NHM के वित्तीय दिशा-निर्देशों पर कार्यशाला आयोजित
लखीसराय। सदर अस्पताल के सभागार में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के वित्तीय दिशा-निर्देशों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यक्षता सिविल सर्जन-सह-सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति ने की।
कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बजट के नियमानुसार उपयोग, वित्तीय प्रक्रिया के पालन और अभिलेखों के उचित संधारण की जानकारी दी गई। जिला लेखा प्रबंधक ने विभिन्न कार्यक्रमों के बजट एवं व्यय की समीक्षा करते हुए शून्य एवं कम व्यय वाले FMR मदों पर विशेष चर्चा की।
संबंधित अधिकारियों को लंबित गतिविधियों में तेजी लाने, बजट का समयबद्ध उपयोग करने तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में शत-प्रतिशत नियमानुकूल व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यशाला में वित्तीय पारदर्शिता, जवाबदेही एवं अनुशासन पर विशेष जोर दिया गया।