Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
indradevjimix
जितिया पर गांव गया परिवार, पीछे से बंद घर में चोरी; 10 लाख के जेवर और एक लाख नकद ले गए चोर
Kahara, Saharsa
| Oct 4, 2026
MORE NEWS
बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा रहा सूखा राशन ================= सारण, 4 अक्टूबर 2026 ================= सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सूखा राशन (ड्राई राशन) का वितरण किया जा रहा है, ताकि बाढ़ के कारण किसी भी प्रभावित परिवार को भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रशासन की टीमें जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। एनडीआरएफ के सहयोग से भी नाव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों तक सूखा राशन पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ की कठिन परिस्थितियों में कोई भी व्यक्ति राहत सामग्री से वंचित न रहे और प्रत्येक प्रभावित परिवार को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध हो।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमार पशुओं का इलाज, दवा वितरण एवं पशुशालाओं में ब्लीचिंग का छिड़काव सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है तथा उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पशु चिकित्सा टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर पशुओं के स्वास्थ्य की जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सेवा प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही पशुओं को बांधने एवं रखने वाले स्थानों तथा पशुशालाओं में संक्रमण से बचाव एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी कराया जा रहा है। जिला प्रशासन, सारण द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर लगातार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026
बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाया जा रहा सूखा राशन ================= सारण, 4 अक्टूबर 2026 ================= सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सूखा राशन (ड्राई राशन) का वितरण किया जा रहा है, ताकि बाढ़ के कारण किसी भी प्रभावित परिवार को भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रशासन की टीमें जरूरतमंद लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। एनडीआरएफ के सहयोग से भी नाव के माध्यम से बाढ़ प्रभावित लोगों तक सूखा राशन पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ की कठिन परिस्थितियों में कोई भी व्यक्ति राहत सामग्री से वंचित न रहे और प्रत्येक प्रभावित परिवार को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध हो।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026
बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए लगातार संचालित हो रहे सामुदायिक किचेन , सारण, 4 अक्टूबर 2026 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सामुदायिक किचेन संचालित कर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सामुदायिक किचेन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सामुदायिक किचेन की लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य दिन-रात लगातार जारी है।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए सूखे चारे की लगातार व्यवस्था एवं वितरण सारण जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं की जरूरतों का भी विशेष ध्यान रखते हुए पिकअप वाहनों के माध्यम से सूखा चारा तैयार कराकर प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पहुंचाया एवं वितरित किया जा रहा है। पशुपालकों को पशुओं के लिए आवश्यक चारा उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की देखभाल एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बार-बार आवश्यकतानुसार सूखे चारे का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि किसी भी पशुपालक को चारे की समस्या का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन, सारण द्वारा राहत कार्यों के साथ-साथ पशुधन के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार की जा रही हैं।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026
बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए लगातार संचालित हो रहे सामुदायिक किचेन , सारण, 4 अक्टूबर 2026 बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सामुदायिक किचेन संचालित कर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सामुदायिक किचेन के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उन्हें भोजन की समस्या का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में संचालित सामुदायिक किचेन की लगातार निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित लोगों तक भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य दिन-रात लगातार जारी है।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026
मामूली विवाद में दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने चाकू मारकर छोटे भाई की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Oct 4, 2026
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश पानी उतरने वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ब्लीचिंग एवं स्वास्थ्य टीमों को PPE किट के साथ कार्य करने का निर्देश। ================= सारण,4 अक्टूबर 2026 ================= सारण जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा बचाव, राहत एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर पूरी मुस्तैदी के साथ लगातार कार्य किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत सभी हेल्थ टीमों के पास ग्लव्स, आवश्यक PPE एवं अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें, ताकि स्वास्थ्यकर्मी सुरक्षित तरीके से लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा सकें। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों से बाढ़ का पानी उतर रहा है, वहां बड़े पैमाने पर ब्लीचिंग का कार्य कराया जाए, ताकि संक्रमण एवं जलजनित बीमारियों के प्रसार की आशंका को कम किया जा सके। पानी उतरने के साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन की कार्रवाई को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, सामुदायिक किचेन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर स्थिति की निगरानी कर रही हैं तथा आवश्यकता के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Saharsa, Bihar | Oct 4, 2026