हेलमेट जांच अभियान में 31 वाहनों पर कार्रवाई, ₹91,500 जुर्माना वसूला
लखीसराय। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के निर्देश पर सोमवार को डीएवी मोड़ से बाईपास टोल तक विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान करीब 200 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 31 वाहन चालकों का चालान काटते हुए कुल 91,500 रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट के नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन एवं अन्य यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान में ओवरलोडिंग की भी जांच की गई। इसके अलावा बड़े वाहनों के आवश्यक कागजात और वैध दस्तावेजों की जांच करते हुए वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।