सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में भाषण प्रतियोगिता
लखीसराय। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न उच्च विद्यालयों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। पुरानी बाजार मध्य विद्यालय, दुर्गा हाई स्कूल, केआरके हाई स्कूल, खगौर उच्च विद्यालय समेत जिले के विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता का विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, उपलब्धियों, राष्ट्र निर्माण में योगदान और विकसित भारत के संकल्प पर आधारित रहा। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से देश के विकास, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत को लेकर अपने विचार रखे।
भाजपा बिहार प्रदेश के प्रदेश मंत्री सुनील राम ने विभिन्न विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में संयोजक गौतम कुमार, जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, हिमांशु पटेल, आलोक राज, महामंत्री सनोज, विशाल, ओबीसी जिलाध्यक्ष विकास आनंद समेत पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने देशहित, देशभक्ति और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया।