बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखे चारे की लगातार व्यवस्था एवं वितरण
सारण जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखते हुए पिकअप वाहनों के माध्यम से सूखा चारा तैयार कराकर प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंचाया एवं वितरित किया जा रहा है। पशुपालकों को पशुओं के लिए आवश्यक चारा उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की देखभाल एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बार-बार आवश्यकतानुसार सूखे चारे का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसी भी पशुपालक को चारे की समस्या का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन, सारण द्वारा राहत कार्यों के साथ-साथ पशुधन के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026