जनसुनवाई में 113 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई में कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
डीएम ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी न्यायिक आशुतोष, पीडी डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।