बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा रहा सूखा राशन
=================
सारण, 4 अक्टूबर 2026
=================
सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सूखा राशन (ड्राई राशन) का वितरण किया जा रहा है, ताकि बाढ़ के कारण किसी भी प्रभावित परिवार को भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रशासन की टीमें जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं।
एनडीआरएफ के सहयोग से भी नाव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों तक सूखा राशन पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ की कठिन परिस्थितियों में कोई भी व्यक्ति राहत सामग्री से वंचित न रहे और प्रत्येक प्रभावित परिवार को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध हो।
9 views | Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026