नेपाल में कुदरत का कहर: कालीगंडकी नदी में समाया पूरा पहाड़, भूस्खलन का खौफनाक मंजर आया सामने
नेपाल में प्राकृतिक आपदा और भूस्खलन का एक बेहद ही खौफनाक दृश्य सामने आया है, जहाँ देखते ही देखते एक विशाल पहाड़ ढहकर सीधे कालीगंडकी नदी में समा गया।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहाड़ का बड़ा हिस्सा ताश के पत्तों की तरह ढहता हुआ और नदी में गिरता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पहाड़ गिरते ही आसपास का इलाका धुएं और धूल के गुबार से भर गया तथा नदी के जलस्तर और बहाव में अचानक बड़ी हलचल देखी गई।
घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने इस खौफनाक मंजर को अपने कैमरों में कैद कर लिया। पहाड़ के नदी में समाने से नदी का प्रवाह बाधित होने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने आसपास के तटीय और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026