्तियों/कर्मियों/छात्राओं* को माननीय उपमुख्यमंत्री सह सारण जिला के प्रभारी मंत्री श्री *विजेंद्र प्रसाद यादव* के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 *वाणिज्य-कर विभाग* 

वाणिज्य-कर संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए श्री रामकिशन, आर्यना इन्फ्रा, गुलटेनगंज, छपरा; चंदन प्रकाश, मां अभया जेवी; अमित एंटरप्राइजेज, सोनापाथ, सोनपुर; ऋषभ ऑटो मोबाइल, छपरा तथा श्री श्यामचंद्र शर्मा, प्रभु ऑटो मोबाइल को सम्मानित किया गया।

विधि-व्यवस्था

विधि-व्यवस्था के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए श्री *नितेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा; श्री प्रमोद कुमार पांडेय, अपर समाहर्त्ता, विधि-व्यवस्था, सारण; श्री दृष्टि पाठक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, छपरा सदर तथा श्री रितेश कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रिविलगंज को सम्मानित* किया गया।

 *शिक्षा एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ* 

आईसीडीएस एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत मैट्रिक एवं इंटर की विभिन्न संकायों में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। *छात्रा सताक्षी मित्तल* को मैट्रिक में जिला में प्रथम स्थान, *छात्रा रौशनी कुमारी* को इंटर कला संकाय में प्रथम स्थान, छात्रा नीलू परवीन को इंटर वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान तथा *छात्रा परमसुधा शर्मा* को इंटर विज्ञान संकाय में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

 *राजस्व विभाग* 

राजस्व महा-अभियान, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अभियान-बसेरा एवं मापी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए *श्रीमती नीली यादव, अंचलाधिकारी, गरखा; श्री राज कुमार, अंचलाधिकारी, सोनपुर तथा श्री शिवम कुमार, अमीन, दरियापुर* को सम्मानित किया गया।

 *ऊर्जा विभाग* 

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री *धीरज सती, सहायक अभियंता, विद्युत, छपरा; श्री शंभु कुमार, सहायक अभियंता, विद्युत, सोनपुर; श्री हरे राम नारायण, कनीय अभियंता, काशी बाजार, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, पश्चिमी, सारण; श्री हरि शंकर पासवान, कनीय अभियंता, परसा, विद्युत आपूर्ति पूर्वी, सारण तथा श्रीमती डॉली सिन्हा, शाखा प्रबंधक, SBI/ADBI, परसा* को सम्मानित किया गया।

 *स्वास्थ्य विभाग* 

स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीबी मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ *. रवि अमृत, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, छपरा तथा डॉ. रोहित कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, मांझी* को सम्मानित किया गया।

सर्वाधिक संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित करने के लिए *श्रीमती मंजू देवी* , आशा कार्यकर्ता, ताजपुर, मांझी तथा नियमित प्रतिरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए *श्रीमती सोना देवी,* आशा कार्यकर्ता, गोराईपुर, दिघवारा को सम्मानित किया गया। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए *श्रीमती निर्मला कुमारी* , जीएनएम, सदर अस्पताल, छपरा तथा *श्रीमती पूनम कुमारी* , एएनएम, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, धनाव, बनियापुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 *कृषि विभाग* 

फार्मर रजिस्ट्री कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए *श्री पाण्डव कुमार यादव,* सर्वे अमीन, रिविलगंज तथा श्री *शंभु नारायण* , किसान सलाहकार, दिघवारा को सम्मानित किया गया।

 *शिक्षा विभाग* 

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए *श्री नसीम अख्तर* , शिक्षक, उच्च माध्यमिक विद्यालय, झौवा, दिघवारा तथा *श्रीमती चंचला तिवारी,* प्रधान शिक्षिका, उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बसांढी, सदर, छपरा को सम्मानित किया गया।

 *जिला ग्रामीण विकास अभिकरण* 

सहयोग शिविर, फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य अभियानों में उत्कृष्ट कार्य के लिए *श्री विनोद यादव,* तकनीकी सहायक तथा *श्री राम कुमार,* कार्यपालक सहायक को सम्मानित किया गया।

 *सारण समाहरणालय* 

जनगणना एवं सहयोग शिविर में उत्कृष्ट कार्य के लिए *श्री तारिणी कुमार* , जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, NIC, छपरा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

📜 *भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि संबंधी पर्चा वितरण* 

मुख्य समारोह के अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री सह सारण जिला के प्रभारी मंत्री *श्री विजेंद्र प्रसाद यादव* के हाथों भूमिहीन लाभुकों के बीच भूमि संबंधी पर्चा का वितरण किया गया। इस पहल के माध्यम से पात्र लाभुकों को भूमि से संबंधित अधिकार एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

🇮🇳 *विभिन्न कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण* 

मुख्य समारोह के उपरांत आयुक्त कार्यालय, सारण प्रमंडल में आयुक्त *श्री मनीष कुमार* द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद समाहरणालय, सारण में जिला पदाधिकारी *श्री वैभव श्रीवास्तव* ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक *श्री विनीत कुमार तथा* उप विकास आयुक्त कार्यालय में उप विकास आयुक्त *श्री लक्ष्मण तिवारी* द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

🇮🇳 *महादलित टोले में डीएम ने किया ध्वजारोहण, बच्चों के बीच वितरित किए स्कूल बैग एवं लेखन सामग्री* 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न महादलित टोलों में प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, सारण *श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा* छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या-20 अंतर्गत *दहियावां मिशन रोड पानी टंकी के पास स्थित महादलित टोला* में ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया गया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा महादलित टोले के बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं लेखन सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

🌱 *मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण* 

विभिन्न कार्यालयों में ध्वजारोहण के उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित सारण के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिसर में लगभग दो यूनिट क्षेत्र में पौधारोपण का कार्य किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम में *जिला पदाधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव* , पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार, उप विकास आयुक्त *श्री लक्ष्मण तिवारी* सहित अन्य पदाधिकारियों एवं गणमान्य महानुभावों ने पौधे लगाए।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया गया।

🏏 *प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच में दिखा उत्साह* 

स्वतंत्रता दिवस समारोह के क्रम में दोपहर में प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैत्रीपूर्ण मुकाबले में प्रशासन एवं आमजन की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन का उद्देश्य आमजन की सहभागिता बढ़ाने, प्रशासन एवं जनता के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द एवं संवाद को मजबूत करने तथा स्वस्थ मनोरंजन को प्रोत्साहित करना रहा। मैच के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

🎭 *भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम* 

स्वतंत्रता दिवस समारोह की श्रृंखला में संध्या काल भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा में जिला प्रशासन द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों एवं प्रतियोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और बिहार की समृद्ध कला-संस्कृति की भावना को जीवंत किया।

उपस्थित दर्शकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।

🇮🇳 *जनभागीदारी के साथ यादगार रहा स्वतंत्रता दिवस
* 
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन विविध कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति, जनभागीदारी, सम्मान, खेल भावना, पर्यावरण संरक्षण एवं कला-संस्कृति के समन्वय के साथ पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण किया, *बल्कि विकास, सुशासन, जनकल्याण, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी* के साथ विकसित सारण के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।
**स्वतंत्रता दिवस पर भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में सजी देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की रंगारंग छटा* 
* 
 *जूनियर एवं सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, विजेता टीमों को मिलेगी ₹25 हजार तक की पुरस्कार राशि।
==================
सारण छपरा, 15 अगस्त 2026
==================
 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सारण द्वारा आयोजित विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शनिवार की संध्या *भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा* में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों की टीमों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा भारतीय कला एवं संस्कृति की भावना से ओत-प्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में *माननीय सांसद, महाराजगंज श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल* तथा *जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव* सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुतियां दीं, वहीं दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

 *🏆 जूनियर वर्ग में संस्कृति द मॉडल स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान* 

जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में पार्थ गुरुकुलम, संस्कृति द मॉडल स्कूल, एसडीएस पब्लिक स्कूल, केजीबीवी गरखा, गंगा देवी आर्य कन्या मध्य विद्यालय छपरा, बृज किशोर किंडरगार्टन छपरा तथा पीएम श्री विश्वेश्वर सेमिनरी छपरा की टीमों ने भाग लिया।

उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के आधार पर जूनियर वर्ग में—

 *प्रथम पुरस्कार — संस्कृति द मॉडल स्कूल
- द्वितीय पुरस्कार — पीएम श्री विश्वेश्वर सेमिनरी
- तृतीय पुरस्कार — एसडीएस पब्लिक स्कूल* 

को प्रदान किया गया।

 *🏆 सीनियर वर्ग में एसडीएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रहा अव्वल* 

सीनियर वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय नव स्थापित छपरा, सारण अकैडमी छपरा, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय छपरा, फणी भूषण संगीत नृत्य अकादमी छपरा, छपरा सेंट्रल स्कूल, उच्च विद्यालय ताजपुर तथा एसडीएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल छपरा की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सीनियर वर्ग में—

- *प्रथम पुरस्कार — एसडीएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, छपरा
- द्वितीय पुरस्कार — छपरा सेंट्रल स्कूल
- तृतीय पुरस्कार — फणी भूषण संगीत नृत्य अकादमी* 

ने प्राप्त किया।

🌟 *विशेष आमंत्रित प्रतिभागियों ने भी बांधा समां* 

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण पर समरजीत स्वर्णकार, किलकारी ग्रुप के बच्चे, रौनक रतन तथा जीपीएस छपरा की टीम ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में सभी विशेष आमंत्रित प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

💰 *विजेता टीमों को मिलेगी आकर्षक पुरस्कार राशि* 

कार्यक्रम के दौरान विजेता टीमों के लिए पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई। इसके तहत—

🥇 प्रथम पुरस्कार — ₹25,000
🥈 द्वितीय पुरस्कार — ₹15,000
🥉 तृतीय पुरस्कार — ₹11,000

की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

यह भी स्पष्ट किया गया कि पुरस्कार स्वरूप प्राप्त राशि का उपयोग संबंधित विजेता टीमों द्वारा कला एवं संस्कृति के विकास, प्रशिक्षण तथा अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए किया जाएगा। इसका उद्देश्य जिले के बच्चों एवं युवाओं में कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देना तथा उभरती प्रतिभाओं को बेहतर मंच एवं अवसर उपलब्ध कराना है।

🇮🇳 *देशभक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा प्रेक्षागृह
* 
सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भारतीय परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत पर आधारित प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह को और अधिक भव्य एवं गरिमामय बना दिया। गीत, संगीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति एवं उत्साह से भर दिया।

जिला प्रशासन, सारण द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में बच्चों, युवाओं, विद्यालयों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ जिले की उभरती कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में सार्थक पहल की गई।
*स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच में प्रशासन की टीम 62 रनों से विजयी* 
================
 सारण (छपरा) 15 अगस्त
 2026 
=================
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सारण द्वारा आमजन की सहभागिता को बढ़ावा देने तथा प्रशासन एवं जनता के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और संवाद को और मजबूत करने के उद्देश्य से *प्रशासन बनाम आमजन फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।* 
मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में जिला प्रशासन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आमजन की टीम को 62 रनों से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। निर्धारित प्रारूप के तहत खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में प्रशासन की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
मैच के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं आमजन के बीच *खेल भावना, उत्साह, सौहार्द और आपसी सहभागिता का शानदार वातावरण* देखने को मिला। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, मैच देखने पहुंचे दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन का आनंद लिया।
जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित इस मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्देश्य केवल खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना नहीं था, बल्कि आमजन को स्वतंत्रता दिवस समारोह से जोड़ना तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता को और मजबूत करना भी था।
इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनभागीदारी को नया आयाम प्रदान किया। खेल के मैदान पर प्रशासन और आमजन एक साथ उतरे और आपसी सौहार्द, सहयोग एवं भाईचारे का संदेश दिया।
 *प्रशासन की जीत के साथ यह मुकाबला खेल भावना और जनभागीदारी की जीत भी साबित हुआ।*
🇮🇳 सारण में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳

सारण जिले में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित हुआ, जहाँ माननीय उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, सारण श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

🌱 हरित सारण का संकल्प
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित सारण के संकल्प को और मजबूत किया।

🇮🇳 महादलित टोले में भी शान से लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने छपरा नगर निगम के वार्ड नं. 20 अंतर्गत दहियावां मिशन रोड, पानी टंकी के पास स्थित महादलित टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद किया तथा महादलित टोले के बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं लेखन सामग्री का वितरण किया।

🏏 प्रशासन एवं आमजन के बीच सौहार्द का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन एवं आमजन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में फैंसी क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ने आपसी सहभागिता, भाईचारे और टीम भावना को और मजबूत किया।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है।

जय हिन्द! 🇮🇳
जय बिहार! ❤️
जय सारण!
*जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से बदली अब्दुल रहमान की जिंदगी, रेस्क्यू के बाद परिवार से हुआ मिलन* 

 *छपरा जंक्शन पर बेसहारा मिला अब्दुल रहमान, जिला प्रशासन ने कराया रेस्क्यू; उपचार, काउंसिलिंग और देखभाल के बाद 15 अगस्त को अपनों के बीच लौटा* 

सारण। कभी छपरा जंक्शन पर बेसहारा और असहाय अवस्था में मिला अब्दुल रहमान आज अपने पिता के साथ अपने घर लौट गया। जिला प्रशासन, सारण के संवेदनशील प्रयासों, सेवा कुटीर सारण की देखभाल, उपचार एवं लगातार काउंसिलिंग के बाद अब्दुल रहमान का अपने परिवार से पुनर्मिलन संभव हुआ।

15 अगस्त 2026 का दिन अब्दुल रहमान के लिए केवल स्वतंत्रता दिवस नहीं, बल्कि अपने परिवार और अपनों के बीच लौटने का दिन बन गया।

रेस्क्यू से पुनर्वास और फिर परिवार तक—जिला प्रशासन की मानवीय पहल

वर्ष 2025 में अब्दुल रहमान को छपरा जंक्शन पर भीख मांगते हुए पाया गया था। मानसिक परेशानी के कारण वह अपने घर और परिवार के बारे में स्पष्ट जानकारी देने की स्थिति में नहीं था। जिला प्रशासन की पहल पर उसे रेस्क्यू कर सेवा कुटीर सारण लाया गया, जहां उसके रहने, भोजन, वस्त्र, स्वच्छता एवं आवश्यक देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई।

इसके बाद मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसका उपचार एवं काउंसिलिंग शुरू की गई। सेवा कुटीर सारण के परामर्शदाता सह समस्या प्रबंधक श्री रजनीश कुमार सहित संस्था के कर्मियों के निरंतर प्रयास से धीरे-धीरे उसकी मानसिक स्थिति में सुधार हुआ।

लगातार काउंसिलिंग और उपचार के बाद अब्दुल रहमान अपने गांव एवं परिवार से जुड़ी जानकारी देने में सक्षम हुआ। प्राप्त जानकारी के आधार पर जिला प्रशासन एवं संबंधित टीम द्वारा उसके परिजनों की तलाश की गई और ग्राम रसूलपुर परवा, थाना बड़हरिया, पोस्ट परवा, जिला सिवान स्थित उसके परिवार से संपर्क स्थापित किया गया।

15 अगस्त को पिता लेने पहुंचे, भावुक हुआ पूरा माहौल

15 अगस्त 2026 को अब्दुल रहमान के पिता मोहम्मद मुन्ना एवं चचेरे भाई अली अख्तर उसे लेने सेवा कुटीर सारण पहुंचे। लंबे समय बाद पिता और बेटे का मिलन बेहद भावुक क्षण था।

जिस युवक को कभी छपरा जंक्शन पर अकेले और असहाय अवस्था में पाया गया था, वह आज अपने पिता का हाथ थामकर अपने घर लौट रहा था।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सारण के सहायक निदेशक श्री राहुल कुमार, बुनियाद केंद्र सारण की डीपीएम श्रीमती नीलू कुमारी, सेवा कुटीर सारण के गृह अधीक्षक श्री राकेश रंजन सिंह, परामर्शदाता सह समस्या प्रबंधक श्री रजनीश कुमार, क्षेत्र समन्वयक श्री अरुण कुमार, श्री विक्रम कुमार, एएनएम श्रीमती पूनम कुमारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

एक रेस्क्यू, जिसने बदल दी पूरी जिंदगी

अब्दुल रहमान की कहानी जिला प्रशासन की संवेदनशीलता, सेवा कुटीर की निरंतर देखभाल, उपचार एवं काउंसिलिंग तथा परिवार के सहयोग की ऐसी प्रेरणादायक मिसाल है, जिसने एक बेसहारा व्यक्ति को फिर से उसके अपनों तक पहुंचाया।

आज अब्दुल रहमान अपने घर लौट चुका है। यह सिर्फ एक व्यक्ति की घर वापसी नहीं, बल्कि इंसानियत, संवेदना और प्रशासनिक पहल की जीत है।

«“जहां एक वक्त वह अपनों से दूर और बेसहारा था, वहीं आज अपने पिता के साथ घर लौट रहा है—यही है संवेदनशील प्रशासन की असली पहचान।” ❤️»
Video 8
🇮🇳 सारण में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳

सारण जिले में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिले का मुख्य समारोह राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित हुआ, जहाँ माननीय उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री, सारण श्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

🌱 हरित सारण का संकल्प
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित सारण के संकल्प को और मजबूत किया।

🇮🇳 महादलित टोले में भी शान से लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव ने छपरा नगर निगम के वार्ड नं. 20 अंतर्गत दहियावां मिशन रोड, पानी टंकी के पास स्थित महादलित टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद किया तथा महादलित टोले के बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं लेखन सामग्री का वितरण किया।

🏏 प्रशासन एवं आमजन के बीच सौहार्द का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन एवं आमजन के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में फैंसी क्रिकेट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता ने आपसी सहभागिता, भाईचारे और टीम भावना को और मजबूत किया।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है।

जय हिन्द! 🇮🇳
जय बिहार! ❤️
जय सारण!
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक15 अगस्त 2026 को प्रातः 09:00 बजे ध्वजारोहण का राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा से सीधा प्रसारण
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा से सीधा प्रसारण
80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=80thindependenceday nis:value=80thIndependenceDay nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=proudindian nis:value=ProudIndian nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jaihind nis:value=JaiHind nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=vandemataram nis:value=VandeMataram nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=harghartiranga nis:value=HarGharTiranga nis:enabled=true nis:link/>
समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं / सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के लिये श्रीमती किरण शर्मा जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, सारण जिला के फेसबुक पेज पर लाइव रहेंगी. इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्धारित समय पर नीचे दिये गये लिंक के माध्यम से हमसे लाइव जुड़ें.
दिनांक: 14 अगस्त 2026
समय : 04:30 PM

जिला प्रशासन, सारण
*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सारण में श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवं कैंडल मार्च का आयोजन* 
=====================
सारण (छपरा), 14 अगस्त 2026
=====================
 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज सारण जिला प्रशासन द्वारा विभाजन की त्रासदी में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विभाजन के दौरान हुई मानवीय पीड़ा, विस्थापन एवं अपनों से बिछड़ने की त्रासदी को स्मरण करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
 समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की उपस्थिति में सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त की गई। 
संगोष्ठी के दौरान जिला 20 सूत्री सदस्य श्री जयप्रकाश महतो तथा श्री अरशद परवेज ने भी अपनी बातें रखी तथा जिन लोगों ने विभाजन का दंश झेला उनकी याद करते हुए आज की पीढ़ी को एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास के उस दुखद अध्याय को स्मरण करने का अवसर देता है, जब लाखों लोगों को विस्थापन, पीड़ा और अपनों से बिछड़ने का दंश झेलना पड़ा। यह दिवस हमें सामाजिक सौहार्द, एकता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को और अधिक मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात् शाम के समय जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के आदेशानुसार  म्युनिसिपल चौक से थाना चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में स्थानीय जनप्रतिनिधियों,जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा स्काउट एवं गाइड के लगभग डेढ़ सौ बच्चों ने  हाथों में मोमबत्तियां लेकर विभाजन की त्रासदी के पीड़ितों एवं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कैंडल मार्च के माध्यम से विभाजन की विभीषिका को स्मरण करने, पीड़ितों के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा नई पीढ़ी को उस दौर की मानवीय त्रासदी से अवगत कराने का संदेश दिया गया।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस समारोह – सादर आमंत्रण 🇮🇳
कल, 15 अगस्त 2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आप सादर आमंत्रित हैं।
आइए, राष्ट्रभक्ति, एकता और देशप्रेम की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का हिस्सा बनें और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करें।
📍 स्थान: राजेंद्र स्टेडियम, छपरा, सारण
📅 दिनांक: 15 अगस्त 2026
🇮🇳 आयोजक: जिला प्रशासन, सारण
आपकी गरिमामयी उपस्थिति समारोह की शोभा बढ़ाएगी।
15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सारण जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित करने के लिए प्रशासनिक एवं आयोजन संबंधी सभी व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर ली गई हैं।

📍 मुख्य समारोह — राजेंद्र स्टेडियम, छपरा
🕘 प्रातः 09:00 बजे
मुख्य समारोह में माननीय उप-मुख्यमंत्री, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की समय-सारणी

🔹 प्रातः 08:30 बजे
जिला गोपनीय शाखा में जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा ध्वजारोहण।

🔹 प्रातः 09:00 बजे
राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में मुख्य समारोह एवं ध्वजारोहण।

🔹 प्रातः 10:10 बजे
आयुक्त कार्यालय परिसर, छपरा में आयुक्त, सारण प्रमंडल द्वारा ध्वजारोहण।

🔹 प्रातः 10:25 बजे
सारण समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी, सारण द्वारा ध्वजारोहण।

🔹 अपराह्न 01:00 बजे
राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में फुटबॉल एवं क्रिकेट मैच।

🔹 अपराह्न 04:00 बजे
प्रेक्षा गृह, छपरा में सांस्कृतिक कार्यक्रम।

✨ स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर जिलेवासियों में उत्साह और देशभक्ति की भावना का संचार करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सारण जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
आइए, राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करें तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागी बनें।
Video 17
Test
◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*

◆◆ *जिलाधिकारी ने आज शुक्रवार को 48 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश*

 सारण, 14  अगस्त 2026

     ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
  ◆ आज शुक्रवार को जनता दरबार में उपस्थित सभी 48 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, आपदा एवं भू अर्जन से संबंधित थे।
◆  सभी आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
उद्यान निदेशालय की योजनाओं से सारण के किसानों को मिल रहा लाभ 🌾
सारण जिले में उद्यान निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ किसान उठा रहे हैं। सरकारी सहायता एवं अनुदान के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाकर उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
🌿 प्रति 100 वर्ग मीटर इकाई की लागत: ₹23,500
💰 कृषक को मिलने वाला अनुदान: ₹11,750 प्रति 100 वर्ग मीटर
📌 अनुदान: लागत का 50%
योजनाओं के लाभ से किसान आधुनिक तरीके से खेती कर अपनी उत्पादकता एवं आय बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
 सारण के खेतों में सरकारी योजनाओं से हो रहे बदलाव की ये तस्वीरें और वीडियो किसानों की बढ़ती समृद्धि की जीवंत झलक हैं।
🌾 सरकारी योजनाओं का लाभ लें, आधुनिक उद्यानिकी अपनाएं और अपनी आय बढ़ाएं।
जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 14 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया 
-------------------------------
    बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी 
------------------------------------------
   सारण, छपरा 14 अगस्त, 2026
------------------------------------------
जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 14 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 06 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 08 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। 

     जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण  अधिकार अधिनियम, 2015  का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।
Video 22
Video 23
Video 24