Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Lakhisarai

पहाड़ी क्षेत्र में औषधीय खेती की नई पहल, महाजन्मा में शुरू हुआ वैली ऑफ हर्बल गार्डन

लखीसराय। चानन प्रखंड के भलुई पंचायत अंतर्गत महाजन्मा जनजाति ग्राम में रविवार को ‘वैली ऑफ हर्बल गार्डन’ की शुरुआत की गई। जिला प्रशासन, कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से पहाड़ी क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती को औषधीय पौधों की खेती से जोड़कर विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण किया। कुल 20 प्रकार के हर्बल मेडिसिनल प्लांट्स को अलग-अलग बेड तैयार कर पांच-पांच पौधों के रूप में लगाया गया। इसके अलावा कालमेघ और तुलसी के बीज खुले खेत में बोए गए।

रोपित किए गए प्रमुख औषधीय पौधों में वच, अजवाइन, काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज, शतावर, काली मूसली, पत्थरचूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दमबेल, सेंट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली और कालमेघ शामिल हैं।

किसानों को कैश क्रॉप से जोड़ने की पहल

जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्लभ औषधीय पौधों की खेती के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को धान-गेहूं जैसी पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर कैश क्रॉप की दिशा में ले जाने की पहल की जा रही है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ क्षेत्र में उद्यानिकी आधारित रोजगार और व्यवसाय के अवसर भी विकसित होंगे।

उन्होंने आगे उद्यानिकी उत्पादों की प्रोसेसिंग, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, डिस्टिलेशन सेंटर की स्थापना तथा वाहनों पर अनुदान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन के प्रयासों और क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई जा रही नई खेती की सराहना की।

ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को औषधीय पौधों के महत्व और इनके व्यावसायिक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। किसानों से कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधन कराने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कृषि यंत्रों के वितरण और निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का भी निर्देश दिया गया।

बताया गया कि इससे पूर्व जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा इस क्षेत्र का भ्रमण किया गया था। प्राकृतिक रूप से समृद्ध इस पहाड़ी वैली को ‘वैली ऑफ हर्बल मेडिसिनल गार्डन’ के रूप में विकसित करने की योजना कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर तैयार की गई थी। इसी क्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों का रोपण कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी चानन सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं महाजन्मा गांव के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

पहाड़ी क्षेत्र में औषधीय खेती की नई पहल, महाजन्मा में शुरू हुआ वैली ऑफ हर्बल गार्डन लखीसराय। चानन प्रखंड के भलुई पंचायत अंतर्गत महाजन्मा जनजाति ग्राम में रविवार को ‘वैली ऑफ हर्बल गार्डन’ की शुरुआत की गई। जिला प्रशासन, कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से पहाड़ी क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती को औषधीय पौधों की खेती से जोड़कर विकसित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला उद्यान पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण किया। कुल 20 प्रकार के हर्बल मेडिसिनल प्लांट्स को अलग-अलग बेड तैयार कर पांच-पांच पौधों के रूप में लगाया गया। इसके अलावा कालमेघ और तुलसी के बीज खुले खेत में बोए गए। रोपित किए गए प्रमुख औषधीय पौधों में वच, अजवाइन, काली हल्दी, कोलियस, हथजोड़, तीतराज, शतावर, काली मूसली, पत्थरचूड़, अश्वगंधा, एलोवेरा, गुग्गुल, अनंतमूल, दमबेल, सेंट्रीनोला, लेमनग्रास, सिंधुवार, पीपली और कालमेघ शामिल हैं। किसानों को कैश क्रॉप से जोड़ने की पहल जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्लभ औषधीय पौधों की खेती के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को धान-गेहूं जैसी पारंपरिक खेती से आगे बढ़ाकर कैश क्रॉप की दिशा में ले जाने की पहल की जा रही है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ क्षेत्र में उद्यानिकी आधारित रोजगार और व्यवसाय के अवसर भी विकसित होंगे। उन्होंने आगे उद्यानिकी उत्पादों की प्रोसेसिंग, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, डिस्टिलेशन सेंटर की स्थापना तथा वाहनों पर अनुदान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान पदाधिकारी राजीव रंजन के प्रयासों और क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों द्वारा अपनाई जा रही नई खेती की सराहना की। ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को औषधीय पौधों के महत्व और इनके व्यावसायिक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। किसानों से कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल पर निबंधन कराने और विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। कृषि यंत्रों के वितरण और निबंधन के लिए अलग से कैंप लगाने का भी निर्देश दिया गया। बताया गया कि इससे पूर्व जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा इस क्षेत्र का भ्रमण किया गया था। प्राकृतिक रूप से समृद्ध इस पहाड़ी वैली को ‘वैली ऑफ हर्बल मेडिसिनल गार्डन’ के रूप में विकसित करने की योजना कृषि एवं उद्यान विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर तैयार की गई थी। इसी क्रम में बिहार कृषि विश्वविद्यालय से प्राप्त दुर्लभ पौधों और बीजों का रोपण कर परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त राजीव रंजन, जिला उद्यान पदाधिकारी आनंद कुमार, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण किशन कुमार, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण अशोक कुमार, सहायक निदेशक भूमि संरक्षण चंदन कुमार, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी चानन सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं महाजन्मा गांव के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 16, 2026

लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पौधारोपण कर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

लखीसराय। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पौधारोपण कर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 16, 2026

लखीसराय सदर अस्पताल के NRC वार्ड में सफाईकर्मी महिला का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप।

लखीसराय सदर अस्पताल के NRC वार्ड में सफाईकर्मी महिला का शव पंखे से लटका मिला, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 16, 2026

लखीसराय में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि, कृषि मंत्री ने किया पौधरोपण

लखीसराय में अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि, कृषि मंत्री ने किया पौधरोपण

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 16, 2026

लखीसराय में खुला इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया शोरूम

लखीसराय। नया बाजार पुलिस लाइन के समीप इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया शोरूम खुल गया है। ग्राहकों के लिए यहां इलेक्ट्रिक स्कूटर के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि 17 सितंबर तक विशेष ऑफर भी चल रहा है।

अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार शोरूम पर जरूर आएं और आकर्षक ऑफर का लाभ उठाएं। बेहतर फीचर्स, आधुनिक डिजाइन और किफायती सफर के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

लखीसराय में खुला इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया शोरूम लखीसराय। नया बाजार पुलिस लाइन के समीप इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया शोरूम खुल गया है। ग्राहकों के लिए यहां इलेक्ट्रिक स्कूटर के विभिन्न मॉडल उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि 17 सितंबर तक विशेष ऑफर भी चल रहा है। अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक बार शोरूम पर जरूर आएं और आकर्षक ऑफर का लाभ उठाएं। बेहतर फीचर्स, आधुनिक डिजाइन और किफायती सफर के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 15, 2026

लखीसराय नगर भवन में गूंजा देशभक्ति का तराना, छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन

लखीसराय । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से नगर भवन परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा नगर भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में  आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, डीएम शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों में उत्साह और देशप्रेम का जज्बा भर दिया। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने नगर भवन में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

लखीसराय नगर भवन में गूंजा देशभक्ति का तराना, छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन लखीसराय । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से नगर भवन परिसर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा नगर भवन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, डीएम शैलेंद्र कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति गीतों पर बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों में उत्साह और देशप्रेम का जज्बा भर दिया। एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति ने नगर भवन में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 15, 2026

लखीसराय। प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने दी झंडे को सलामी।

लखीसराय। प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने दी झंडे को सलामी।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 15, 2026

एचआईवी जागरूकता को लेकर बैठक, जन-जन तक सही जानकारी पहुंचाने पर जोर

लखीसराय। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में एचआईवी संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संक्रमण के कारण, बचाव, समय पर जांच और उपचार की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

सभी संबंधित विभागों को आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों एवं सामुदायिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। लोगों को एचआईवी संक्रमण के फैलने और नहीं फैलने के माध्यमों की सही जानकारी देने के साथ संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने की अपील की गई। डीडीसी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

एचआईवी जागरूकता को लेकर बैठक, जन-जन तक सही जानकारी पहुंचाने पर जोर लखीसराय। उप विकास आयुक्त सुमित कुमार की अध्यक्षता में एचआईवी संक्रमण से बचाव एवं जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संक्रमण के कारण, बचाव, समय पर जांच और उपचार की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। सभी संबंधित विभागों को आशा कार्यकर्ताओं, जीविका दीदियों एवं सामुदायिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। लोगों को एचआईवी संक्रमण के फैलने और नहीं फैलने के माध्यमों की सही जानकारी देने के साथ संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने की अपील की गई। डीडीसी ने सभी विभागों को समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 14, 2026

हेलमेट जांच अभियान में 1.56 लाख रुपये जुर्माना वसूला

लखीसराय। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान बी.एड. कॉलेज से बायपास रोड मोड़ तक संचालित किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग की टीम ने विद्यापीठ और डी.ए.वी. मोड़ पर सघन वाहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें हेलमेट के नियमित उपयोग के साथ यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

जांच के दौरान आवश्यक कागजात नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।

परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट पहनने और सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें।

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

हेलमेट जांच अभियान में 1.56 लाख रुपये जुर्माना वसूला लखीसराय। जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष हेलमेट जांच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान बी.एड. कॉलेज से बायपास रोड मोड़ तक संचालित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), मोटरयान निरीक्षक (MVI) एवं परिवहन विभाग की टीम ने विद्यापीठ और डी.ए.वी. मोड़ पर सघन वाहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें हेलमेट के नियमित उपयोग के साथ यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। जांच के दौरान आवश्यक कागजात नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 1 लाख 56 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, हेलमेट पहनने और सभी यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग करें। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Aug 14, 2026